Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:09 Hrs(IST)
मनोरंजन


मुकेश अंबानी ने की 3000 करोड़ी 'धुरंधर' की तारीफ

मुंबई, 03 जून (वार्ता) रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को लिखे अपने एक पत्र में धुरंधर' फ्रेंचाइजी की शानदार उपलब्धियों पर खास जोर दिया है। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी जब से 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तभी से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को दुनिया भर में जबरदस्त सराहना मिली और यह बॉक्स ऑफिस पर एक ग्लोबल फेनोमेनन बनकर उभरी। रणवीर सिंह के लीड रोल वाली इस फ्रेंचाइजी ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में सफलता की एक नई और सबसे बड़ी कहानी लिखी है।
जियो स्टूडियोज की हालिया सफलताओं के बारे में बात करते हुए मुकेश अंबानी ने पूरी इंडस्ट्री में नए बेंचमार्क स्थापित करने का श्रेय 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी को दिया। उन्होंने कहा, "जियो स्टूडियोज ने लगातार तीन सालों तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देने का एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है, 2024 में 'स्त्री 2', 2025 में 'धुरंधर', और 2026 में 'धुरंधर: द रिवेंज'। यह हमारी निरंतरता और निर्विवाद लीडरशिप को साबित करता है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में जियो स्टूडियोज ने रिकॉर्ड तोड़ जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्में 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' (एक साथ धुरंधर फ्रेंचाइजी) रिलीज कीं, जिन्होंने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस, रिलीज स्ट्रेटेजी, मॉनेटाइजेशन मॉडल और कस्टमर एंगेजमेंट के नए बेंचमार्क बनाए हैं।"
अंबानी ने इस फ्रेंचाइजी के निर्माण और रिलीज की अनोखी रणनीति के बारे में भी बात की। उन्होंने दावा करते हुए कहा, "भारत तो दूर, दुनिया में पहले कभी किसी फिल्म फ्रेंचाइजी को दो भागों के रूप में सोचने, फाइनेंस करने और शूट करने के बाद एक-दूसरे के इतने कम अंतराल पर रिलीज नहीं किया गया था।"
फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर बात करते हुए उन्होंने लिखा, "इसके पहले पार्ट ने अकेले ही ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने का रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में लगातार 15 हफ्तों तक चलने का एक अभूतपूर्व रिकॉर्ड बनाया, जिसके बाद भारी उत्सुकता के बीच इसका दूसरा पार्ट थिएटर्स में आया और उसने पहले पार्ट द्वारा बनाए गए सारे रिकॉर्ड्स को भी चकनाचूर कर दिया।"
रिपोर्ट्स के मुताबिक , लगभग 350 करोड़ रुपये के कंबाइंड बजट (संयुक्त बजट) के साथ बनी 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर कहानियों में से एक बनकर उभरी है। जहाँ इसके पहले पार्ट ने दुनिया भर में शानदार 1,307 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, वहीं इसके सीक्वल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1,800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इस तरह पूरी फ्रेंचाइजी ने कुल मिलाकर 3,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर अपनी ब्लॉकबस्टर साख को हमेशा के लिए मजबूत कर लिया है।
फिल्मों को दर्शकों से भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला, खासकर रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए 'जसकीरत' और 'हमजा' के किरदारों की जमकर तारीफ हुई, जिन्होंने इस फ्रेंचाइजी को घर-घर में लोकप्रिय बनाने में सबसे अहम भूमिका निभाई। 'धुरंधर' और 'धुरंधर: द रिवेंज' द्वारा दुनिया भर में रिकॉर्ड तोड़ने के साथ ही, इस फ्रेंचाइजी ने खुद को भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म सीरीज के रूप में स्थापित कर लिया है।
प्रेम
वार्ता
More News

यश राज फिल्म्स की एक्शन एंटरटेनर 'ऐल्फा ' में आलिया भट्ट और शर्वरी दिखेंगी असली 'ऐल्फा' के अंदाज़ में!

17 Jun 2026 | 3:40 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता)यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दो खतरनाक और साहसी लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को एक जबरदस्त पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में पेश करता है।ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी अधिक झलक दिखाई गई है, जो आलिया भट्ट के किरदार का निर्दयी मेंटर है। आलिया एक ऐसी असैसिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है और जो आगे चलकर अपने ही मेंटर से आमने-सामने की लड़ाई लड़ती है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है, जिनका संबंध रहस्यमयी 'ऐल्फा प्रोग्राम' से होने का संक.

see more..

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन बना वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी यूएसपी

17 Jun 2026 | 3:28 PM

मुंबई,17 जून (वार्ता)बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन का लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आना है। 90 के दशक की यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पुरानी यादों की सैर कराने के लिए तैयार है।.

see more..

19 जून को हैदराबाद में लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का भव्य ट्रेलर, तीन जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

17 Jun 2026 | 3:21 PM

मुंबई,17 जून (वार्ता)निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फैंटेसी फिल्म नागबंधम का ट्रेलर 19 जून को हैदराबाद में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट हैदराबाद के प्रसाद्स पीसीएक्स में आयोजित होगा। 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है।फिल्म में विराट कर्णा, नभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के बाद से जारी किए गए पोस्टर्स, मोशन कंटेंट और अन्य प्रचार सामग्री ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। खासकर कलाकार.

see more..

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस

17 Jun 2026 | 10:07 AM

मुंबई, 17 जून (वार्ता) देशभर में फूड एडल्टरेशन यानी खाद्य मिलावट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच फ़िल्म 'द इंडिया स्टोरी' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे की ओर सभी का ध्यान खींचा है। काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए भारतीय आमों के निर्यात पर कीटनाशक अवशेष और क्वारंटीन संबंधी चिंताओं को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स साझा की है। इस मुद्दे को उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' से जोड़ते हुए लिखा है, “दुर्भाग्य से यह भारत की कहानी है, ये 'द इंडिया स्टोरी' है।" .

see more..

‘राणाबाली’ में हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू की एंट्री

16 Jun 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 16 जून (वार्ता) हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भारतीय सिनेमा में फिल्म ‘राणाबाली’ के जरिए पदार्पण करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने अर्नोल्ड वोस्लू के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें ‘द डेमन ऑफ ड्रॉट’ यानी सर थियोडोर हेक्टर के रूप में पेश किया गया है।.

see more..