Sunday, Apr 12 2026 | Time 14:55 Hrs(IST)
मनोरंजन


संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला: 'लव एंड वॉर' के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी

मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी है,जिससे कोई बात लीक न हो सके। संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट-अवेयटेड फिल्मों में से एक है। बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाना, भंसाली की तरफ से एक और शानदार सिनेमाई धमाका होने वाला है।
फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे, जिससे फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो। अब सेट पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है।
इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, “सिर्फ नो डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट ही नहीं, भंसाली की 'लव एंड वॉर' की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है। सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है। इससे सेट को देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।”
संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर जब कमान संभालते हैं, जो अपनी बारीक कहानी, भव्य फ्रेम्स और इमोशन्स से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के तीन सबसे भरोसेमंद और टैलेंटेड कलाकार जब भंसाली के शानदार डायरेक्शन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के स्केल और इसकी कहानी को लेकर चर्चा और भी ज्यादा बढ़नी लाजमी है।
प्रेम
वार्ता
More News

पार्श्वगायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

12 Apr 2026 | 2:10 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) पार्श्वगायिका आशा भोसले का रविवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थता के कारण उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।.

see more..

मनोरंजन गुलशन भावपूर्ण गीत दो अंतिम मुंबई

12 Apr 2026 | 12:19 PM

इस बीच गुलशन की मुलाकात संगीतकार जोड़ी कल्याण जी- आनंद जी से हुयी, जिनके संगीत निर्देशन में लिये गुलशन मेहता ने फिल्म सट्टा -बाजार के लिये ..तुम्हे याद होगा कभी हम मिले थे .. गीत लिखा लेकिन इस फिल्म के जरिये वह कुछ खास पहचान नही बना पाये। फिल्म ..सट्टा बाजार.. में गुलशन के गीत को सुनकर फिल्म के वितरक शांतिभाई दबे काफी खुश हुये।उन्हें विश्वास नही हुआ कि इतनी छोटी सी उम्र में कोई व्यक्ति इस गीत को इतनी गहराई के साथ लिख सकता है ।.

see more..

भावपूर्ण गीतो से श्रोताओं को दीवाना बनाया गुलशन बावरा ने

12 Apr 2026 | 12:18 PM

..जन्मदिवस 12 अप्रैल के अवसर पर ..मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड में गुलशन बावरा को एक ऐसे गीतकार के तौर.

see more..

पुलकित सम्राट लाइव मैच में बॉक्सर नीरज गोयत से करेंगे मुकाबला

12 Apr 2026 | 11:58 AM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अब प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के साथ बॉक्सिंग रिंग में उतरने का फैसला कर लिया है, जो उनके करियर का एक अनोखा और पहला अनुभव होगा। 'ग्लोरी' में बॉक्सर बने पुलकित सम्राट के लिए यह सिर्फ एक प्रमोशनल अपीयरेंस नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से वास्तविक मुकाबला होगा। इसके मद्देनज़र पुलकित सम्राट और नीरज गोयत के बीच तीन राउंड का लाइव बॉक्सिंग मैच मुंबई में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद माइथ्री मूवी मेकर्स ने 'राणाबाली' के सेट पर किया ग्रैंड वेलकम

12 Apr 2026 | 11:29 AM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता)माइथ्री मूवी मेकर्स ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद 'राणाबाली' के सेट पर उनका ग्रैंड वेलकम किया है। फ़िल्म 'राणाबाली' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें विजय देवरकोंडा एक खतरनाक योद्धा के रोल में नजर आएंगे। उनके साथ रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म भारत के इतिहास के उन पन्नों से जुड़ी एक दमदार कहानी को पर्दे पर लाएगी, जिनके बारे में दुनिया को ज्यादा पता नहीं है।.

see more..