Wednesday, Aug 19 2026 | Time 13:48 Hrs(IST)
मनोरंजन


फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का पहला गाना ‘तड़पा’ रिलीज़

मुंबई, 01 अगस्त (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन की आने वाली फिल्म ‘दिल मद्रासी’ का पहला गाना ‘तड़पा’ रिलीज़ हो गया है।
फिल्म दिल मद्रासी सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन और मशहूर फिल्मकार ए.आर. मुरुगदॉस की पहली कोलैबोरेशन है। अमरन की सफलता के बाद शिवकार्तिकेयन अब मुरुगदॉस के साथ काम कर रहे हैं।इसी बीच फिल्म का पहला गाना ‘तड़पा’ रिलीज़ हो गया है, जो अपने धमाकेदार बीट्स के साथ हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देने का वादा करता है।
‘तड़पा’ एक हाई-एनर्जी डांस नंबर है, जो डांस फ्लोर पर आग लगाने के लिए तैयार है। इसमें शिवकार्तिकेयन अपने दमदार डांस मूव्स दिखा रहे हैं, जो यकीनन एक नया ट्रेंड शुरू कर सकते हैं। गाने की एनर्जी को और ऊंचा उठाया है अनिरुद्ध रविचंदर के जादुई म्यूज़िक कंपोज़िशन ने।फिल्म की विज़ुअल्स की ज़िम्मेदारी सिनेमैटोग्राफर सुदीप एलामोन के हाथों में है, जबकि दमदार म्यूज़िक देंगे अनिरुद्ध रविचंदर, जो वाय दिस कोलावेरी दी, बिस्ट, विक्रम, जवान, लियो जैसी सुपरहिट धुनों के लिए मशहूर हैं। इस फिल्म को ए.आर. मुरुगदॉस निर्देशित कर रहे हैं, जो गजनी और हॉलिडे जैसी हिट फिल्मों में एक्शन और सामाजिक मुद्दों को बखूबी जोड़ने के लिए जाने जाते हैं।
ए.आर. मुरुगदॉस के निर्देशन में बन रही 'दिल मद्रासी' को श्री लक्ष्मी मूवीज़ प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म में रुक्मिणी वसंथ ,विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, शबीर और विक्रांत भी नजर आएंगे। दिल मद्रासी 05 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

शादी के सिर्फ तीन दिन बाद सेट पर लौटीं आकांक्षा रंजन

18 Aug 2026 | 4:37 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आकांक्षा रंजन शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने काम पर लौट आयीं। नई-नई शादी की खुशियों और व्यस्त वर्क कमिटमेंट्स के बीच आकांक्षा ने ब्राइडल मेहंदी के साथ अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां भी बखूबी निभायीं।आकांक्षा का पहला पड़ाव 31 लेबल्स की पहली ‘द क्यूरेटर्स टेबल’ रही। फैशन इंडस्ट्री के प्रभावशाली चेहरों और टेस्टमेकर्स को एक साथ लाने वाली इस क्लोज्ड-डोर गैदरिंग को क्रिएटिव माइंड्स की एक खास और अंतरंग मुलाकात के तौर पर तैयार किया गया था।.

see more..

कार्तिक आर्यन बने निर्माता, लॉन्च किया डोपामाइन स्टूडियोज़

18 Aug 2026 | 4:34 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपने प्रोडक्शन हाउस डोपामाइन स्टूडियोज़ की शुरुआत की है। कार्तिक के बैनर की पहली बड़ी भागीदारी निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्म में हुई है, जिसमें कार्तिक खुद मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।.

see more..

92 वर्ष के हुए गुलजार

18 Aug 2026 | 4:28 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार, शायर और गीतकार गुलजार आज 92 वर्ष के हो गये।पंजाब के अब पाकिस्तान में स्थित झेलम जिले के छोटे से कस्बे दीना में 18 अगस्त 1934 को कालरा अरोड़ा सिख परिवार में जन्मे संपूर्ण सिंह कालरा उर्फ गुलजार को स्कूल के दिनों से ही शेरो-शायरी और वाद्य संगीत का शौक था। कॉलेज के दिनों में उनका यह शौक परवान चढ़ने लगा और वह अक्सर मशहूर सितार वादक रविशंकर और सरोद वादक अली अकबर खान के कार्यक्रमों में जाया करते थे।.

see more..

रोहित सराफ का नया अवतार, सचिंद्र नाथ सान्याल के किरदार में दिखा दमदार अंदाज

18 Aug 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘द रेवोल्यूशनरीज’ की नई झलक में अभिनेता रोहित सराफ स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल के किरदार में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।मेकर्स की ओर से जारी क्लिप में रोहित का किरदार आजादी के लिए जुनून और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का जज्बा दिखाता है। वह कहते हैं, “जुनून को जिंदा रखा, मौत से बेखौफ टकराया, मकसद से कभी ना हटा। गदर मचाने सबसे आगे, सरफिरे - द रेवोल्यूशनरीज।”.

see more..

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता साफ, 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

18 Aug 2026 | 4:16 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की देशभर में रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेपोलिस के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।बच्चों और परिवारों तक भक्ति, संस्कृति और भारतीय मूल्यों को मनोरंजक तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ को ओडिशा की पहली एनिमेटेड फीचर फिल्म बताया गया है। यह लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज ‘जय जगन्नाथ’ का सिनेमाई विस्तार है, जिसे यूट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।.

see more..