Saturday, Apr 11 2026 | Time 16:24 Hrs(IST)
मनोरंजन


कार्तिक आर्यन ने अपनी अगली बड़ी रिलीज़ ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के लिए क्रिसमस 2025 को किया लॉक

मुंबई, 04 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ क्रिसमस 2025 के अवसर पर रिलीज होगी।
पिछली दीवाली अपनी रिकॉर्ड-तोड़ ब्लॉकबस्टर 'भूल भुलैया 3' से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद, कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार उन्होंने अपने अगले बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के लिए क्रिसमस 2025 की तारीख पक्की कर दी है।
पिछले कुछ वर्षों में खुद को देश के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक साबित करनेवाले कार्तिक आर्यन अब शानदार ओपनिंग की गारंटी बन चुके हैं, फिर चाहे बात मसाला एंटरटेनर की हो या रोमांटिक ड्रामा की। उनकी सहजता, आकर्षण और बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें नए दौर के व्यावसायिक सिनेमा का चेहरा बना दिया है, जो युवाओं और पारिवारिक दर्शकों, दोनों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हो चुके हैं।
फिलहाल 'मैं मेरी पत्नी और वो' के बाद एक बार फिर अनन्या पांडे के साथ लौट रहे कार्तिक आर्यन के लिए उनके दर्शक काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अपनी पिछली फिल्म में भी इस ऑन स्क्रीन जोड़ी ने अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था।
धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा निर्मित 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के निर्देशक समीर विदवान्स है, जिनके साथ कार्तिक 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल पिछली दिवाली पर खुशियां बिखेरने के बाद इस क्रिसमस को अपने प्यार और सुरों से सजाने आ रहे कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर दर्शकों के साथ ट्रेड सर्कल में भी काफी खासा उत्साह है।
प्रेम
वार्ता
More News

'छोरी 2' के एक साल: नुसरत भरुचा के साहसी चुनाव ही बनाते हैं उनकी अलग पहचान

11 Apr 2026 | 3:29 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म 'छोरी 2' को रिलीज़ हुए एक साल हो गया है, लेकिन आज भी नुसरत भरुचा की परफॉर्मेंस को काफी याद किया जाता है और उसकी वजह है उनका कुछ अलग करने का चुनाव है।.

see more..

प्रभास और आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

11 Apr 2026 | 2:07 PM

मुंबई,11 अप्रैल (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के मेगा स्टार प्रभास और बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य धर के साथ आने की चर्चा ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।.

see more..

'स्वयंभू' का पहला सिंगल 'आजा धीररा', 16 अप्रैल को होगा रिलीज़

11 Apr 2026 | 1:28 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म 'स्वयंभू' का पहला सिंगल 'आजा धीररा', 16 अप्रैल को रिलीज़ होगा।फिल्म 'कार्तिकेय 2' फेम निखिल सिद्धार्थ की फिल्म 'स्वयंभू' इस वक्त की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ किया है, जिसमें फिल्म के बड़े स्केल, तीव्रता और एक दमदार सिनेमाई विज़न की झलक देखने को मिलती है। ज़बरदस्त एक्शन सीन्स, शानदार विज़ुअल्स और एनर्जेटिक बैकग्राउंड स्कोर वाले इस टीज़र ने दर्शकों के बीच भारी हाइप पैदा कर दी है, जिसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने देखते ही देखते 1.8 करोड़ (18 मिलियन) व्यूज.

see more..

राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज

11 Apr 2026 | 1:21 PM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता) फिल्म राजा शिवाजी के मेकर्स ने ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का एक दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का शानदार पोस्टर जारी करने के बाद अब दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने फिल्म के ‘राजा शिवाजी एंथम “छत्रपति”’ का एक दमदार बिहाइंड द सीन्स वीडियो रिलीज किया है, जिसे मशहूर संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है।.

see more..

'राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़

11 Apr 2026 | 10:27 AM

मुंबई, 11 अप्रैल (वार्ता)जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। इस पोस्टर के साथ गाना राजा शिवाजी अँथम "छत्रपती" का माहौल भी बन गया है, जो इस सोमवार रिलीज़ होने वाला है। फिल्म का निर्देशन रितेश विलासराव देशमुख ने किया है, जो इसके लेखक, निर्माता और मुख्य अभिनेता भी हैं। वह इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की कुछ झलकियां भी शेयर की थीं, जिनमें भारत के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनकी विरासत की एक झलक देखने को मिली।.

see more..