Monday, Dec 15 2025 | Time 11:04 Hrs(IST)
मनोरंजन


मनोरंजन-देव आनंद पहचान दो अंतिम मुंबई

नवकेतन के बैनर तले देव आनंद ने वर्ष 1950 में अपनी पहली फिल्म ‘अफसर’ का निर्माण किया जिसके निर्देशन की जिम्मेदारी उन्होंने बड़े भाई चेतन आनंद को सौंपी। इसके बाद देव आनंद ने अपने बैनर तले वर्ष 1951 में ‘बाजी’ बनाई। गुरुदत्त के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाजी' की सफलता के बाद देव आनंद फिल्म इंडस्ट्री मे एक अच्छे अभिनेता के रूप मे शुमार हो गए। फिल्म अफसर के निर्माण के दौरान देव आनंद का झुकाव फिल्म अभिनेत्री सुरैया की ओर हो गया था। एक गाने की शूटिंग के दौरान देव आनंद और सुरैया की नाव पानी में पलट गयी। देवानंद ने सुरैया को डूबने से बचाया। इसके बाद सुरैया, देव आनंद से बेइंतहा मोहब्बत करने लगीं लेकिन सुरैया की नानी की इजाजत न मिलने पर यह जोड़ी परवान नहीं चढ़ सकी। वर्ष 1954 मे देव आनंद ने उस जमाने की मशहूर अभिनेत्री कल्पना कार्तिक से शादी कर ली।
देव आनंद प्रख्यात उपन्यासकार आर.के.नारायण से काफी प्रभावित रहा करते थे और उनके उपन्यास 'गाइड' पर फिल्म बनाना चाहते थे। आर.के.नारायणन की स्वीकृति के बाद देव आनंद ने हाॅलीवुड के सहयोग से हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे फिल्म गाइड का निर्माण किया जो उनके सिने करियर की पहली रंगीन फिल्म थी । इस फिल्म में देव आनंद को उनके जबरदस्त अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया।
बतौर निर्माता देव आनंद ने कई फिल्में बनाई। इन फिल्मों में वर्ष 1950 में प्रदर्शित फिल्म 'अफसर' के अलावा 'हमसफर', 'टैक्सी ड्राइवर हाउस न. 44', 'फंटूश', 'कालापानी', 'काला बाजार', 'हमदोनों', 'तेरे मेरे सपने', 'गाइड और ज्वेल थीफ' आदि कई फिल्में शामिल हैं। वर्ष 1970 में फिल्म प्रेम पुजारी के साथ देव आनंद ने निर्देशन के क्षेत्र में भी कदम रख दिया हांलाकि यह फिल्म बाॅक्स आफिस पर बुरी तरह से नकार दी गयी। इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। इसके बाद वर्ष 1971 मे फिल्म 'हरे रामा हरे कष्णा' का भी निर्देशन किया जिसकी कामयाबी के बाद उन्होंने 'हीरा पन्ना,'देश परदेस','लूटमार','स्वामी दादा','सच्चे का बोलबाला' और 'अव्वल नंबर' समेत कुछ फिल्मों का निर्देशन भी किया।
देव आनंद को सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिये दो बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 2001 में एक ओर जहां देव आनंद को भारत सरकार की ओर से पद्मभूषण सम्मान प्राप्त हुआ। वर्ष 2002 में हिन्दी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुये उन्हें दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। अपनी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले महान फिल्मकार देव आनंद 03 दिसंबर 2011 को इस दुनिया को अलविदा कह गये।
प्रेम
वार्ता
More News

मनोरंजन शैलेन्द्र गीत दो अंतिम मुंबई

14 Dec 2025 | 12:27 PM

राजकपूर के साथ शैलेन्द्र की मुलाकात एक कवि सम्मेलन के दौरान हुयी थी। राजकपूर को शैलेन्द्र के गाने का अंदाज बहुत भाया और उन्हें उसमें भारतीय सिनेमा का एक उभरता हुआ सितारा दिखाई दिया। राजकूपर ने शैलेन्द्र से अपनी फिल्मों के लिए गीत लिखने की इच्छा जाहिर की, लेकिन शैलेन्द्र को यह बात रास नही आयी और उन्होंने उनकी पेशकश ठुकरा दी । लेकिन बाद मे घर की कुछ जिम्मेदारियों के कारण उन्होंने राजकपूर से दोबारा संपर्क किया और अपनी शर्तो पर हीं राजकपूर के साथ काम करना स्वीकार कर लिया।राजकपूर के अलावा शैलेन्द्र की जोड़ी निर्माता-निर्देशक विमल राय के साथ भी खूब जमी।शैलेन्द्र अपने कैरियर के दौरान प्रोग्रेसिव रायट.

see more..

मनोरंजन राजकपूर शो मैन दो अंतिम मुंबई

14 Dec 2025 | 11:44 AM

राज कपूर ने अपनी बनायी फिल्मों के जरिए कई छुपी हुयी प्रतिभा को आगे बढ़ने का मौका दिया इनमे संगीतकार शंकर जयकिशन, गीतकार हसरत जयपुरी .शैलेन्द्र और पार्श्वगायक मुकेश जैसे बड़े नाम शामिल है।वर्ष 1949 में राजकपूर की निर्मित फिल्म .बरसात.के जरिये राजकपूर ने गीतकार के रूप में शैलेन्द्र .हसरत जयपुरी और संगीतकार के तौर पर शंकर जयकिशन ने अपने कैरियर की शुरूआत की थी।.

see more..

भारतीय सिनेमा जगत के पहले शो मैन थे राज कपूर

14 Dec 2025 | 11:44 AM

मनोरंजन राजकपूर शो मैन
..जन्मदिवस 14 दिसंबर के अवसर पर..

see more..

वर्ष 2025 में ओटीटी पर बॉलीवुड सितारों ने मचाई धूम

14 Dec 2025 | 10:41 AM

मुंबई, 14 दिसंबर (वार्ता) वर्ष 2005 में मनोज बाजपेयी, बॉबी देओल नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, मोना सिंह और सैफ अली खान समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने ओटीटी पर धूम मचा दी। वर्ष 2025 ओटीटी की दुनिया के लिए एक खास साल रहा। इस साल मजबूत कहानियों और शानदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता। कहीं रोमांच से भरी थ्रिलर सीरीज़ रहीं, तो कहीं इंडस्ट्री पर बनी दिलचस्प कहानियां और भावनाओं से जुड़े किरदार देखने को मिले। बड़े कलाकारों ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने अभिनय से अलग पहचान बनाई। साल के आखिर तक ये कलाकार अपनी दमदार मौजूदगी, अलग-अलग तरह के रोल निभाने की काबिलियत और स्क्रीन पर पूरी पकड़ के कारण सबसे ज्यादा चर्चा में .

see more..