Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:34 Hrs(IST)
बिजनेस


डॉलर की कमजोर मांग से रुपया 11 पैसे मजबूत

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में डॉलर की मांग कमजोर रहने से मंगलवार को रुपया 11 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.25 रुपये का बोला गया।
पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा छह पैसे टूटकर 96.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।
कच्चे तेल में तेजी से रुपया आज शुरू में दबाव में रहा। डॉलर की कमजोर मांग के कारण हालांकि बाद में इसका ग्राफ ऊपर की तरफ गया।
रुपये की शुरुआत छह पैसे की गिरावट के साथ 96.42 रुपये प्रति डॉलर पर हुई और यही इसका दिवस का निचला स्तर रहा। बीच कारोबार में दोपहर बाद यह 96.13 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। अंत में 96.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा सवा दो प्रतिशत चढ़कर 91 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक भी 0.10 प्रतिशत मजबूत हुआ। इन दोनों कारकों से रुपये की बढ़त सीमित रही।
विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में 26.9 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश करने से भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।
अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

आईसीआईसीआई बैंक सीनियर नोट्स जारी कर जुटायेगा 75 करोड़ डॉलर

18 Aug 2026 | 12:47 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक ने सीनियर असुरक्षित निश्चित दर वाले नोट्स जारी कर 75 करोड़ डॉलर जुटाने की घोषणा की है। .

see more..

मारुति सुजुकी ने 38 महीने में किया दो लाख फ्रोनएक्स का निर्यात, एसयूवी श्रेणी में नया रिकॉर्ड

18 Aug 2026 | 12:23 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसके एसयूवी 'फ्रोनेक्स' की दो लाख इकाइयों के निर्यात का आंकड़ा रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। .

see more..

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकास: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शीर्ष समिति की बैठक

17 Aug 2026 | 10:36 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता)। वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (एनआईसीडीआईटी) की शीर्ष निगरानी समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की।वित्त मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एनआईसीडीपी) के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के अगले चरण की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गयी।.

see more..

ग्लोबल इम्पैक्ट फ़ोर का दूसरा संस्करण 5-6 सितंबर को मुंबई में, होगा ब्रिक्स देशों की संस्कृति का उत्सव

17 Aug 2026 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) मीडिया, कौशल निवेश परामर्श जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत एपी ग्लोबल के ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम (जीआईएफ) का दूसरा संस्करण ब्रिक्स देशों के बीच संस्कृत, सभ्यतागत विरासत और व्यवसायिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 5–6 सितंबर को मुंबई में आयोजित किया जायेगा।.

see more..

खरीफ की बुवाई धीमी, धान का रकबा अभी पिछले साल से 14.37 लाख हेक्टेयर कम

17 Aug 2026 | 9:07 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ बुवाई सत्र में धान, दलहन, तिलहन, कपास और गन्ने की की बुवाई की रफ्तार पिछले साल की तुलना में धीमी है।.

see more..