Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:24 Hrs(IST)
मनोरंजन


जूही का किरदार अलग है, हर दिन कुछ सीखने को मिलता है: ईशा सिंह

नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) कलर्स चैनल पर हाल ही में शुरू हुए टेलीविजन शो ‘जूही मुई’ में जूही की भूमिका निभा रही ईशा
सिंह का कहना है कि जूही का किरदार अन्य हीरोइनों से अलग है, और वह हर दिन उससे कुछ न कुछ सीखती हैं।
शो की मुख्य किरदार जूही ऑटिज्म से पीड़ित लड़की है। उसके पिता हर बात में उसका पूरा ध्यान रखते हैं और उसे कोई दिक्कत नहीं होने देते। यह कहीं न कहीं उसे दुनिया का सामना करने के अनुभव से वंचित करता है। उसका असली संघर्ष उसके पिता के अचानक गुजर जाने के बाद शुरू होता है।
ईशा ने ‘यूनीवार्ता’ को एक विशेष बातचीत में बताया कि जूही इस मायने में भी अलग है कि उसका मन बिल्कुल निश्छल है, वह किसी का बुरा नहीं चाहती है। इस शो के माध्यम से एक संदेश देने की भी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, “ जूही आपको हंसायेगी, रुलायेगी, लेकिन जब आप देखेंगे तो आपको उससे प्यार हो जायेगा। हर किसी को जूही जैसा बनना चाहिये। वह बहुत प्यारी है।”
मूल रूप से भोपाल में जन्मीं और पली बढ़ी ईशा तथा शो में इंस्पेक्टर संयम सिंह की भूमिका निभाने वाले मुख्य अभिनेता विजयेंद्र कुमेरिया शो के प्रचार के लिए बुधवार को यहां आये हुए थे। शो की कहानी दिल्ली की पृष्ठभूमि में ही गढ़ी गयी है।
ग्यारह साल पहले भोपाल से मुंबई आयी ईशा ने कहा कि जूही की भूमिका निभाना एक शानदार अनुभव है, हर दिन करने के लिए कुछ नया होता है, हर दिन कुछ सीखने के लिए मिलता है। उन्होंने कहा, “ यह एक आम किरदार नहीं है, वह आम हीरोइन नहीं है जो सिर्फ खूबसूरत दिखी, बस बाल झटकाये... उसके अपने संघर्ष हैं। वह इस दुनिया के लिए तैयार ही नहीं है, उसे नहीं पता कि अच्छे-बुरे लोगों का किस तरह सामना करना है। उसके किरदार में घुसने के लिए हर दिन मेरे दिमाग में कुछ न कुछ चलता रहता है कि मैं क्या नया करूं। अंत में बहुत खुश होकर घर जाती हूं कि मैंने कुछ नया किया। ”
ईशा ने कहा कि यदि इस शो के माध्यम से लोगों को थोड़ा भी ऑटिज्म के बारे में जागरूक कर सकें तो यह काफी संतोषप्रद होगा।कलर्स चैनल और जियोहॉटस्टार पर सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे आने वाले इस शो के मौजूदा ट्रैक में पिता को खोने के बाद जूही अपने दुख से जूझ रही है। इस भावनात्मक उथल-पुथल के बीच उसे इंस्पेक्टर संयम सिंह में एक अनोखा साथी मिलता है, जो उसे समझता है।
संयम सिंह की भूमिका निभाने वाले विजयेंद्र ने कहा कि उनका किरदार हरियाणवी है, जिससे उसमें एक अख्खड़पन है। वह अच्छे लोगों के लिए अच्छा है तो बुरे लोगों के साथ उतनी ही सख्ती से पेश आता है। जब वह गुस्से में होता है तो हरियाणवी टोन सामने आता है। यदि कोई अनजाने में गलती कर देता है वह उसकी मदद भी करता है, उसके लिए वकील की व्यवस्था भी खुद ही करता है।
निजी जिंदगी में पांच साल तक एविएशन सेक्टर में केबिन क्रू काम करने के बाद अभिनय में आने वाले विजयेंद्र ने बताया कि शो में उनका किरदार एक ईमानदार, कर्तव्य के प्रति समर्पित इंस्पेक्टर का है, लेकिन वह बीच-बीच में हास्य के पुट भी लाता है।
अपनी निजी जिंदगी के बारे बात करते हुए ईशा ने बताया कि 11 साल मुंबई में बिताने के बाद भी उन्हें अपने घर, अपने परिवार और अपने शहर की काफी याद आती है। उन्होंने कहा कि वह भोपाल में भी थियेटर और मॉडलिंग करती थीं, इसलिए उन्हें टीवी शो और फिल्में करने में कोई खास दिक्कत नहीं आयी। टीवी शो और फिल्मों में अंतर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म कोई भी हो वह पूरी शिद्दत से अपना काम करती हैं और इस मामले में भाग्यशाली रही हैं कि उन्हें लगातार मौके मिलते रहे हैं। अजीत.श्रवण
वार्ता
More News

सत्यजीत दुबे ने ‘सिमुलाक्रा’ को अपनी सहज अनुभूति के आधार पर दी थी मंजूरी

15 Jul 2026 | 5:11 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अभिनेता सत्यजीत दुबे ने कहा है कि उन्होंने आगामी साइंस-फिक्शन फीचर फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ को किसी तर्क या गणना के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी सहज अनुभूति पर भरोसा करते हुए स्वीकार किया था। फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सत्यजीत दुबे ने बताया कि निर्देशक पंकज सावंत की पहली फीचर फिल्म का हिस्सा बनने का उनका निर्णय रचनात्मक विश्वास और निर्देशक के विजन से प्रभावित था।.

see more..

‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़

15 Jul 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने यह गाना जारी किया है। लंदन की रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गीत में अभिनेता राघव जुयाल अपनी स्टारकास्ट के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आकर्षक दृश्य, जोशीले बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गीत फिल्म के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाता है।.

see more..

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

15 Jul 2026 | 4:06 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।.

see more..

'उड़ने की आशा' का नया ट्रैक दिला रहा बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद

15 Jul 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' का नया पोस्ट-लीप ट्रैक दर्शकों को बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रहा है। शो में लक्ष के किरदार में सचिन की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।.

see more..

शर्वरी की मेहनत और डांस से प्रभावित हुए विजय गांगुली

15 Jul 2026 | 2:00 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘ऐल्फा’ के चर्चित गीत ‘शैम्पेन’ में अभिनेत्री शर्वरी की प्रस्तुति की दर्शकों के साथ-साथ कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी जमकर सराहना की है। विजय का कहना है कि शर्वरी ने इस गाने के लिए असाधारण मेहनत की और शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफी को बेहद सहजता से निभाया।.

see more..