Thursday, Mar 12 2026 | Time 16:11 Hrs(IST)
मनोरंजन


06 मार्च को फिर से रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी'

मुंबई, 03 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 06 मार्च को फिर से रिलीज होगी।
मेकर्स ने कार्तिक आर्यन की सुपरहिट फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' को फिर से थिएटर रिलीज का फैसला किया है।कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह अनाउंसमेंट शेयर की। कार्तिक ने फिल्म की आठवीं एनिवर्सरी पर फिल्म का एक स्पेशल वीडियो शेयर किया। पोस्टर के साथ, कार्तिक ने लिखा, 'इस शुक्रवार... बड़े पर्दे पर एक बार फिर हंसी और इमोशंस को फिर से जिएं! #'सोनू के टीटू की स्वीटी' 06 मार्च को थिएटर में फिर से रिलीज़ होगी!'
गौरतलब है कि 'सोनू के टीटू की स्वीटी' वर्ष 2018 में रिलीज हुयी थी। लव रंजन के निर्देशन में बनी और लव फिल्म्स और टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की हुई इस फिल्म में नुसरत भरुचा और सनी सिंह भी अहम रोल में थे।
प्रेम
वार्ता
More News

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ रिलीज़

12 Mar 2026 | 3:19 PM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का टाइटल ट्रैक ‘आरी आरी’ रिलीज़ हो गया है।.

see more..

13 मार्च को फिर से रिलीज होगी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर

12 Mar 2026 | 11:34 AM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता)जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर, धुरंधर द रिवेंज की रिलीज़ से पहले 13 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज़ हो रही है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर द रिवेंज से पहले, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज अपनी ग्लोबल ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर को एक खास री-रिलीज़ के साथ फिर से बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। यह फिल्म दुनिया भर में करीब 500 स्क्रीन पर दोबारा रिलीज़ होगी, जिसमें भारत में लगभग 250 स्क्रीन पर 12 मार्च (आज) से और विदेशों में करीब 250 स्क्रीन पर 13 मार्च से दिखाई जाएगी।.

see more..

अक्षय कुमार–प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीज़र रिलीज

12 Mar 2026 | 11:25 AM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीज़र रिलीज हो गया है। फिल्म 'भूत बंगला' के साथ बॉलीवुड की सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, पूरे 14 साल के लंबे गैप के बाद वापस आ रही है। सालों से इस जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को ऐसी यादगार और बेहतरीन कॉमेडी फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी बड़े चाव से देखते हैं। इसी विरासत की वजह से, यह फिल्म 2026 की सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।.

see more..

अक्षय कुमार स्टारर ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने सुपरफैंस के लिए रखा टीज़र का स्पेशल प्रिव्यू

12 Mar 2026 | 10:38 AM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) फिल्म ‘भूत बंगला’ के मेकर्स ने सुपरफैंस के लिए टीज़र का स्पेशल प्रिव्यू रखा।भूत बंगला वर्ष 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, क्योंकि इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की 'ओजी ' जोड़ी, प्रियदर्शन और अक्षय कुमार, पूरे 14 साल के लंबे इंतजार के बाद वापस आ रहे हैं। इस जोड़ी को हिंदी सिनेमा की कुछ सबसे पसंदीदा और क्लासिक कॉमेडी फिल्में देने के लिए जाना जाता है, जिन्हें लोग आज भी बहुत पसंद करते हैं। इनके दोबारा साथ आने की खबर ने उन फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, जो इनकी कल्ट फिल्में देख कर हंसते-हंसते बड़े हुए हैं। यह जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म के साथ वही हंसी .

see more..

जब आप किसी की मदद करते हैं, तो यह आपका सौभाग्य होता है कि आप ऐसा कर पाये : अक्षय कुमार

12 Mar 2026 | 9:54 AM

मुंबई, 12 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का कहना है कि जब आप किसी की मदद करते हैं, तो यह आपका सौभाग्य होता है कि आप ऐसा कर पाये। टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया पर एक भावुक पल देखने को मिला, जब वरिष्ठ पत्रकार सोनल कलरा ने अभिनेता अक्षय कुमार से जुड़ी एक खास कहानी साझा की। इस किस्से ने अक्षय कुमार के उस पहलू को सामने लाया, जिसके बारे में वह अक्सर बात करना पसंद नहीं करते।.

see more..