Thursday, May 14 2026 | Time 21:15 Hrs(IST)
मनोरंजन


आईजीएनसीए में डॉक्यूमेंट्री सिनेमा पर विशेष पैनल चर्चा

नई दिल्ली, 06 मई (वार्ता) इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय कला केन्द्र (आईजीएनसीए) के सहयोग से आयोजित 15वें दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के तीसरे दिन “डॉक्यूमेंट्री की दृष्टि : सत्य, प्रयोग या दृष्टिकोण” विषय पर विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान डॉक्यूमेंट्री सिनेमा की प्रकृति, उसकी वैचारिक भूमिका, निष्पक्षता, चुनौतियों और समकालीन मीडिया परिदृश्य में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यक्रम में लेखक एवं फिल्म निर्माता अभय मिश्रा और फिल्म निर्माता राजेश अमरोही ने अपने विचार रखे, जबकि संचालन तृप्ति श्रीवास्तव ने किया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री केवल तथ्यों का संकलन नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रस्तुति और दृष्टिकोण का भी माध्यम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह निष्पक्ष हो सकती है या नहीं, यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है, क्योंकि फिल्मकार की सोच और प्रस्तुति शैली उसके स्वरूप को प्रभावित करती है।
चर्चा के दौरान पत्रकारिता और डॉक्यूमेंट्री के बीच अंतर पर भी प्रकाश डाला गया।
विशेषज्ञों ने कहा कि पत्रकारिता तात्कालिक सूचना देने का माध्यम है, जबकि डॉक्यूमेंट्री किसी विषय के सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय पहलुओं को गहराई से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में डॉक्यूमेंट्री सिनेमा केवल वैकल्पिक माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि सामाजिक विमर्श और जनमत निर्माण का प्रभावी साधन बन चुका है। साथ ही, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के लिए फंडिंग और प्रचार-प्रसार की कमी को भी एक बड़ी चुनौती बताया गया।
राजेश अमरोही ने कहा कि डॉक्यूमेंट्री के दर्शक मौजूद हैं, लेकिन उन्हें जोड़ने के लिए फिल्मकारों को सक्रिय प्रयास करने होंगे।
वहीं अभय मिश्रा ने कहा कि कैमरा स्वयं झूठ नहीं बोलता, लेकिन उसके पीछे खड़ा व्यक्ति अपने दृष्टिकोण के अनुसार सच्चाई को प्रस्तुत करता है।
कार्यक्रम में फिल्म, मीडिया और संस्कृति से जुड़े विद्यार्थी, शोधार्थी, फिल्मकार और कला प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। श्रोताओं ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर चर्चा को और समृद्ध बनाया।
प्रेम
वार्ता
More News

रणवीर सिंह ने रचा इतिहास, पोस्ट-कोविड दौर में 3700 करोड़ क्लब में पहुंचने वाले भारत के पहले सुपरस्टार बने

14 May 2026 | 4:25 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह पोस्ट-कोविड दौर में मुख्य भूमिका निभाते हुए दुनिया भर में 3700 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता बन गए हैं। धुरंधर फ्रेंचाइज़ी की शानदार सफलता के साथ रणवीर ने न सिर्फ सिनेमाघरों में अपना दबदबा फिर से स्थापित किया है, बल्कि खुद को आज के भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में भी शामिल कर लिया है।.

see more..

एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने जारी की नई झलक!

14 May 2026 | 3:50 PM

मुंबई,14 मई (वार्ता) फिल्म एनटीआरनील के धमाकेदार फर्स्ट ग्लिम्प्स से पहले मेकर्स ने फिल्म की नई झलक साझा की है।.

see more..

बंदर का गाना ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ हुआ रिलीज

14 May 2026 | 3:47 PM

मुंबई,14 मई (वार्ता) बॉबी देओल स्टारर बंदर के मेकर्स ने फिल्म का पहला ट्रैक ‘क्यों मज़ा आ रहा है’ रिलीज कर दिया है। .

see more..

नेहा और अंगद के सेलिब्रिटी चैट शो डबल डेट में भारती सिंह ने साझा किया अपना सफर

14 May 2026 | 3:43 PM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो डबल डेट में अपने साथ हुई बॉडी शेमिंग के अनुभवों के बारे में खुलकर बात की। .

see more..

राकेश मिश्रा का नया गाना "बर्फ के सिल्ली" ने मचाई धूम

14 May 2026 | 10:47 AM

मुंबई, 14 मई (वार्ता) भोजपुरी सुपरस्टार राकेश मिश्रा का नया गाना "बर्फ के सिल्ली" ने धूम मचा दी है।.

see more..