Monday, Sep 7 2026 | Time 18:16 Hrs(IST)
बिजनेस


आयकर विभाग ने संदिग्ध विदेशी प्रेषणों (विदेश पैसे भेजने) का सत्यापन शुरू किया

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) आयकर विभाग ने संदिग्ध विदेशी प्रेषणों (विदेश पैसे भेजने) का सत्यापन शुरू कर दिया है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग की ओर से मंगलवार जारी एक विज्ञप्ति में दी गयी है।सीबीडीटी ने कहा है कि जमीनी स्तर की खुफिया जानकारी और बाहर भेजे गये विदेशी प्रेषण (फंड) के आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर, आयकर विभाग ने ऐसी कई संदिग्ध संस्थाओं की पहचान की है, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बाहर भेजी। फर्जी दान/अंशदान के बदले समायोजन प्रविष्टियां देने (खातों में दिखावटी लेनदेन दर्ज करने) में शामिल फर्जी चैरिटेबल ट्रस्टों के एक समूह पर चलाये गये तलाशी अभियान के दौरान विदेश में धन भेजने में शामिल संस्थाओं के एक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क का खुलासा हुआ।
प्रारंभिक सत्यापनों से पता चला कि ये प्रेषण करने वाली संस्थाएं या तो रिटर्न दाखिल नहीं कर रही थीं या बहुत कम कारोबार दिखाते हुए आयकर रिटर्न दाखिल कर रही थीं। उनके द्वारा विदेश भेजे जा रहे भारी धन से उनके कारोबार का कोई स्पष्ट संबंध नहीं था। वे प्रेषण के घोषित उद्देश्य, जैसे भाड़े के भुगतान, सॉफ्टवेयर के आयात, या परामर्श सेवाओं के आयात से भी मेल खाते प्रतीत नहीं हुए। आगे की खुफिया जानकारी से पता चला कि ये संस्थाएं वास्तव में अपने घोषित पतों से काम नहीं कर रही थीं।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि आंकड़ों के आगे के विश्लेषण से यह भी पता चला कि पेशेवरों के एक अपेक्षाकृत छोटे समूह द्वारा बड़ी संख्या में फॉर्म 15सीबी प्रमाण पत्र जारी किये गये थे। भेजी गयी धनराशि भी संस्थाओं के एक विशेष समूह द्वारा प्राप्त की गयी थी। आयकर नियम, 1962 के नियम 37बीबी के साथ पढ़े जाने वाले फॉर्म 15सीबी (आयकर नियम, 2026 के नियम 220 के साथ पढ़े जाने वाले फॉर्म 146 के अनुरूप) के तहत विदेशी प्रेषण को प्रमाणित करने वाले लेखाकार (अकाउंटेंट) के लिए खाता पुस्तकों और अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के संदर्भ में इसकी कर-योग्यता का सत्यापन करना आवश्यक है। हालांकि, निष्कर्ष इस बात पर चिंता उत्पन्न करते हैं कि क्या इन प्रमाण पत्रों को जारी करने से पहले लेखाकारों द्वारा पर्याप्त सावधानी और जांच की गयी थी।
विभाग ने 18 अगस्त 2026, विभाग ने इन विदेशी प्रेषणों के सत्यापन के लिए एक राष्ट्रव्यापी विस्तृत सत्यापन अभियान शुरू किया, जिसमें शेल संस्थाओं (फर्जी कंपनियों), उनके पीछे के व्यक्तियों और फॉर्म 15सीबी प्रमाण पत्र जारी करने वाले पेशेवरों पर ध्यान केंद्रित किया गया। देश की भूमि सीमाओं से लगे जिलों में स्थित और विदेश में महत्वपूर्ण मात्रा में धन भेजने वाली संस्थाओं को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है। इस अभियान में लगभग 394 संस्थाएं (भूमि-सीमा वाले राज्यों में स्थित 117 संस्थाओं सहित) और 36 पेशेवर शामिल किये गये हैं।
विभाग इस बात पर जोर देता है कि फॉर्म 15सीबी/फॉर्म 146 में प्रमाण पत्र जारी करने वाले लेखाकारों से उचित देखभाल, सतर्कता और व्यावसायिक निर्णय क्षमता का उपयोग करने की अपेक्षा की जाती है। उन्हें प्रेषण को प्रमाणित करने से पहले संबंधित लेनदेन और प्रासंगिक तथ्यों की ठीक से जांच करनी चाहिए, क्योंकि ये प्रमाणन प्रणाली में विश्वास बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इन मामलों में अभी जांच की जा रही है।
मनोहर अशोक
वार्ता
More News

एयर इंडिया के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त सीईओ का कर्मचारियों से कराया परिचय, सुरक्षा पर फोकस को बताया अहम्

07 Sep 2026 | 5:41 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) टाटा संस और समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने नवनियुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तेवोल्दे गेब्रेमरियम का कर्मचारियों से परिचय कराया और इस मौके पर सुरक्षा पर फोकस को सबसे अहम् बताया। .

see more..

स्विगी ने खाद्य सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के लिए समर्पित हेल्पलाइन शुरू की

07 Sep 2026 | 5:29 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) ऑन-लाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने सोमवार को बेहतर कस्टमर सपोर्ट के लिए दो समर्पित सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की। .

see more..

मारुति सुजुकी चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ायेगी

07 Sep 2026 | 4:39 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने इसी महीने से चुनिंदा मॉडलों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। .

see more..

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 383 अंक लुढ़का

07 Sep 2026 | 4:24 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट देखी गयी और बीएसई का सेंसेक्स 383 अंक नीचे बंद हुआ। .

see more..

मजबूत मांग और आर्थिक आंकड़ों से कारोबारी भरोसा कई तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर: सीआईआई

07 Sep 2026 | 4:01 PM

नयी दिल्ली, 07 सितंबर (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट से उत्पन्न अवरोध अब कम होने लेगे हैं तथा घरेलू मांग और वृहत आर्थिक आंकड़ों में मजबूती से कारोबारी भरोसा कई तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने सोमवार को जारी कारोबारी भरोसा सर्वे में यह बात कही। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कारोबारी भरोसा सूचकांक (बीसीआई) 60.8 से बढ़कर दूसरी तिमाही में 66 पर पहुंच गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़त व्यापारिक उम्मीदों में व्यापक मजबूती का संकेत देती है।

see more..