Monday, Sep 7 2026 | Time 18:05 Hrs(IST)
बिजनेस


ऋण क्षमता परखने के लिए 'फ्रीड' ने पेश किया ईएमआई स्कोर ऐप

गुरुग्राम ,18 अगस्त (वार्ता) देनदारी प्रबंधन पर केंद्रित डिजिटल प्लेटफार्म के रूप में 'फ्रीड' ने मंगलवार को 'ईएमआई स्कोर' मोबाइल ऐप्लिकेशन शुरू किया जो ऋण लेने वाले पर केंद्रित एक निःशुल्क वित्तीय स्वास्थ्य मापदंड का काम करता है।
कंपनी की एक विज्ञप्ति के अनुसार ईएमआई स्कोर किसी व्यक्ति की आय की स्थिरता और पर्याप्तता, मासिक बचत तथा कुल ऋण और ईएमआई का विश्लेषण करता है और प्रत्येक ऋणग्राही को 0 से 100 के पैमाने पर एक स्कोर देता है। इससे व्यक्ति को स्पष्ट रूप से पता चलता है कि उसकी वर्तमान वित्तीय स्थिति क्या है और वह कितने ऋण का भुगतान आराम से कर सकता है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि कर्ज किसी भी परिवार के पास उपलब्ध सबसे प्रभावशाली वित्तीय साधनों में से एक है। जून 2026 की भारतीय रिजर्व बैंक की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट का हवाला देते हुए इसमें कहा गया है कि भारत में घरेलू ऋण बढ़कर जीडीपी का 45.5 प्रतिशत हो गया है, जबकि गैर-आवासीय ऋण अब कुल घरेलू उधारी का 58.4 प्रतिशत है।
ईएमआई स्कोर किसी व्यक्ति के वित्तीय जीवन के तीन महत्वपूर्ण पहलुओं को एक ही 0 से 100 के स्कोर में समाहित करता है। इसमें पहला पक्ष आय ( मासिक कमाई की स्थिरता और पर्याप्त), दूसरा बचत की स्थिति ( आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध वित्तीय सुरक्षा-कवच) और तीसरा ऋण व्यवहार ( मौजूदा ऋणों के भुगतान और प्रबंधन का इतिहास) देखा जाता है।
यह स्कोर प्रत्येक ऋणग्राही को तीन अलग-अलग श्रेणियों में रखता है और प्रत्येक श्रेणी के आधार पर आगे उठाए जाने वाले कदम को स्पष्ट करता है। फ्रीड के संस्थापक एवं सीईओ रितेश श्रीवास्तव ने कहा, ' फ्रीड का उद्देश्य ऋणग्राही को प्राथमिकता देना है और ईएमआई स्कोर इसी उद्देश्य से लाया गया है।...सवाल यह कभी नहीं होना चाहिए कि ऋण लेना चाहिए या नहीं। असली सवाल यह है कि क्या इस समय लिया जाने वाला यह ऋण ऐसा है, जिसे आप आराम से चुका सकते हैं?"
मनोहर जितेन्द्र
वार्ता
More News

एयर इंडिया के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त सीईओ का कर्मचारियों से कराया परिचय, सुरक्षा पर फोकस को बताया अहम्

07 Sep 2026 | 5:41 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) टाटा संस और समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तेवोल्दे गेब्रेमरियम का कर्मचारियों से परिचय कराया और इस मौके पर सुरक्षा पर फोकस को सबसे अहम् बताया। .

see more..

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के लिए समर्पित हेल्पलाइन शुरू की

07 Sep 2026 | 5:29 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) ऑन-लाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोमवार को बेहतर कस्टमर सपोर्ट के लिए दो समर्पित सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की। .

see more..

मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ायेगी

07 Sep 2026 | 4:39 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने से चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। .

see more..

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का

07 Sep 2026 | 4:24 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ। .

see more..

मजबूत मांग और आर्थिक आंकड़ों से कारोबारी भरोसा कई तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर: सीआईआई

07 Sep 2026 | 4:01 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न अवरोध अब कम होने लेगे हैं तथा घरेलू मांग और वृहत आर्थिक आंकड़ों में मजबूती से कारोबारी भरोसा कई तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सोमवार को जारी कारोबारी भरोसा सर्वे में यह बात कही। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कारोबारी भरोसा सूचकांक (बीसीआई) 60.8 से बढ़कर दूसरी तिमाही में 66 पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़त व्यापारिक उम्मीदों में व्यापक मजबूती का संकेत देती है।

see more..