Friday, Jan 23 2026 | Time 20:58 Hrs(IST)
मनोरंजन


30 जनवरी 2026 को रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’

मुंबई, 10 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी 2026 को रिलीज
होगी।
यश राज फ़िल्म्स ने रानी मुखर्जी स्टारर ‘मर्दानी 3’ की रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 30 जनवरी को रिलीज़ होगी।
यश राज फ़िल्म्स की मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी सोलो फीमेल-लीड फ्रैंचाइज़ है, जिसे पिछले 10 वर्षों से दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिलती आ रही है। मर्दानी 3 में रानी मुखर्जी एक बार फिर निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नज़र आएंगी, जो न्याय के लिए निस्वार्थ भाव से लड़ती
हैं।
यश राज फ़िल्म्स (वाईआरएफ) ने मर्दानी 3 की रिलीज़ डेट पहले करने की घोषणा करते हुए इसे 30 जनवरी 2026 को रिलीज़ करने का ऐलान किया। मेकर्स इस फ़िल्म को शिवानी की अच्छाई और खौफनाक बुराई के बीच एक खूनी और हिंसक टकराव के रूप में पेश कर रहे हैं, जहां वह देश की कई लापता लड़कियों को बचाने के लिए समय के खिलाफ एक असाधारण रेस शुरू करती हैं।
मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और फ़िल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। जहां मर्दानी (पहली फ़िल्म) ने मानव तस्करी की भयावह सच्चाई को दिखाया था, वहीं मर्दानी 2 में सिस्टम को चुनौती देने वाले एक साइकोपैथ सीरियल रेपिस्ट के खौफनाक दिमाग को उजागर किया गया था। मर्दानी 3 समाज की एक और अंधेरी और क्रूर सच्चाई में उतरने जा रही है, और फ्रैंचाइज़ की दमदार, मुद्दा-आधारित कहानी कहने की परंपरा को आगे बढ़ाएगी।
प्रेम
वार्ता
More News

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने फिल्म रंग दे बसंती के सामने आई मुश्किलों पर बात की

23 Jan 2026 | 1:09 PM

मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार राकेश मेहरा ने फिल्म रंग दे बसंती की 20वीं सालगिरह से पहले इस फिल्म के सामने आई मुश्किलों पर बात की है।.

see more..

ओ रोमियो के विलेन बने अविनाश तिवारी थे पहली पसंद

23 Jan 2026 | 1:02 PM

मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक विशाल भारद्वाज का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ओ रोमियो में विलेन के लिये अविनाश तिवारी पहली पसंद थे।.

see more..

पढ़ने की आदत सीन को अच्छे से निभाने में मदद करती है : मेघा रे

23 Jan 2026 | 12:56 PM

मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) अभिनेत्री मेघा रे का कहना है कि पढ़ने की आदत उन्हें सीन को अच्छे से निभाने में मदद करती है।.

see more..

सुभाष घई को मिला राष्ट्रपति भवन से गणतंत्र दिवस ऐट होम रिसेप्शन का निमंत्रण

23 Jan 2026 | 12:48 PM

मुंबई, 23 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार सुभाष घई को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले रिसेप्शन के लिए राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण मिला है।.

see more..