Monday, Aug 17 2026 | Time 16:38 Hrs(IST)
मनोरंजन


बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार थे राजेश खन्ना

पुण्यतिथि 18 जुलाई के अवसर पर
मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) हिंदी फिल्म जगत में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता तो कई हुए और दर्शकों ने उन्हें स्टार कलाकार माना पर सत्तर के दशक में राजेश खन्ना पहले ऐसे अभिनेता के तौर पर अवतरित हुए जिन्हें दर्शको ने 'सुपर स्टार' की उपाधि दी।
पंजाब के अमृतसर में 29 दिसंबर 1942 को जन्में जतिन खन्ना उर्फ राजेश खन्ना का बचपन के दिनों से ही रूझान फिल्मों की और था और वह अभिनेता बनना चाहते थे हांलाकि उनके पिता इस बात के सत खिलाफ थे।राजेश खन्ना अपने करियर के शुरूआती दौर में रंगमंच से जुड़े और बाद में यूनाईटेड प्रोड्यूसर ऐसोसियिशेन द्वारा आयोजित ऑल इंडिया टैलेंट कान्टेस्ट में उन्होंने भाग लिया। जिसमें वह प्रथम चुने गये।राजेश खन्ना ने अपने सिने करियर की शुरूआत 1966 में चेतन आंनद की फिल्म 'आखिरी खत' से की । वर्ष 1966 से 1969 तक राजेश खन्ना फिल्म इंडस्ट्री मे अपनी जगह बनाने के लिये संघर्ष करते रहे।
राजेश खन्ना के अभिनय का सितारा निर्माता-निर्देशक शक्ति सामंत की क्लासिकल फिल्म 'अराधना' से चमका। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की गोल्डन जुबली कामयाबी ने राजेश खन्ना को 'स्टार' के रूप में स्थापित कर दिया। फिल्म 'अराधना' की सफलता के बाद अभिनेता राजेश खन्ना शक्ति सामंत के प्रिय अभिनेता बन गये। बाद में उन्होंने राजेश खन्ना को कई फिल्मों में काम करने का मौका दिया। इनमें 'कटी पतंग', 'अमर प्रेम', 'अनुराग', , 'अजनबी', 'अनुरोध' और 'आवाज' आदि शामिल है ।
फिल्म अराधना की सफलता के बाद राजेश खन्ना की छवि रोमांटिक हीरो के रूप में बन गयी। इस फिल्म के बाद निर्माता निर्देशकों ने अधिकतर फिल्मों में उनकी रूमानी छवि को भुनाया। निर्माताओं ने उन्हें एक कहानी के नायक के तौर पर पेश किया। जो प्रेम प्रसंग पर आधारित फिल्में होती थी। सत्तर के दशक में राजेश खन्ना लोकप्रियता के शिखर पर जा पहुंचे और उन्हें हिंदी फिल्म जगत के पहले सुपरस्टार होने का गौरव प्राप्त हुआ। यूं तो उनके अभिनय के कायल सभी थे लेकिन खासतौर पर टीनएज लड़कियों के बीच उनका क्रेज कुछ ज्यादा ही दिखाई दिया। एक बार का वाकया है जब राजेश खन्ना बीमार पड़े तो दिल्ली के कॉलेज की कुछ लड़कियों ने उनके पोस्टर पर बर्फ की थैली रखी जिससे उनका बुखार जल्द उतर जाये।इतना ही नहीं लड़कियां उनकी इस कदर दीवानी थी कि उन्हें अपने खून से प्रेम पत्र लिखा करती थी और उससे ही अपनी मांग भर लिया करती थी।
प्रेम
जारी वार्ता
More News

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..

सैयामी खेर और विक्रम फडनीस ने ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर में लिया हिस्सा

17 Aug 2026 | 4:10 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री सैयामी खेर और फिल्मकार विक्रम फडनीस ने अपनी फिल्म ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर के लिए इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 में शिरकत की।फिल्म में ताहिर राज भसीन और विनीत कुमार सिंह भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद दर्शकों ने पूरी टीम का जोरदार स्टैंडिंग ओवेशन के साथ स्वागत किया। वर्ल्ड प्रीमियर को दर्शकों की ओर से भावुक और गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया मिली।.

see more..

मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, साझा किया स्वास्थ्य अपडेट

17 Aug 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट मलेरिया से जूझ रहे हैं।पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत का अपडेट साझा करते हुए बताया कि बीमारी का उनके शरीर पर काफी असर पड़ा है।.

see more..