Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:21 Hrs(IST)
मनोरंजन


प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ऑरमैक्स रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने एक बार फिर अपनी लोकप्रियता का परचम लहराते हुए जून 2026 के लिए ऑरमैक्स मीडिया की ‘स्टार्स इंडिया लव्स’ रैंकिंग में देश के सबसे पसंदीदा मेल फिल्म स्टार का पहला स्थान हासिल किया है।देशभर के दर्शकों की पसंद को दर्शाने वाली इस रैंकिंग में प्रभास ने भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि विभिन्न भाषाओं और क्षेत्रों के दर्शकों के बीच उनकी व्यापक लोकप्रियता और मजबूत प्रशंसक आधार को रेखांकित करती है।
‘बाहुबली’ फ्रेंचाइजी से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले प्रभास ने ‘सालार’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों के जरिए लगातार अपनी स्टार पावर साबित की है। उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, विविध किरदारों को निभाने की क्षमता और पूरे देश के दर्शकों को जोड़ने वाली अपील ने उन्हें भारतीय सिनेमा का एक बड़ा पैन-इंडिया सितारा बना दिया है।
यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब प्रभास के लिए वर्ष 2026 बेहद सफल रहा है। उनकी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कारों में सम्मान मिला है। वहीं उनकी आगामी फिल्मों ‘फौजी’, ‘स्पिरिट’, ‘सालार 2’ और ‘कल्कि 2898 एडी पार्ट 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
फिल्म विशेषज्ञों का मानना है कि प्रभास की लगातार बढ़ती लोकप्रियता और बड़े बजट की फिल्मों में उनकी मौजूदगी उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे प्रभावशाली सितारों में बनाए हुए है। ऑरमैक्स की ताजा रैंकिंग भी इस बात की पुष्टि करती है कि प्रभास वर्तमान समय के सबसे पसंदीदा और चर्चित फिल्म सितारों में शामिल हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

ए.आर. रहमान के साथ सोनी विझा ने लॉन्च किया ‘तमिल आइडल’, 18 अगस्त से ऑडिशन शुरू

17 Aug 2026 | 5:44 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) संगीत को तमिलनाडु की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सोनी विझा ने संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ मिलकर अपने नए गायन रियलिटी शो ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की है। शो के लिए तमिलनाडु भर में ऑडिशन 18 अगस्त से शुरू होंगे।.

see more..

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..