Sunday, Aug 16 2026 | Time 22:55 Hrs(IST)
बिजनेस


रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखी, आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया

रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दर 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखी, आर्थिक वृद्धि के अनुमान को बढ़ाया

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक ने फौरी उधार के लिए अपनी नीतिगत ब्याज दर को वर्तमान घरेलू और वैश्विक हालात को देखते हुए 5.25 प्रतिशत पर बनाए रखा है और घरेलू अर्थव्यवस्था के हालात को पहले से बेहतर बताया है।




केंद्रीय बैंक के देश की आर्थिक वृद्धि और खुदरा महंगाई दर के बारे में अपने जून के अनुमानों में सुधार करते हुए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि के अनुमान को 6.7 प्रतिशत और मुद्रास्फीति के अनुमान को घटा कर पांच प्रतिशत कर दिया है। रिजर्व बैंक ने जून में वृद्धि दर के अनुमान को पहले के 6.9 प्रतिशत से घटा कर 6.6 प्रतिशत और मुद्रास्फीति के अनुमान को बढ़ा कर 5.1 प्रतिशत कर दिया था।




आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की द्वैमासिक बैठक के बाद यहां बुधवार को जारी नीतिगत वक्तव्य में कहा कि 'वैश्विक आर्थिक दशाएं और भावनाएं अब भी पश्चिम एशिया और अन्य क्षेत्रों में तेजी से बनते बिगड़ते हालात की शिकार बनी हुई है। इनका भारत की घरेलू आर्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति की संभावनाओं पर असर पड़ा है पर देश की वृहद आर्थिक बुनियाद पहले से मजबूत हुई और इससे अर्थव्यवस्था को वैश्विक झटकों के बीच अपने रास्ते पर मजबूती से बढ़ने में मदद मिल रही है।




श्री मल्होत्रा ने कहा कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का प्रवाह पहली तिमाही में मजबूत रहा है, जून और जुलाई में खास कर प्रतिभूति बाजार में विदेशी पोर्टफोलियाे निवेश से विदेशी पोर्टफोलियो निेवेश में भी वृद्धि दर्ज की गयी है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में ऋण के प्रवाह की स्थिति मजबूत है।




आरबीआई गवर्नर ने शहरी सहकारी बैंक खोलने के लाइसेंस के लिए नियमों का मसौदा जारी करने की भी घोषणा की , साथ में ग्रामीण सहकारी बैंकों के लिए दिशा-निर्देशों का मसौदा जारी करने के निर्णय की जानकारी दी।




उन्होंने कहा कि देश में विदेशी मुद्रा भंडार की स्थिति मजबूत है और यह इस समय 10 महीने के आयात और 91 प्रतिशत विदेशी कर्ज के निपटान के लिए पर्याप्त स्तर पर है।




श्री मल्होत्रा ने कहा कि रिजर्ब बैंक विदेशी विनिमय दर को किसी खास स्तर पर रखने का लक्ष्य नहीं रखता लेकिन बाजार में सट्टोरिया गतिविधियों के कारण होने वाले किसी भी अनावश्यक उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए उसके पास पर्याप्त मौद्रिक और नियामकीय हथियार उपलब्ध है।




आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं को मजबूत करने और मूल्य स्थिरता के माध्यम से उपभोक्ताओं की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा।




मनोहर उप्रेती

वार्ता

More News
वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी शेयर बाजार की चाल

वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी शेयर बाजार की चाल

16 Aug 2026 | 11:00 AM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता) बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी। घरेलू स्तर पर नौ प्रमुख उद्योगों के जुलाई आंकड़े अगले सप्ताह जारी किये जाने हैं। शेयर बाजार की दिशा तय करने में इसका भी हाथ रहेगा। गत सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सोमवार और गुरुवार को मजबूत बंद हुआ जबकि अन्य तीन दिन गिरावट देखी गयी। यह 489.92 अंक (0.62 प्रतिशत) की साप्ताहिक गिरावट में 78,009.25 अंक पर बंद हुआ।

see more..
देश में ही बनेंगे एएमसीए के स्वदेशी इंजन, रिलायंस और रोल्स-रॉयस के बीच साझेदारी

देश में ही बनेंगे एएमसीए के स्वदेशी इंजन, रिलायंस और रोल्स-रॉयस के बीच साझेदारी

14 Aug 2026 | 10:00 PM

मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस ने देश के एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम के लिए स्वदेशी लड़ाकू विमान इंजन के देश में ही निर्माण के लिए शुक्रवार को एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। दोनों कंपनियों ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बताया कि इस साझेदारी के तहत इंजन के डिजाइन, विकास, निर्माण और आपूर्ति में साथ काम करने का रणनीतिक इरादा जताया गया है। एएमसीए देश का अगली पीढ़ी का लड़ाकू विमान कार्यक्रम है और इसे वायु सेना की ताकत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

see more..

सशस्त्र बलों के लिए एयर इंडिया का ऑफर, मूल किराये में 25 प्रतिशत की छूट

14 Aug 2026 | 8:23 PM

नयी दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और उसकी सहयोगी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सशस्त्र बलों के जवानों, पूर्व सैनिकों, वीरता पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं और उनके पात्र आश्रितों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर विशेष ऑफर की घोषणा की है जिसमें मूल किराये पर 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। .

see more..

रुपया तीन पैसे मजबूत

14 Aug 2026 | 7:52 PM

मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल में नरमी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुक्रवार को रुपया तीन पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.42 रुपये का बोला गया। .

see more..
शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर

14 Aug 2026 | 6:24 PM

मुंबई, 14 अगस्त (वार्ता) विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को चौतरफा बिकवाली रही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक दो सप्ताह से अधिक के निचले स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स सुबह 177 अंक गिरकर 77,903 अंक पर खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। यह ऊपर 78,049 अंक और नीचे 77,684 अंक तक गया। अंत में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 70.71 अंक टूटकर 78,009.25 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी-50 सूचकांक 29.85 अंक की गिरावट में 24,366 अंक पर बंद हुआ। यह 30 जुलाई के बाद का इसका सबसे निचला बंद स्तर है।

see more..