Sunday, Apr 12 2026 | Time 15:07 Hrs(IST)
मनोरंजन


राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मानवाधिकार से संबंधित अपनी लघु फिल्म प्रतियोगिता 2025 के सात विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए

नई दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता)राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मानवाधिकार पर लघु फिल्म प्रतियोगिता 2025 के सात विजेताओं को सम्मानित किया। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने मंगलवार को यहां अपने परिसर में एक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में मानवाधिकार पर लघु फिल्म प्रतियोगिता 2025 के सात विजेताओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन ने विजेताओं को बधाई दी और फिल्म निर्माण के प्रति उनके जुनून की सराहना की। उन्होंने ऑडियो-विज़ुअल कंटेंट के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए इसे एक ऐसा शक्तिशाली माध्यम बताया जो अवचेतन मन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि फिल्मों की विविधता आयोग के राष्ट्रीय स्वरूप को दर्शाती है।
न्यायमूर्ति रामसुब्रमण्यन ने कहा कि 2015 में इस प्रतियोगिता की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से प्रतियोगिता में हर साल अधिक से अधिक लोग हिस्सा ले रहे हैं, जिससे पता चलता है कि मानवाधिकारों से संबंधित मुद्दों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ रही है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोग सामाजिक मुद्दों को उजागर करने के लिए रचनात्मक प्लेटफार्मों का इस्तेमाल करेंगे।
एनएचआरसी के सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) बिद्युत रंजन सारंगी ने इस बात पर जोर दिया कि सभी सात विजेता फ़िल्मों ने अलग-अलग संदेश दिए तथा मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उनके संरक्षण में सिनेमा की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने विशेष रूप से डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द डस्क ऑफ लाइफ’ और लघु फिल्म ‘रानी’ की सराहना की, क्योंकि इनमें हाशिए के लोगों के जीवन को संवेदनशीलता के साथ दर्शाया गया है।
विजेताओं की घोषणा संयुक्त सचिव श्रीमती सैदिंगपुई छकछुआक ने की।सुश्री सारिका जैन की फिल्म ‘रानी’ को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र के साथ दो लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस हिंदी फिल्म के सबटाइटल अंग्रेजी में है। यह फिल्म, वर्ग-विभाजन और घरेलू कामगार महिलाओं के संघर्षों को दर्शाती है।
अमल एस. की फिल्म ‘मीनव्हाइल शी..’ को 1.5 लाख रुपये का द्वितीय पुरस्कार मिला। यह मलयालम भाषा की फिल्म है,जिसमें अंग्रेज़ी सबटाइटल हैं। यह फिल्म लैंगिक रूढ़ियों और घरेलू हिंसा के बीच कामकाजी महिलाओं पर पड़ने वाले असमान बोझ के मुद्दे को उठाती है।
तमिलनाडु के साई शशांक ताती की फिल्म ‘द डिलीवरी’ को एक लाख रुपये का तृतीय पुरस्कार दिया गया। यह तमिल फिल्म गिग वर्कर्स के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करती है, जिसमें नौकरी की अनिश्चितता और सामाजिक सुरक्षा का अभाव शामिल है।
चार फिल्मों को 'विशेष उल्लेख प्रमाण पत्र' दिया गया। इनमें से प्रत्येक को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। इन फिल्मों में फाल्गुनी भक्त की ‘मालती’, रवि कर्णवाल की ‘सेकंड चांस’, दामोदर डी. पवार की ‘डस्क ऑफ लाइफ़’ और मनोज अप्पासो जानवेकर की ‘भाग्यश्री’ शामिल है। इन फिल्मों में आदिवासी शिक्षा और जेल सुधारों से लेकर बुज़ुर्गों के संघर्ष तथा ग्रामीण भारत में विधवाओं के अधिकारों जैसे विषयों को उठाया गया।
प्रेम
वार्ता
More News

पार्श्वगायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

12 Apr 2026 | 2:10 PM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) पार्श्वगायिका आशा भोसले का रविवार को यहां ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थी और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थता के कारण उन्हें यहां भर्ती कराया गया था।.

see more..

मनोरंजन गुलशन भावपूर्ण गीत दो अंतिम मुंबई

12 Apr 2026 | 12:19 PM

इस बीच गुलशन की मुलाकात संगीतकार जोड़ी कल्याण जी- आनंद जी से हुयी, जिनके संगीत निर्देशन में लिये गुलशन मेहता ने फिल्म सट्टा -बाजार के लिये ..तुम्हे याद होगा कभी हम मिले थे .. गीत लिखा लेकिन इस फिल्म के जरिये वह कुछ खास पहचान नही बना पाये। फिल्म ..सट्टा बाजार.. में गुलशन के गीत को सुनकर फिल्म के वितरक शांतिभाई दबे काफी खुश हुये।उन्हें विश्वास नही हुआ कि इतनी छोटी सी उम्र में कोई व्यक्ति इस गीत को इतनी गहराई के साथ लिख सकता है ।.

see more..

भावपूर्ण गीतो से श्रोताओं को दीवाना बनाया गुलशन बावरा ने

12 Apr 2026 | 12:18 PM

..जन्मदिवस 12 अप्रैल के अवसर पर ..मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड में गुलशन बावरा को एक ऐसे गीतकार के तौर.

see more..

पुलकित सम्राट लाइव मैच में बॉक्सर नीरज गोयत से करेंगे मुकाबला

12 Apr 2026 | 11:58 AM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अब प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के साथ बॉक्सिंग रिंग में उतरने का फैसला कर लिया है, जो उनके करियर का एक अनोखा और पहला अनुभव होगा। 'ग्लोरी' में बॉक्सर बने पुलकित सम्राट के लिए यह सिर्फ एक प्रमोशनल अपीयरेंस नहीं, बल्कि एक पूरी तरह से वास्तविक मुकाबला होगा। इसके मद्देनज़र पुलकित सम्राट और नीरज गोयत के बीच तीन राउंड का लाइव बॉक्सिंग मैच मुंबई में आयोजित किया जाएगा।.

see more..

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद माइथ्री मूवी मेकर्स ने 'राणाबाली' के सेट पर किया ग्रैंड वेलकम

12 Apr 2026 | 11:29 AM

मुंबई, 12 अप्रैल (वार्ता)माइथ्री मूवी मेकर्स ने विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद 'राणाबाली' के सेट पर उनका ग्रैंड वेलकम किया है। फ़िल्म 'राणाबाली' 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जिसमें विजय देवरकोंडा एक खतरनाक योद्धा के रोल में नजर आएंगे। उनके साथ रश्मिका मंदाना 'जयम्मा' के किरदार में दिखेंगी। यह फिल्म भारत के इतिहास के उन पन्नों से जुड़ी एक दमदार कहानी को पर्दे पर लाएगी, जिनके बारे में दुनिया को ज्यादा पता नहीं है।.

see more..