Sunday, Aug 16 2026 | Time 22:02 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने 1300 एपिसोड पूरे

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक 'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने 1300 एपिसोड पूरे कर एक नया मुकाम हासिल किया है। इस उपलब्धि के अवसर पर शो की मुख्य अभिनेत्री करुणा पांडे ने कहा कि उनका किरदार 'पुष्पा' अब उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है और इस भूमिका ने उन्हें हर दिन मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत, दयालुता तथा कभी हार न मानने की सीख दी है।
1300 एपिसोड पूरे होने के उपलक्ष्य में शो के सेट पर कलाकारों और तकनीकी टीम ने केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान सभी ने शो के अब तक के सफर, यादगार पलों और दर्शकों से मिले लगातार प्यार के लिए आभार व्यक्त किया।
करुणा पांडे ने कहा, "1300 एपिसोड पूरे करना सचमुच अविश्वसनीय लगता है। जब हमने यह सफर शुरू किया था, तब सिर्फ यही उम्मीद थी कि पुष्पा की कहानी लोगों के दिलों तक पहुंचे। वर्षों से दर्शकों का मिला प्यार हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गई है और उसके जरिए मैं हर दिन धैर्य, दयालुता और कभी हार न मानने के बारे में कुछ नया सीखती हूं। यह उपलब्धि कैमरे के पीछे काम करने वाली पूरी टीम और उन दर्शकों की है, जिन्होंने पुष्पा को अपने परिवार का हिस्सा बनाया।"
शो के निर्माता जेडी मजेठिया ने कहा कि 1300 एपिसोड तक पहुंचना पूरी टीम के लिए गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। उन्होंने कहा, "शुरुआत से हमारा उद्देश्य ऐसी कहानी प्रस्तुत करना था, जिससे आम लोग खुद को जोड़ सकें और जो उनके संघर्ष तथा हौसले को दर्शाए। 'पुष्पा इम्पॉसिबल' को वर्षों से मिला दर्शकों का स्नेह हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है। मैं सोनी सब, पूरी कास्ट और क्रू तथा दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिनके सहयोग से यह सफर संभव हो सका।"
'पुष्पा इम्पॉसिबल' एक ऐसी महिला की प्रेरणादायक कहानी है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना अटूट आत्मविश्वास, धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ करती है।
यह धारावाहिक सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।
प्रेम
वार्ता
More News

56 वर्ष के हुये सैफ अली खान

16 Aug 2026 | 2:41 PM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता)बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान आज 56 वर्ष के हो गये।16 अगस्त 1970 को दिल्ली में जन्मे सैफ अली खान को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनकी मां शर्मिला टैगोर फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं, जबकि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी मशहूर क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे। घर में फिल्मी और खेल का माहौल रहने के कारण सैफ का रूझान भी फिल्मों की ओर हो गया और उन्होंने अभिनेता बनने का ख्वाब देखा।.

see more..

रणवीर सिंह की नई सर्वाइवल फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू, दुनिया के खत्म होने की कहानी!

16 Aug 2026 | 12:00 PM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की महत्वाकांक्षी नई सर्वाइवल फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू हो गई है। अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं।.

see more..

56 वर्ष की हुई मनीषा कोईराला

16 Aug 2026 | 11:50 AM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा कोईराला आज 56 वर्ष की हो गईं।नेपाल के काठमांडू में 16 अगस्त 1970 को जन्मी मनीषा कोईराला के दादा विश्वेश्वर प्रसाद कोईराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनीषा ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में प्रदर्शित नेपाली फिल्म 'फेरी भेटुला' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने छोटी-सी भूमिका निभाई थी।.

see more..

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ निरहुआ की ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर

16 Aug 2026 | 11:32 AM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी किया गया।टीजर में निरहुआ का दमदार और अलग अवतार देखने को मिल रहा है। देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एक्शन से भरपूर फिल्म की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल को बड़े कैनवास और भव्य प्रस्तुति के साथ तैयार किया गया है।.

see more..

देशभक्ति का मतलब है डर से आजादी और प्यार से जीने का हक : दीया मिर्ज़ा

15 Aug 2026 | 12:53 PM

मुंबई, 15 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सफलता का हिस्सा हैं। कारगिल युद्ध के वीर जवानों की बहादुरी और देश के प्रति उनके जज़्बे को सलाम करती यह सीरीज़ दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।.

see more..