Wednesday, May 13 2026 | Time 17:57 Hrs(IST)
मनोरंजन


बोमन ईरानी ने स्पाइरल बाउंड के जश्न में सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी

मुंबई, 05 मई (वार्ता) बॉलीवुड में जानेमाने चरित्र अभिनेता और किस्सागो बोमन ईरानी ने हाल ही में स्पाइरल बाउंड की कामयाबी का जश्न मनाया।
बोमन ईरानी द्वारा शुरू किया गया स्पाइरल बाउंड एक पटकथा लेखन नेटवर्क है, जो लॉकडाउन के दौरान शुरू हुआ था और अब महत्वाकांक्षी कहानीकारों और पटकथा लेखकों के लिए एक आश्रय स्थल बन गया है। देश भर से ऑनलाइन सत्रों के माध्यम से कई पटकथा लेखक नियमित रूप से भाग लेते हैं। 'स्पाइरल बाउंड' प्रशंसित फिल्म निर्माताओं और सिनेमा जगत की हस्तियों द्वारा आयोजित कार्यशालाओं के माध्यम से इच्छुक लेखकों को मदद करता है।
इस खास शाम पर माहौल तब और इमोशनल हो गया जब बोमन ने अपनी जर्नी की जड़ें शेयर कीं।एक ऐसी शुरुआत, जो बहुत सिंपल थी… लेकिन बेहद गहरी, और जिसकी असली हीरो थीं उनकी मां।उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “मुझे 11 साल की उम्र में ही फिल्मों के बारे में वो सब पता था जो शायद उस उम्र में नहीं पता होना चाहिए! मेरी मां एक दुकानदार थीं, विधवा थीं… दिनभर दुकान में मेहनत करती थीं… लेकिन फिर भी ये पक्का करती थीं कि मैं फिल्में देख रहा हूं।”
बोमन ने अपने पिता की यादों को फिल्मों से जोड़ते हुए बताया,“वो मुझे पापा की फेवरेट फिल्मों की कहानियां सुनाती थीं — ‘ये तुम्हारे पापा की पसंदीदा फिल्म थी… मुझे नहीं पता उन्हें ये सब कैसे पता था… लेकिन पता था!” “ग्रांट रोड पर एक नॉवेल्टी सिनेमा था… वहां हमने बहुत शानदार फिल्में देखीं। मैं तो अपनी दुकान की दीवार से कान लगाकर भी फिल्में सुनता था, क्योंकि थिएटर उससे जुड़ा हुआ था!
प्रेम
वार्ता
More News

सुम्बुल तौकीर खान के साथ रिश्ता बेहद खूबसूरत और दोस्ताना है : भूमिका गुरंग

13 May 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) अभिनेत्री भूमिका गुरंग ने बताया कि सुम्बुल तौकीर खान के साथ उनका रिश्ता बेहद खूबसूरत और दोस्ताना है।.

see more..

हेली शाह की लंदन डायरीज़ हैं परफेक्ट ट्रैवल गोल्स

13 May 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) टेलीविज़न अभिनेत्री हेली शाह इन दिनों लंदन की खूबसूरती का आनंद ले रही हैं, और उनकी लेटेस्ट ट्रैवल तस्वीरें फैंस को मेजर वेकेशन इंस्पिरेशन दे रही हैं। .

see more..

अक्षय कुमार लौटे अपने आइकॉनिक कॉमिक अंदाज़ में, ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया लुक आया सामने

13 May 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ से उनका लुक रिलीज हो गया है।.

see more..

नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहली बार साथ आएंगे स्क्रीन पर अपने नए शो ‘डबल डेट’ के साथ; ट्रेलर हुआ रिलीज़

13 May 2026 | 2:37 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) नेहा धूपिया और अंगद बेदी पहली बार एक साथ होस्ट के रूप में दर्शकों के सामने आने जा रहे हैं। .

see more..

आयुष्मान खुराना ‘पति पत्नी और वो दो’ के साथ अपनी कॉमेडी हिट रन को आगे बढ़ाने की तैयारी में!

13 May 2026 | 2:34 PM

मुंबई, 13 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘थम्मा’ जैसी लगातार 100 करोड़ की सफल कॉमेडी फिल्मों के बाद अब अपनी अगली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज़ की तैयारी शुरू कर दी है। .

see more..