More News07 Sep 2026 | 3:05 PMमुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक गीत ‘तू मेरा रैय्यो’ जारी कर दिया गया है। सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने इस गीत को अपनी आवाज देने के साथ-साथ इसका संगीत भी तैयार किया है, जबकि गीत के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। प्यार की मासूमियत, अपनापन और रिश्तों की गर्माहट को समेटे यह मधुर गीत श्रोताओं को भावनाओं से जोड़ने वाला है।अवनिका फिल्म्स के बैनर तले गौरव वर्मा द्वारा निर्मित फिल्म के संगीत एलबम का यह तीसरा गीत है। इससे पहले ‘अंडी बंडी’ और ‘कहो तोह’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। ‘तू मेरा रैय्यो’ में वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में.
see more.. 07 Sep 2026 | 12:32 PMमुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) तीन साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान अभिनीत ‘जवान’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़े सिनेमाई इवेंट के रूप में सामने आई थी। एटली के निर्देशन और शाहरुख खान की बेमिसाल सुपरस्टारडम ने मिलकर ऐसी फिल्म पेश की, जिसने भाषाई सीमाओं को पार करते हुए देशभर के दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई।.
see more.. 07 Sep 2026 | 12:02 PMमुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)अभिनेत्री सैयामी खेर इन दिनों अपने करियर और निजी जीवन के व्यस्त दौर का आनंद ले रही हैं। हाल ही में इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर में शामिल होने के बाद वह भारत लौटी हैं और अब अक्षय कुमार तथा सैफ अली खान के साथ ‘हैवान’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह अपने तीसरे हाफ आयरनमैन ट्रायथलॉन की तैयारी भी कर रही हैं।मेलबर्न में ‘पल भर के लिए’ के वर्ल्ड प्रीमियर को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सैयामी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के सामने फिल्म पेश करना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। इसके बाद वह ‘हैवान’ के प्रचार में जुट .
see more.. 07 Sep 2026 | 11:58 AMमुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)अभिनेत्री संदीपा धर ने चर्चित वेब सीरीज ‘असुर सीजन 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है।संदीपा धर ने सोशल मीडिया पर सेट से बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी।.
see more.. 07 Sep 2026 | 11:35 AMमुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर और क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज के निर्माता डॉ. साजन राज कुरुप ने ‘कृष्ण अवतारम’ ट्रिलॉजी को वैश्विक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की घोषणा की है।इस अवसर पर वर्ल्ड फोरम फॉर आर्ट एंड कल्चर और क्रिएटिवलैंड स्टूडियोज के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस सहयोग का उद्देश्य भगवान कृष्ण की जीवन लीला और उनके दिव्य संदेश को सिनेमा, संगीत, कला, लाइव अनुभवों, गेम्स, शिक्षा और अन्य इमर्सिव माध्यमों के जरिए दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाना है।.
see more..