Wednesday, Jun 10 2026 | Time 12:10 Hrs(IST)
मनोरंजन


अली फज़ल ने बताया उनके और ऋचा चड्ढा के बीच की हैरान कर देने वाली समानता

मुंबई, 03 जून (वार्ता)अपने दमदार और अलग-अलग तरह के किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता अली फज़ल ने हाल ही में अपनी पत्नी और अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के साथ अपने रचनात्मक रिश्ते के बारे में बात की। अली और ऋचा दोनों ने अपने-अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। ऋचा का फुकरे फ्रेंचाइज़ी में निभाया गया भोली पंजाबन का किरदार हो या मिर्ज़ापुर में अली का गुड्डू पंडित, दोनों ही कलाकार हमेशा ऐसे किरदारों की ओर आकर्षित हुए हैं जो अलग पहचान बनाते हैं।
इस बारे में बात करते हुए अली फज़ल ने कहा, "ऋचा और मैं हमेशा से ऐसे कलाकार रहे हैं जो सबसे पहले अच्छे किरदारों की तलाश करते हैं। हमारे लिए कभी किसी खास इमेज में फिट होना या पारंपरिक रास्तों पर चलना महत्वपूर्ण नहीं रहा। हम हमेशा ऐसे किरदारों की तलाश में रहे हैं जो हमें चुनौती दें और दर्शकों के दिलों में बस जाएं। मुझे लगता है कि इस मामले में हम दोनों खुद को काफी खुशकिस्मत मानते हैं।"
अली ने कहा, "जब आप फुकरे की भोली पंजाबन या मिर्ज़ापुर के गुड्डू पंडित जैसे किरदारों को देखते हैं, तो महसूस होता है कि ये सिर्फ पर्दे तक सीमित नहीं रहे, बल्कि पॉप कल्चर का हिस्सा बन गए। एक अभिनेता के लिए इससे बड़ी खुशी क्या हो सकती है कि दर्शकों ने आपके किरदार को इतनी गहराई से अपनाया हो।" उन्होंने कहा,वह "हम दोनों अपने काम और चुनावों को लेकर एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं। हम इस पेशे की प्रक्रिया और इसकी अनिश्चितताओं का सम्मान करते हैं। कभी जोखिम लेना पड़ता है, कभी धैर्य रखना पड़ता है, लेकिन आखिर में सबसे ज़रूरी ईमानदार कहानी कहना होता है।"
अली ने कहा, "मुझे लगता है कि हम दोनों खुशकिस्मत रहे हैं कि हमें ऐसी कहानियों और किरदारों का हिस्सा बनने का मौका मिला जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं, उनके संवाद दोहराते हैं और बार-बार देखते हैं। हर कलाकार सिर्फ सफलता ही नहीं चाहता, बल्कि ऐसी पहचान चाहता है जो समय के साथ भी बनी रहे। यदि आगे भी हम ऐसी कहानियों का हिस्सा बन सकें जो लोगों पर गहरा असर छोड़ें, तो वही हमारा लक्ष्य है।"
प्रेम
वार्ता
More News

नुशरत भरुचा ने पशु क्रूरता के खिलाफ उठाई आवाज, मंजरी फडनीस की न्याय की भावुक अपील को दिया समर्थन

10 Jun 2026 | 11:16 AM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री नुशरत भरुचा ने पशुओं के प्रति क्रूरता के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। नुशरत भरुचा ने 'जाने तू या जाने ना' फेम अभिनेत्री मंजरी फडणीस का एक भावुक इंस्टाग्राम वीडियो साझा किया है, जिसमें एक कम्युनिटी डॉग ‘मिकी’ की कथित हत्या को लेकर न्याय की मांग की गई है।.

see more..

सफलता के बाद भी नहीं बदले अरुणाभ कुमार, 'गुल्लक' के कलाकारों ने की जमकर सराहना

09 Jun 2026 | 2:14 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता )डिजिटल मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना चुके द वायरल फीवर (टीवीएफ) के संस्थापक अरुणाभ कुमार की विनम्रता और नेतृत्व क्षमता की अभिनेता सुनीता राजवार और जमील खान ने खुलकर सराहना की है। यह प्रतिक्रिया टीवीएफ की लोकप्रिय वेब श्रृंखला गुल्लक के पांचवें सत्र की सफलता के बीच सामने आई है।गुल्लक के नवीनतम सत्र को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। शो की सफलता के बीच सुनीता राजवार ने कहा कि एक कलाकार के रूप में उनका विकास और पहचान गुल्लक तथा पंचायत की बदौलत संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि जब वह अपने करियर के कठिन दौर से गुजर रही थीं, तब टीवीएफ ने उन्हें नया.

see more..

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' का टीज़र जारी, रहस्यमयी सुपारी किलर की दुनिया की पहली झलक

09 Jun 2026 | 2:09 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अभिनेत्री हुमा कुरैशी की आगामी फिल्म बेबी डू डाई डू का बहुप्रतीक्षित टीज़र जारी कर दिया गया है। इसमें दर्शकों को बेबी करमरकर की रहस्यमयी और रोमांचक दुनिया की पहली झलक देखने को मिलती है। फिल्म में बेबी करमरकर को भारत की पहली देसी महिला सुपारी किलर के रूप में प्रस्तुत किया गया है।फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहीं हुमा कुरैशी के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह और मरुधर शेखावत भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।.

see more..

'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए चार साल, दर्शकों के प्यार को टीम ने बताया सबसे बड़ी ताकत

09 Jun 2026 | 1:59 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता)सोनी सब के लोकप्रिय पारिवारिक धारावाहिक पुष्पा इम्पॉसिबल ने अपने प्रसारण के चार सफल वर्ष पूरे कर लिए हैं। साहस, आत्मनिर्भरता और संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित इस धारावाहिक ने अपनी भावनात्मक कहानी और सशक्त किरदारों के जरिए दर्शकों के बीच विशेष पहचान बनाई है।.

see more..

'नागबंधम' में अब्दाली के किरदार के लिए ऋषभ साहनी ने की गहन रिसर्च

09 Jun 2026 | 12:35 PM

मुंबई, 09 जून (वार्ता) अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी आने वाली फिल्म 'नागबंधम' में अपने किरदार 'अब्दाली' को पर्दे पर अधिक प्रभावशाली और वास्तविक बनाने के लिए व्यापक तैयारी कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, साहनी ने इस भूमिका के लिए केवल शारीरिक प्रशिक्षण ही नहीं लिया, बल्कि ऐतिहासिक और भाषाई स्तर पर भी गहन अध्ययन किया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय तक तलवारबाजी का प्रशिक्षण प्राप्त किया, पश्तो भाषा सीखी और फिल्म के लिए हिंदी तथा तेलुगु दोनों भाषाओं में स्वयं डबिंग भी की है।.

see more..