Tuesday, Aug 18 2026 | Time 13:56 Hrs(IST)
बिजनेस


बंधन बैंक का कारोबार पहली तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ा

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में बंधन बैंक का कारोबार 11 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया।
बंधन बैंक ने मंगलवार को बताया कि कुल जमा राशि में खुदरा जमा का हिस्सा अब लगभग 74 फीसदी है। बैंक का कहना है कि वित्त वर्ष 2026-27 में कारोबार में यह बढ़ोतरी बढ़ते वितरण नेटवर्क, बेहतर परिचालन दस्ता और उत्कर्षता की दिशा में निरंतर प्रयास का परिणाम है। पहली तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा 502 करोड़ रुपये रहा।
देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 35 में बंधन बैंक के लगभग 6,400 बैंकिंग आउटलेट और 3.2 करोड़ ग्राहक हैं। बैंक में काम करने वाले कर्मचारियों की कुल संख्या 74,500 से ज़्यादा है।
बैंक के पास जमा राशि तिमाही के दौरान सालाना सात प्रतिशत बढ़कर 1.65 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी अवधि में बैंक द्वारा दी गयी कुल उधारी 1.56 लाख करोड़ रुपये पर रही। कुल जमा में चालू खाता और बचत खाता (कासा) का अनुपात 29.4 प्रतिशत रहा। वित्तीय स्थिरता के एक अहम पैमाना माना जाने वाला बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीएआर) 18.2 प्रतिशत पर है।
बंधन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पार्थ प्रतिम सेनगुप्ता ने कहा, "वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का हमारा प्रदर्शन बैंक की मजबूती, हमारी टीमों की प्रतिबद्धता और हमारे शेयरधारकों के हम पर निरंतर बने विश्वास को दर्शाता है। इसी गति को बनाये रखते हुए हम ग्राहक-केंद्रित तथा प्रौद्योगिकी-सक्षम विकास पर अपना ध्यान केंद्रित किए हुए हैं। अपने वितरण नेटवर्क को सुदृढ़ बनाकर, उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार करके तथा आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण का प्रभावी उपयोग करते हुए हम अपने ग्राहकों और सभी हितधारकों के लिए अधिक मूल्य सृजित करने के साथ-साथ संतुलित, सतत और भविष्य के लिए तैयार विकास सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर अग्रसर हैं।"
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

मारुति सुजुकी ने 38 महीने में किया दो लाख फ्रोनएक्स का निर्यात, एसयूवी श्रेणी में नया रिकॉर्ड

18 Aug 2026 | 12:23 PM

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने उसके एसयूवी 'फ्रोनेक्स' की दो लाख इकाइयों के निर्यात का आंकड़ा रिकॉर्ड समय में हासिल किया है। .

see more..

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकास: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शीर्ष समिति की बैठक

17 Aug 2026 | 10:36 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता)। वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को यहां नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट (एनआईसीडीआईटी) की शीर्ष निगरानी समिति की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की।वित्त मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट प्रोग्राम (एनआईसीडीपी) के तहत चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के विकास के अगले चरण की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गयी।.

see more..

ग्लोबल इम्पैक्ट फ़ोर का दूसरा संस्करण 5-6 सितंबर को मुंबई में, होगा ब्रिक्स देशों की संस्कृति का उत्सव

17 Aug 2026 | 10:28 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) मीडिया, कौशल निवेश परामर्श जैसे विविध क्षेत्रों में कार्यरत एपी ग्लोबल के ग्लोबल इम्पैक्ट फोरम (जीआईएफ) का दूसरा संस्करण ब्रिक्स देशों के बीच संस्कृत, सभ्यतागत विरासत और व्यवसायिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से आगामी 5–6 सितंबर को मुंबई में आयोजित किया जायेगा।.

see more..

खरीफ की बुवाई धीमी, धान का रकबा अभी पिछले साल से 14.37 लाख हेक्टेयर कम

17 Aug 2026 | 9:07 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) चालू खरीफ बुवाई सत्र में धान, दलहन, तिलहन, कपास और गन्ने की की बुवाई की रफ्तार पिछले साल की तुलना में धीमी है।.

see more..

सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो ने की भारत के टॉप 40 युवा नवप्रवर्तकों की घोषणा

17 Aug 2026 | 8:22 PM

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने सोमवार को 'सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो' के टॉप 40 सेमी-फाइनलिस्ट टीमों की घोषणा की जो उन्हें अपने आसपास की चुनौतियों को पहचानने और मेंटरशिप, प्रौद्योगिकी, प्रोटोटाइप के माध्यम से और प्रायौगिक ज्ञान के जरिये अपने आइडिया को समाधान में बदलने का मंच देता है।.

see more..