Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:09 Hrs(IST)
मनोरंजन


अनुराग कश्यप प्रस्तुत करेंगे 'चार दीवारी', फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता)फिल्मकार अनुराग कश्यप और रंजन सिंह द्वारा प्रस्तुत की जा रही निर्देशक सैयद शादान की साइकोलॉजिकल हॉरर थ्रिलर शॉर्ट फिल्म 'चार दीवारी' का नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर 30 जुलाई को कनाडा के मॉन्ट्रियल में आयोजित प्रतिष्ठित फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में होगा।शिवेक गुप्ता और सैयद शादान द्वारा निर्मित 'चार दीवारी' इस वर्ष फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई चुनिंदा भारतीय फिल्मों में शामिल है। फिल्म का चयन फेस्टिवल के 'फ्रेगमेंट्स डी'एसी' सेक्शन में किया गया है। फैंटासिया को दुनिया के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित जॉनर फिल्म फेस्टिवल्स में गिना जाता है।
फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रहने के लिए एक साधारण घर किराये पर लेता है, लेकिन जल्द ही उसे एहसास होता है कि उस घर की दीवारों में एक भयावह रहस्य छिपा हुआ है। मनोवैज्ञानिक तनाव और रहस्य से भरपूर यह फिल्म डर, अकेलेपन और अनदेखे रहस्यों की पड़ताल करती है।
फिल्म के बारे में अनुराग कश्यप ने कहा, "'चार दीवारी' शुरू से ही दर्शकों के भीतर एक अजीब बेचैनी पैदा करती है। फिल्म धीरे-धीरे आपको उसी डर के बीच ले जाती है, जिससे आप बचना चाहते हैं। मुझे यह फिल्म बेहद पसंद आई।"
रंजन सिंह ने कहा कि 'चार दीवारी' एक प्रभावशाली शॉर्ट थ्रिलर है, जिसका रहस्यमय और गंभीर माहौल दर्शकों को बांधे रखता है। उन्होंने कहा कि फैंटासिया जैसे प्रतिष्ठित मंच पर इसका प्रीमियर होना फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि है।
निर्देशक सैयद शादान ने कहा कि फिल्म की प्रेरणा इस विचार से मिली कि यदि हमारे आसपास की दीवारें हमारी यादों और रहस्यों को संजोकर रखती हों तो क्या होगा। उन्होंने कहा कि फैंटासिया फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर होना उनके लिए सपने के सच होने जैसा है और अनुराग कश्यप का समर्थन इस सफर को और भी विशेष बनाता है।
फैंटासिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल हॉरर, थ्रिलर, फैंटेसी और साइंस फिक्शन फिल्मों के लिए विश्वस्तरीय मंच माना जाता है। ऐसे प्रतिष्ठित समारोह में 'चार दीवारी' का चयन भारतीय स्वतंत्र सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
प्रेम
वार्ता
More News

ए.आर. रहमान के साथ सोनी विझा ने लॉन्च किया ‘तमिल आइडल’, 18 अगस्त से ऑडिशन शुरू

17 Aug 2026 | 5:44 PM

चेन्नई, 17 अगस्त (वार्ता) संगीत को तमिलनाडु की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बताते हुए सोनी विझा ने संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ मिलकर अपने नए गायन रियलिटी शो ‘तमिल आइडल’ की घोषणा की है। शो के लिए तमिलनाडु भर में ऑडिशन 18 अगस्त से शुरू होंगे।.

see more..

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..