Wednesday, Jul 22 2026 | Time 07:05 Hrs(IST)
मनोरंजन


'आवारापन 2' का पहला गीत 'वे जुनून' रिलीज़, इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी की जोड़ी ने खींचा ध्यान

मुंबई, 07 जुलाई (वार्ता) फिल्म आवारापन 2 का पहला गीत वे जुनून रिलीज़ हो गया है। गीत में दिशा पाटनी और इमरान हाशमी की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।गीत में इमरान हाशमी का किरदार बीती यादों और बिछड़ने की टीस से गुजरता दिखाई देता है, जबकि दिशा पाटनी उनकी यादों का अहम हिस्सा बनकर सामने आती हैं। दोनों कलाकारों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को गीत में प्रमुखता से दर्शाया गया है।
दिशा पाटनी इस गीत में अपने अब तक के ग्लैमरस अंदाज़ से अलग एक सादगीपूर्ण और भावनात्मक भूमिका में नजर आ रही हैं। लाल रंग की पोशाक में वायलिन बजाने और सफेद परिधान में प्रार्थना करते उनके दृश्य गीत की भावनात्मक गहराई को उभारते हैं।
निर्माताओं के अनुसार, यह गीत फिल्म की प्रेम कहानी की झलक पेश करता है और दर्शकों को फिल्म के भावनात्मक परिवेश से जोड़ता है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की जोड़ी को भी फिल्म की प्रमुख विशेषताओं में से एक माना जा रहा है।
मिथुन के संगीत, सईद क़ादरी के लिखे बोल और सुबोध शर्मा की आवाज़ से सजा 'वे जुनून' मूल 'आवारापन' की भावनात्मक शैली को आगे बढ़ाने का प्रयास करता है। गीत के माध्यम से दिशा पाटनी को फिल्म के नए अध्याय की प्रमुख नायिका के रूप में भी प्रस्तुत किया गया है।
प्रेम
वार्ता
More News

'द इंडिया स्टोरी' का नया पोस्टर जारी, कीटनाशक खेती के खतरों को किया उजागर

21 Jul 2026 | 5:19 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता)काजल अग्रवाल और श्रेयस तलपड़े अभिनीत फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' का नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल वाली खेती और उससे जुड़े जनस्वास्थ्य संबंधी खतरों को प्रमुखता से उठाया गया है।फिल्म के निर्माताओं द्वारा जारी नए पोस्टर में कृषि क्षेत्र में बढ़ते कीटनाशक उपयोग के प्रभावों को प्रभावशाली तरीके से दर्शाया गया है। पोस्टर यह संदेश देता है कि हमारी थाली तक पहुंचने वाला भोजन कई बार ऐसे छिपे हुए खतरों को साथ लेकर आता है, जो मानव स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक असर डाल सकते हैं।.

see more..

अनुराग कश्यप प्रस्तुत करेंगे 'चार दीवारी', फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर

21 Jul 2026 | 5:03 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता)फिल्मकार अनुराग कश्यप और रंजन सिंह द्वारा प्रस्तुत की जा रही निर्देशक सैयद शादान की साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर शॉर्ट फिल्म 'चार दीवारी' का नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर 30 जुलाई को कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित प्रतिष्ठित फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में होगा।शिवेक गुप्ता और सैयद शादान द्वारा निर्मित 'चार दीवारी' इस वर्ष फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल है। फिल्म का चयन फेस्टिवल के 'फ्रेगमेंट्स डी'एसी' सेक्शन में किया गया है। फैंटासिया को दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित जॉनर फिल्म फेस्टिवल्स में .

see more..

प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ऑरमैक्स रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

21 Jul 2026 | 4:59 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते हुए जून 2026 के लिए ऑरमैक्स मीडिया की ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में देश के सबसे पसंदीदा मेल फिल्म स्टार का पहला स्थान हासिल किया है।देशभर के दर्शकों की पसंद को दर्शाने वाली इस रैंकिंग में प्रभास ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों के बीच उनकी व्यापक लोकप्रियता और मजबूत प्रशंसक आधार को रेखांकित करती है।.

see more..

'ये फितूर तेरा' 05 अगस्त से स्टार प्लस पर, देबचंद्रिमा सिंघा रॉय निभाएंगी शर्मीली लड़की का किरदार

21 Jul 2026 | 3:53 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया गया है।शो की कहानी इलाहाबाद की रहने वाली सौम्या के इर्द-गिर्द घूमती है, जो हमेशा इस चिंता में रहती है कि लोग उसके बारे में क्या सोचेंगे। यही डर उसे अपनी बात कहने से रोकता है। को-एड कॉलेज में दाखिले के बाद उसे नए माहौल, नए लोगों और नए रिश्तों का सामना करना पड़ता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात जीत से होती है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी चुनौती अपने डर और असुरक्षाओं से लड़ना है।.

see more..

हसल 5 में रैप सुप्रीमो के रूप में लौटे बादशाह

21 Jul 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) भारत के लोकप्रिय रैप रियलिटी शो ‘हसल’ के पांचवें सीजन में रैपर बादशाह एक बार फिर रैप सुप्रीमो के रूप में वापसी कर रहे हैं।निर्माताओं की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ‘हसल 5’ में बादशाह अगली पीढ़ी के रैप कलाकारों का मार्गदर्शन करते नजर आएंगे। उनकी वापसी की घोषणा एक विशेष प्रोमो फिल्म के जरिए की गई है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार बादशाह का एक संस्करण खुद को परफेक्ट रैप सुप्रीमो बताता है। इसके बाद असली बादशाह की एंट्री होती है और वह कहते हैं, “प्रॉम्प्ट से तो नहीं हो पाएगा! हसल 5 गाइज, लेट्स कीप इट रियल।”.

see more..