Tuesday, May 12 2026 | Time 17:58 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में मां-बेटी की मुलाकात देख भावुक हुईं शिवांगी जोशी

मुंबई, 31 जुलाई (वार्ता) अभिनेत्री शिवांगी जोशी ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में कंटेस्टेंट अप्सरा और उसकी मां की मुलाकात देखकर भावुक हो गयी।
शिवांगी जोशी, जो इन दिनों 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में नजर आ रही हैं, ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया। यह वीडियो सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' से था। इस क्लिप में नन्हीं कंटेस्टेंट अप्सरा बोरों नजर आई, जिनके मासूम सपने और खुशी से भरे डांस ने सबका दिल जीत लिया है।
इस पल को और भी खास बना दिया जब शो में अप्सरा की अपनी मां से भावुक मुलाकात हुई। शिवांगी जोशी इस लम्हे से काफी भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी फीलिंग्स एक प्यारे मैसेज के जरिए शेयर की। उन्होंने लिखा, "ये मेरे दिल को छू गया… छोटी अप्सरा, जो इतनी मासूमियत से सपने देखती है और खुशी-खुशी नाचती है, आखिरकार अपनी मां के साथ कुछ वक्त बिता पाई। मां के हाथों से खाना खाना, उनके हाथों से बाल संवारना… ये छोटी-छोटी चीज़ें उसके चेहरे पर सबसे प्यारी मुस्कान ले आईं, और हमारी आंखों में आंसू।”
अप्सरा की मां, जो खेतों में रोज़ मज़दूरी करती हैं, मंच पर अपनी बेटी के साथ उतरीं शांत लेकिन गर्व से भरी हुई। उस पल में मां का वो बेपनाह प्यार और ताक़त झलक रही थी, जो सिर्फ एक मां ही दे सकती है। शिवांगी ने लिखा, “उसकी मां उसके साथ मंच पर खड़ी थी, सिर्फ गर्व के साथ नहीं, बल्कि उस प्यार और ताकत के साथ जो सिर्फ एक मां दे सकती है। इस शो की वजह से अप्सरा को अपनी मां के साथ ये छोटे लेकिन सबसे कीमती पल मिल पा रहे हैं… और यही इस सफर को इतना खास बना देता है।”
शिवांगी ने मां और बच्चे के बीच के रिश्ते को लेकर भी अपनी बात कही। उन्होंने इस बंधन को नर्म, मजबूत और बिना कहे समझे जाने वाले प्यार से भरा बताया। उन्होंने अपनी बात का अंत अप्सरा के लिए एक प्यारी शुभकामना के साथ किया “तुम एक छोटी सी चमकती हुई स्टार हो, और मैं दुआ करती हूं कि तुम्हारी मम्मा हमेशा तुम्हें यूं ही चमकते हुए देखती रहें।”
सुपर डांसर चैप्टर 5 हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनू लिव पर प्रसारित होता है।
प्रेम
वार्ता
More News

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़

12 May 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है।.

see more..

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने रचा इतिहास

12 May 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता)वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए सुपर डुपर हिट लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते हुए चार मिलियन से अधिक व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।.

see more..

प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया

12 May 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।.

see more..

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट आयेगी नजर

12 May 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट में नज़र आएगी। .

see more..

लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में होगा एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग

12 May 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग होग।.

see more..