Sunday, Feb 15 2026 | Time 17:06 Hrs(IST)
मनोरंजन


फिल्म 'सागवान' का मुंबई में हुआ भव्य प्रीमियर

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) राजस्थानी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'सागवान' के भव्य प्रीमियर यहां किया गया।
इस फिल्म में उदयपुर के जांबाज पुलिस ऑफिसर और हिमांशु सिंह राजावत ने मुख्य भूमिका निभायी है।लगभग 25 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई ऐसी फिल्म आई है, जिसमें अभिनेता से लेकर निर्माता तक और सिंगर से लेकर एडिटर एवं कैमरामैन तक पूरी की पूरी टीम राजस्थान के स्थानीय कलाकारों की है। मुंबई में हुए इस प्रीमियर में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
अभिनेता अली खान ने कहा, "अक्सर बॉलीवुड में हम नकली पुलिसवाले देखते हैं, लेकिन हिमांशु जी ने वर्दी की जो गरिमा और रीयल इन्वेस्टिगेशन पर्दे पर दिखाई है, वो काबिले तारीफ है।" वहीं सुनील पाल ने फिल्म के साफ-सुथरे कंटेंट और सामाजिक संदेश को सराहा।
फिल्म के निर्देशक और अभिनेता हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि यह फिल्म उन रीयल केस फाइलों पर आधारित है, जहाँ अंधविश्वास के कारण मासूमों की जान ले ली जाती है। उन्होंने कहा कि 'सागवान' का मकसद उस अश्लीलता को खत्म करना है जिसने 'सागवान' जैसे शब्द को फूहड़ गानों का पर्याय बना दिया था। अब लोग 'सागवान' का नाम सुनकर मुस्कुराएंगे नहीं, बल्कि पुलिस के इंसाफ पर गर्व करेंगे।
इस फिल्म में हिमांशु सिंह राजावत के साथ एहसान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

’जय सोमनाथ’ के लिये संजय लीला भंसाली–केतन मेहता ने मिलाया हाथ

15 Feb 2026 | 3:00 PM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने केतन मेहता के साथ मिलकर भारतीय सभ्यता की एक बेहद महत्वपूर्ण कहानी 'जय सोमनाथ' का ऐलान किया है। भारतीय सिनेमा की इन दो सबसे बड़ी क्रिएटिव ताकतों का एक साथ आना वाकई एक्साइटिंग है, जो पर्दे पर एक अनोखा और भव्य नज़ारा पेश करने का वादा करता है।.

see more..

79 वर्ष के हुये रणधीर कपूर

15 Feb 2026 | 1:36 PM

(जन्मदिन 15 फरवरी के अवसर पर).

see more..

फ़िल्म ‘नागबंधम’ का टीजर सुपरस्टार महेश बाबू ने किया रिलीज

15 Feb 2026 | 11:58 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता)महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर, अभिषेक नामा के डायरेक्शन में बनी माइथो-एक्शन फिल्म 'नागबंधम' का बहुप्रतीक्षित टीज़र रिलीज़ कर दिया गया है। इस फिल्म में विराट कर्णा लीड रोल में हैं। प्रोड्यूसर किशोर अन्नापुरेड्डी और निशिता नागिरेड्डी ने इस फिल्म को एक बहुत बड़े स्केल पर तैयार किया है। सुपरस्टार महेश बाबू ने इस टीज़र को रिलीज किया है।.

see more..

लैला–मजनू के बाद अब ‘हीर रांझा’: एकता कपूर और इम्तियाज अली फिर साथ

15 Feb 2026 | 11:09 AM

मुंबई, 15 फरवरी (वार्ता) फ़िल्म.'लैला मजनू' के बाद इम्तियाज़ अली और एकता कपूर फ़िल्म ‘हीर रांझा’ के लिये अपनी क्रिएटिविटी का जादू बिखेरने के लिये तैयार हैं। 'हीर रांझा' 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज़ में जोड़ेगी।.

see more..

भाई-बहनों के बीच तुलना उन्हें प्रतिद्वंद्वी बना देती है :संदीपा धर

14 Feb 2026 | 6:49 PM

मुंबई, 14 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री संदीपा धर का कहना है कि भाई-बहनों के बीच तुलना उन्हें प्रतिद्वंद्वी बना देती है, प्यार को शर्तों से जोड़ देती है और ऐसे ज़ख्म छोड़ जाती है जिन्हें भरने में सालों लग जाते हैं।.

see more..