Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:53 Hrs(IST)
मनोरंजन


'पेड्डी' के लिए राम चरण ने झेली असली चोटें, दर्द के बीच पूरी की शूटिंग

मुंबई, 03 जून (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण को अपनी आगामी फिल्म पेड्डी में वास्तविकता और प्रामाणिकता को पर्दे पर उतारने की प्रतिबद्धता भारी पड़ गई। निर्देशक बुच्ची बाबू सना की आगामी फिल्म की दमदार कुश्ती वाले दृश्यों की शूटिंग के दौरान अभिनेता को कई चोटें आईं, जिनमें कलाई के कार्टिलेज में गंभीर चोट और बाईं आंख के ऊपर लगी चोट शामिल है।
अपनी भूमिकाओं को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए मशहूर राम चरण ने फिल्म के कई दृश्यों में वास्तविक पहलवानों के साथ काम करने पर जोर दिया। हालांकि, इनमें से कई पहलवान शूटिंग के दौरान अपने वारों को नियंत्रित नहीं कर पाए, क्योंकि खेल के दौरान विकसित हुई उनकी स्वाभाविक प्रवृत्तियां अक्सर दृश्यों में हावी हो जाती थीं। आक्रामक पकड़-धकड़ और बेहद यथार्थवादी कुश्ती के मूव्स के कारण कई बार जोरदार टक्करें हुईं, जिससे राम चरण को चोटें लगीं। हर टेक के बाद पहलवान अक्सर अभिनेता से माफी मांगते थे क्योंकि अनजाने में उन्हें चोट पहुंच जाती थी।
बताया जाता है कि इस बेहद चुनौतीपूर्ण शूटिंग का असर फिल्मांकन समाप्त होने के बाद भी राम चरण पर बना रहा। अभिनेता ने खुलासा किया कि लगातार कुश्ती और पकड़-धकड़ वाले दृश्यों की वजह से उनकी घायल कलाई में कंपन और गंभीर तनाव पैदा हो गया था, जिसके कारण शूटिंग के बाद सामान्य गतिविधियां करना भी उनके लिए दर्दनाक हो गया था।
1980 और 90 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित पेड्डी एक भावनात्मक पीरियड-एक्शन ड्रामा है। फिल्म में राम चरण एक साधारण मजदूर की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपनी हाशिए पर खड़ी समुदाय की अस्मिता, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए दमनकारी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करता है।
प्रेम
वार्ता
More News

नुशरत भरुचा ने पशु क्रूरता के खिलाफ उठाई आवाज, मंजरी फडनीस की न्याय की भावुक अपील को दिया समर्थन

10 Jun 2026 | 11:16 AM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरुचा ने पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। नुशरत भरुचा ने 'जाने तू या जाने ना' फेम अभिनेत्री मंजरी फडणीस का एक भावुक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया है, जिसमें एक कम्युनिटी डॉग ‘मिकी’ की कथित हत्या को लेकर न्याय की मांग की गई है।.

see more..

सफलता के बाद भी नहीं बदले अरुणाभ कुमार, 'गुल्लक' के कलाकारों ने की जमकर सराहना

09 Jun 2026 | 2:14 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता )डिजिटल मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके द वायरल फीवर (टीवीएफ) के संस्थापक अरुणाभ कुमार की विनम्रता और नेतृत्व क्षमता की अभिनेता सुनीता राजवार और जमील खान ने खुलकर सराहना की है। यह प्रतिक्रिया टीवीएफ की लोकप्रिय वेब श्रृंखला गुल्लक के पांचवें सत्र की सफलता के बीच सामने आई है।गुल्लक के नवीनतम सत्र को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। शो की सफलता के बीच सुनीता राजवार ने कहा कि एक कलाकार के रूप में उनका विकास और पहचान गुल्लक तथा पंचायत की बदौलत संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि जब वह अपने करियर के कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब टीवीएफ ने उन्हें नया.

see more..

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' का टीज़र जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की पहली झलक

09 Jun 2026 | 2:09 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू का बहुप्रतीक्षित टीज़र जारी कर दिया गया है। इसमें दर्शकों को बेबी करमरकर की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की पहली झलक देखने को मिलती है। फिल्म में बेबी करमरकर को भारत की पहली देसी महिला सुपारी किलर के रूप में प्रस्तुत किया गया है।फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं हुमा कुरैशी के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह और मरुधर शेखावत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।.

see more..

'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए चार साल, दर्शकों के प्यार को टीम ने बताया सबसे बड़ी ताकत

09 Jun 2026 | 1:59 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता)सोनी सब के लोकप्रिय पारिवारिक धारावाहिक पुष्पा इम्पॉसिबल ने अपने प्रसारण के चार सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। साहस, आत्मनिर्भरता और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित इस धारावाहिक ने अपनी भावनात्मक कहानी और सशक्त किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई है।.

see more..

'नागबंधम' में अब्दाली के किरदार के लिए ऋषभ साहनी ने की गहन रिसर्च

09 Jun 2026 | 12:35 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी आने वाली फिल्म 'नागबंधम' में अपने किरदार 'अब्दाली' को पर्दे पर अधिक प्रभावशाली और वास्तविक बनाने के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, साहनी ने इस भूमिका के लिए केवल शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं लिया, बल्कि ऐतिहासिक और भाषाई स्तर पर भी गहन अध्ययन किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक तलवारबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया, पश्तो भाषा सीखी और फिल्म के लिए हिंदी तथा तेलुगु दोनों भाषाओं में स्वयं डबिंग भी की है।.

see more..