More News07 Aug 2026 | 2:15 PMमुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक 'हस्तिनापुर के वीर' के कलाकारों ने व्यस्त शूटिंग के बीच समय निकालकर चाय-पकौड़ों की पार्टी का आनंद लिया, जिससे सेट पर खुशनुमा माहौल बन गया।धारावाहिक पांडवों और कौरवों के बचपन की अनकही कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करता है। हाल ही में कलाकारों ने एक्शन से भरपूर शूटिंग के बीच विराम लेकर गरम चाय, पकौड़ों और आपसी बातचीत के साथ समय बिताया। इस दौरान छोटे कलाकारों से लेकर वरिष्ठ सदस्यों तक सभी ने एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए।.
see more.. 07 Aug 2026 | 2:13 PMमुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) अभिनेता नानी और राघव जुयाल अभिनीत बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म 'द पैराडाइज' का टीजर रिलीज़ हो गया है, जिसमें दोनों कलाकारों के बीच दमदार टक्कर की झलक देखने को मिली है।श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर एक्शन, ड्रामा और शानदार विजुअल्स से भरपूर है। स्लम की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी में नानी दमदार और खौफनाक अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि राघव जुयाल एक खतरनाक विलेन की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। टीजर में दोनों के आमने-सामने आने से फिल्म के रोमांचक होने के संकेत मिलते हैं।.
see more.. 07 Aug 2026 | 2:08 PMमुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ ) पहली बार हॉरर जॉनर में कदम रखने जा रही है। इस फिल्म में अभिनेता वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे, जबकि निर्देशन और पटकथा की जिम्मेदारी 'रॉकेट बॉयज़' से चर्चित अभय पन्नू संभालेंगे।फिल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत में शुरू होने की योजना है और इसे वर्ष 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा।.
see more.. 07 Aug 2026 | 12:20 PMमुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड की भोजपुरी फिल्में अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध हैं। कंपनी का कहना है कि इससे भोजपुरी फिल्मों की पहुंच देश और विदेश के करोड़ों दर्शकों तक और व्यापक होगी।.
see more.. 07 Aug 2026 | 12:14 PMमुंबई, 07 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने अपनी आगामी फिल्म 'बयान' के 2026 इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) में ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है।बिकास रंजन मिश्रा के लेखन और निर्देशन में बनी हिंदी पुलिस प्रोसीजरल ड्रामा 'बयान' फेस्टिवल की आधिकारिक लाइन-अप में शामिल की गई है। फिल्म का ऑस्ट्रेलियन प्रीमियर मेलबर्न में होगा।.
see more..