Sunday, Feb 15 2026 | Time 16:13 Hrs(IST)
मनोरंजन


मनोरंजन-कैफी शायर दो अंतिम मुंबई

वर्ष 1942 मे कैफी आजमी उर्दू और फारसी की उच्च शिक्षा के लिये लखनऊ और इलाहाबाद भेजे गये लेकिन उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके पार्टी कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करना शुरू कर दिया और फिर भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गये।इस बीच मुशायरोंं में कैफी आजमी की शिरकत जारी रही। इसी दौरान वर्ष 1947 में एक मुशायरे मे भाग लेने के लिये वह हैदराबाद पहुंचे] जहां उनकी मुलाकात शौकत आजमी से हुयी और उनकी यह मुलाकात जल्दी ही शादी मे तब्दील हो गयी। आजादी के बाद कैफी के पिता और भाई पाकिस्तान चले गये लेकिन उन्होंने हिंदुस्तान में ही रहने का निर्णय लिया।
शादी के बाद बढ़ते खर्चों को देखकर कैफी आजमी ने एक उर्दू अखबार के लिये लिखना शुरू कर दिया, जहां से उन्हें 150 रुपये मासिक वेतन मिलता था। उनकी पहली नज्म ..सरफराज.. लखनऊ में छपी। शादी के बाद उनके घर का खर्च बहुत मुश्किल से चल पाता था। उन्होंने एक अन्य रोजाना अखबार में हास्य व्यंग्य भी लिखना शुरू किया लेकिन तब भी खर्चे पूरे नहीं हुए तो उन्होंने फिल्मी गीत लिखने का निश्चय किया।
कैफी ने सबसे पहले शाहिद लतीफ की फिल्म ..बुजदिल.. के लिये दो गीत लिखे जिसके एवज मे उन्हें 1000 रुपये मिले। इसके बाद वर्ष 1959 में प्रदर्शित फिल्म फिल्म कागज के फूल के लिये कैफी आजमी ने ..वक्त ने किया क्या हसीं सितम तुम रहे ना तुम हम रहे ना हम .जैसा सदाबहार गीत लिखा। वर्ष 1965 में प्रदर्शित फिल्म ..हकीकत .. में उनके रचित गीत .$कर चले हम फिदा जानों तन साथियो अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों .$की कामयाबी के बाद कैफी सफलता के शिखर पर जा पहुंचे।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी कैफी आजमी ने फिल्म गर्म हवा की कहानी संवाद और पटकथा भी लिखी जिनके लिये उन्हें फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म हीर- रांझा के संवाद के साथ-साथ कैफी आजमी ने श्याम बेनेगल की फिल्म ..मंथन .की पटकथा भी लिखी। लगभग 75 वर्ष की आयु के बाद कैफी आजमी ने अपने गांव मिजवां में ही रहने का निर्णय किया। अपने रचित गीतों से श्रोताओं को भावविभोर करने वाले महान शायर और गीतकार कैफी आजमी 10 मई 2002 को इस दुनिया से रुखसत हो गये।
प्रेम
वार्ता
More News

’जय सोमनाथ’ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

15 Feb 2026 | 3:00 PM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर भारतीय सभ्यता की एक बेहद महत्वपूर्ण कहानी 'जय सोमनाथ' का ऐलान किया है। भारतीय सिनेमा की इन दो सबसे बड़ी क्रिएटिव ताकतों का एक साथ आना वाकई एक्साइटिंग है, जो पर्दे पर एक अनोखा और भव्य नज़ारा पेश करने का वादा करता है।.

see more..

79 वर्ष के हुये रणधीर कपूर

15 Feb 2026 | 1:36 PM

(जन्मदिन 15 फरवरी के अवसर पर).

see more..

फ़िल्म ‘नागबंधम’ का टीजर सुपरस्टार महेश बाबू ने किया रिलीज

15 Feb 2026 | 11:58 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता)महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं। प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है। सुपरस्टार महेश बाबू ने इस टीज़र को रिलीज किया है।.

see more..

लैला–मजनू के बाद अब ‘हीर रांझा’: एकता कपूर और इम्तियाज अली फिर साथ

15 Feb 2026 | 11:09 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) फ़िल्म.'लैला मजनू' के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म ‘हीर रांझा’ के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिये तैयार हैं। 'हीर रांझा' 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी।.

see more..

भाई-बहनों के बीच तुलना उन्हें प्रतिद्वंद्वी बना देती है :संदीपा धर

14 Feb 2026 | 6:49 PM

मुंबई, 14 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर का कहना है कि भाई-बहनों के बीच तुलना उन्हें प्रतिद्वंद्वी बना देती है, प्यार को शर्तों से जोड़ देती है और ऐसे ज़ख्म छोड़ जाती है जिन्हें भरने में सालों लग जाते हैं।.

see more..