Friday, Aug 7 2026 | Time 17:00 Hrs(IST)
बिजनेस


रुपया लगातार नौवें दिन मजबूत

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में लिवाली से रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले लगातार नौवें दिन मजबूत हुआ।
अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 19 पैसे चढ़कर 95.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 07 जुलाई (94.96 रुपये प्रति डॉलर) के बाद का इसका निचला स्तर है।
भारतीय मुद्रा नौ दिन में 164 पैसे मजबूत हो चुकी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह नौ पैसे की बढ़त में 95.28 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपया आज 38 पैसे की मजबूती के साथ 94.90 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और शुरू में ही 94.89 रुपये प्रति डॉलर तक चढ़ गया। हालांकि बाद में यह नीचे 95.25 रुपये प्रति डॉलर तक उतरा।
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय पूंजी बाजार में आज 104.39 करोड़ डॉलर का शुद्ध निवेश किया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक आज 0.2 प्रतिशत गिर गया। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का मानक ब्रेंट क्रूड वायदा भी आज 0.7 प्रतिशत गिरकर 79 डॉलर प्रति बैरल से नीचे उतर गया। इन सभी कारकों ने रुपये को समर्थन प्रदान किया।
अजीत, मधुकांत
वार्ता
More News

विज्ञान मानक काउंसिल ने गर्मी से जुड़े उत्पादों के 40 विज्ञापनों में से 39 में पायी कमियां

07 Aug 2026 | 4:08 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड काउंसिल ऑफ इंडिया (एएससीआई) ने अप्रैल और जून के बीच गर्मियों के मौसम पर केंद्रित पर्सनल केयर, कूलिंग अप्लायंसेस, एयर प्यूरीफायर, सनस्क्रीन, वियरेबल्स और ट्रैवल से जुड़े उत्पादों सहित अलग-अलग कैटेगरी के 40 विज्ञापनों की जांच की जिनमें से 39 को आदर्श मानकों की दृष्टि ये कमियां पायी गयीं और संस्था ने इनमें बदलाव की जरूरत पर बल दियाहै। .

see more..

एसबीआई ने पहली तिमाही में कमाया 21,121 करोड़ का रिकॉर्ड मुनाफा

07 Aug 2026 | 4:02 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 21,121 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया जो सालाना आधार पर 10.23 प्रतिशत का उछाल है। .

see more..

ईवी की खुदरा बिक्री जुलाई में 66 प्रतिशत बढ़कर 3,27,901 इकाई पर

07 Aug 2026 | 3:18 PM

नयी दिल्ली, 07 अगस्त (वार्ता) देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की खुदरा बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर 66 प्रतिशत बढ़कर 3,27,901 इकाई पर पहुंच गयी। .

see more..

एलएंडटी को ओएनजीसी से मिले बड़े ऑर्डर

07 Aug 2026 | 2:10 PM

मुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) निर्माण एवं अभियांत्रिकी क्षेत्र की कपनी एलएंडटी की इकाई एलएंडटी एनर्जी हाइड्रोकार्बन ऑफशोर को तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) से देश के पश्चिमी तट पर पाइपलाइन बदलने की परियोजना और तेल के कुएं के लिए प्लेटफॉर्म बनाने की परियोजना के लिए एक साथ कई ऑर्डर प्राप्त हुए हैं। .

see more..