Sunday, Aug 16 2026 | Time 21:32 Hrs(IST)
मनोरंजन


टीआईएफएफ में होगा कार्तिक सुब्बाराज की 'डोरोथी' का विश्व प्रीमियर

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) लेखक-निर्देशक कार्तिक सुब्बाराज की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल अनाउंसमेंट जारी कर दिया गया है। जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म का विश्व प्रीमियर 2026 के टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) के प्रतिष्ठित सेंटरपीस सेक्शन में होगा। इसके बाद फिल्म 25 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी 'डोरोथी' उनकी 10वीं फीचर फिल्म है। फिल्म का संगीत दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा ने तैयार किया है, जो उनके करियर की 1540वीं फिल्म है। फिल्म में सनंथ, ऋषिकांत और कीर्ति सुरेश प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने धम्मम फिल्म्स के सहयोग से किया है।
फेस्टिवल प्रीमियर से पहले जारी टाइटल पोस्टर भारतीय हाईवे ट्रक आर्ट से प्रेरित है, जो फिल्म की भावनात्मक यात्रा और उसकी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की झलक प्रस्तुत करता है।
कार्तिक सुब्बाराज ने कहा कि 'डोरोथी' ऐसी कहानी है, जिसे वह लंबे समय से दर्शकों तक पहुंचाना चाहते थे। उनके अनुसार फिल्म दोस्ती, प्रेम, पहचान, जाति, मर्दानगी और करुणा जैसे विषयों को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि फिल्म तमिलनाडु की संस्कृति से गहराई से जुड़ी है, लेकिन इसकी भावनाएं पूरी दुनिया के दर्शकों से जुड़ने की क्षमता रखती हैं।
जियो स्टूडियोज़ की अध्यक्ष ज्योति देशपांडे ने कहा कि अपनी मिट्टी से जुड़ी कहानियां ही वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक प्रभाव छोड़ती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कार्तिक सुब्बाराज की यह फिल्म अपनी संवेदनशील कहानी, इलैयाराजा के संगीत और कलाकारों के दमदार अभिनय के दम पर अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का दिल जीतेगी।
सिख्या एंटरटेनमेंट के निर्माता गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा कि 'डोरोथी' इंसानियत, संवेदनशीलता और उम्मीद का संदेश देने वाली फिल्म है तथा टीआईएफएफ में इसका विश्व प्रीमियर इसकी वैश्विक यात्रा की महत्वपूर्ण शुरुआत होगी।
'डोरोथी' 25 सितंबर, 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

56 वर्ष के हुये सैफ अली खान

16 Aug 2026 | 2:41 PM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता)बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सैफ अली खान आज 56 वर्ष के हो गये।16 अगस्त 1970 को दिल्ली में जन्मे सैफ अली खान को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनकी मां शर्मिला टैगोर फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं, जबकि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी मशहूर क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान थे। घर में फिल्मी और खेल का माहौल रहने के कारण सैफ का रूझान भी फिल्मों की ओर हो गया और उन्होंने अभिनेता बनने का ख्वाब देखा।.

see more..

रणवीर सिंह की नई सर्वाइवल फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू, दुनिया के खत्म होने की कहानी!

16 Aug 2026 | 12:00 PM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की महत्वाकांक्षी नई सर्वाइवल फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू हो गई है। अनन्या बिरला के बिरला स्टूडियोज, ट्रू स्टोरी फिल्म्स और मां कसम फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं।.

see more..

56 वर्ष की हुई मनीषा कोईराला

16 Aug 2026 | 11:50 AM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा कोईराला आज 56 वर्ष की हो गईं।नेपाल के काठमांडू में 16 अगस्त 1970 को जन्मी मनीषा कोईराला के दादा विश्वेश्वर प्रसाद कोईराला नेपाल के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनीषा ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1989 में प्रदर्शित नेपाली फिल्म 'फेरी भेटुला' से की थी। इस फिल्म में उन्होंने छोटी-सी भूमिका निभाई थी।.

see more..

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ निरहुआ की ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर

16 Aug 2026 | 11:32 AM

मुंबई, 16 अगस्त (वार्ता)भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ, निर्माता प्रेम राय और निर्देशक अनंजय रघुराज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान 2’ का टीजर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जारी किया गया।टीजर में निरहुआ का दमदार और अलग अवतार देखने को मिल रहा है। देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और एक्शन से भरपूर फिल्म की झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। पहली फिल्म की सफलता के बाद इसके सीक्वल को बड़े कैनवास और भव्य प्रस्तुति के साथ तैयार किया गया है।.

see more..

देशभक्ति का मतलब है डर से आजादी और प्यार से जीने का हक : दीया मिर्ज़ा

15 Aug 2026 | 12:53 PM

मुंबई, 15 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्ज़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज नेटफ्लिक्स सीरीज़ ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की सफलता का हिस्सा हैं। कारगिल युद्ध के वीर जवानों की बहादुरी और देश के प्रति उनके जज़्बे को सलाम करती यह सीरीज़ दर्शकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।.

see more..