Tuesday, Dec 16 2025 | Time 12:07 Hrs(IST)
मनोरंजन


सच्ची भक्ति अपने अहंकार को त्यागकर ईश्वर के प्रेम पर भरोसा करने में है : तरूण खन्ना

सच्ची भक्ति अपने अहंकार को त्यागकर ईश्वर के प्रेम पर भरोसा करने में है : तरूण खन्ना

मुंबई, 10 जून (वार्ता) सोनी सब के 'वीर हनुमान' में भगवान शिव की भूमिका निभा रहे तरुण खन्ना का कहना है कि सच्ची भक्ति बड़े प्रदर्शन में नहीं, बल्कि अपने अहंकार को त्यागकर ईश्वर के प्रेम पर भरोसा करने में है।

सोनी सब का वीर हनुमान भावनात्मक भक्ति और दिव्यता की सशक्त प्रस्तुति से दर्शकों को लगातार प्रेरित कर रहा है।हाल के एपिसोड्स में शो एक महत्वपूर्ण और दिव्य मोड़ पर पहुंच चुका है, जहाँ भगवान हनुमान अयोध्या पहुँचते हैं, लेकिन भगवान राम (तनमय ननी) से मिलने के मार्ग में स्वयं देवता बाधाएँ उत्पन्न कर रहे हैं।अपने अटूट विश्वास से प्रेरित होकरभगवान हनुमान प्रभु श्रीराम से मिलने अनेक कठिनाइयों को पार करते हैं। वे अकेले, भूखे, घने जंगलों में भटकते हैं, अनेक कठिन चुनौतियों का सामना करते हैं, फिर भी भक्ति की अडिग भावना से यात्रा जारी रखते हैं। प्रभु राम के लिए एक माला बनाने के संकल्प के साथ, वे कई नई बाधाओं से जूझते हैं। इसी यात्रा में उनकी मुलाकात एक रहस्यमयी किंतु दयालु व्यक्ति से होती है, जो उन्हें भक्ति का गूढ़ अर्थ समझने में मदद करता है। हनुमानजी को ज्ञात नहीं होता कि यह व्यक्ति वास्तव में भगवान शिव (तरुण खन्ना) ही हैं, जो भोला के रूप में प्रकट हुए हैं। इस मुलाकात से हनुमानजी को यह एहसास होता है कि सच्ची भक्ति का अर्थ है पूर्ण समर्पण अपने अहंकार, भय और संदेह को त्यागकर प्रभु राम के प्रेम को शुद्ध हृदय से अपनाना।

तरुण खन्ना ने कहा,जब भी मैं रुद्राक्ष पहनकर महादेव के रूप में पर्दे पर आता हूं, एक अलग ही जिम्मेदारी और श्रद्धा का भाव मुझे घेर लेता है। यह सिर्फ संवाद और अभिनय का विषय नहीं है, बल्कि शिव की शांति, करुणा और ब्रह्मांडीय शक्ति को आत्मसात करने की बात है। आने वाले ट्रैक में मैं भोला नाम के एक साधारण, रहस्यमय पुरुष के रूप में प्रकट होता हूं, जो हनुमानजी को भक्ति का सार समझाने में मदद करता है। यह कहानी एक सभी के लिए संदेश देती है कि सच्ची भक्ति बड़े प्रदर्शन में नहीं, बल्कि अपने अहंकार को त्यागकर ईश्वर के प्रेम पर भरोसा करने में है। एक पिता होने के नाते ये कहानियाँ मेरे मन में और भी गहराई से उतरती हैं। मैं अक्सर सोचता हूं कि मैं अपने बेटे का मार्गदर्शन कैसे करता हूं ,बलपूर्वक नहीं, बल्कि करुणा और बुद्धि के साथ, जैसे शिव अपने भक्तों के साथ करते हैं।

‘वीर हनुमान’, सोमवार से शनिवार, शाम 7:30 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

श्रद्धा कपूर ने फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ की

16 Dec 2025 | 10:35 AM

मुंबई, 16 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर ने फिल्म धुरंधर की तारीफ की है। फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह ,अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की अहम भूमिका हैं। यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है, और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज़ के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से यह फिल्म बनी है।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।.

see more..

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:12 PM

अहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:03 PM

औरहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

15 Dec 2025 | 3:09 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।.

see more..

भगवान शिव की भूमिका निभाना सम्मान के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी : अविनेश रेखी

15 Dec 2025 | 2:56 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता अविनेश रेखी का कहना है कि सोनी सब के शो गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिये सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। .

see more..