Monday, Sep 7 2026 | Time 18:39 Hrs(IST)
मनोरंजन


शादी के सिर्फ तीन दिन बाद सेट पर लौटीं आकांक्षा रंजन

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आकांक्षा रंजन शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने काम पर लौट आयीं। नई-नई शादी की खुशियों और व्यस्त वर्क कमिटमेंट्स के बीच आकांक्षा ने ब्राइडल मेहंदी के साथ अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां भी बखूबी निभायीं।आकांक्षा का पहला पड़ाव 31 लेबल्स की पहली ‘द क्यूरेटर्स टेबल’ रही। फैशन इंडस्ट्री के प्रभावशाली चेहरों और टेस्टमेकर्स को एक साथ लाने वाली इस क्लोज्ड-डोर गैदरिंग को क्रिएटिव माइंड्स की एक खास और अंतरंग मुलाकात के तौर पर तैयार किया गया था।
आकांक्षा ने इस खास आयोजन की झलक सोशल मीडिया पर साझा किये गये एक वीडियो के जरिए अपने प्रशंसकों को दिखायी। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के अनुभव भी साझा किये।
इस इंटिमेट गैदरिंग में ग्लोबल लग्जरी और होमग्रोन क्रिएटिविटी का मेल देखने को मिला। कार्यक्रम में सोच-समझकर तैयार किया गया फाइव-कोर्स टेस्टिंग मेन्यू भी शामिल था। हालांकि, आकांक्षा के लिए इस आयोजन का सबसे खास हिस्सा खाना नहीं, बल्कि वहां हुई बातचीत रही।
अपने अनुभव को याद करते हुए आकांक्षा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि एक कमरे में क्रिएटिव लोगों को एक ही टेबल पर बैठाने से ढेर सारी कहानियां, राय, हंसी-मजाक और ऐसी बातचीत सामने आती है, जो घंटों तक चल सकती है। उन्होंने कहा कि 31 लेबल्स की ‘द क्यूरेटर्स टेबल’ उन्हें किसी सामान्य इंडस्ट्री इवेंट के बजाय फैशन को लेकर समान जुनून रखने वाले लोगों की अंतरंग मुलाकात लगी।
आकांक्षा इस वर्ष ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन और ‘इक्का’ में नजर आयी हैं। इसके अलावा उनके पास कई अन्य प्रोजेक्ट्स भी पाइपलाइन में हैं। व्यस्त 2026 उनके करियर के एक नये और रोमांचक दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जहां उनकी आगामी परियोजनाएं बतौर अभिनेत्री उनके लगातार निखरते सफर की झलक देती हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

ऑपरेशन गंगा में दिखेगा सेना का असली अंदाज

07 Sep 2026 | 4:12 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)मोहनलाल अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऑपरेशन गंगा’ में 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की कहानी को बड़े पर्दे पर पेश किया जाएगा। फिल्म में सैन्य अभियानों और परिस्थितियों को वास्तविक रूप देने के लिए भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर वर्लिन पंवार को सैन्य सलाहकार के रूप में जोड़ा गया है।.

see more..

07 Sep 2026 | 4:09 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की चर्चित फिल्म ‘नायक’ के प्रदर्शन के 25 वर्ष पूरे हो गए हैं। फिल्म में एक दिन के मुख्यमंत्री शिवाजी राव का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने वाले अनिल कपूर अब एक नए अंदाज में छोटे पर्दे पर नजर आने वाले हैं।.

see more..

कृति खरबंदा ने ‘मिर्जापुर’ में अली फज़ल के अभिनय की सराहना की

07 Sep 2026 | 3:09 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)अभिनेत्री कृति खरबंदा ने अभिनेता अली फज़ल के लोकप्रिय वेब शो ‘मिर्जापुर’ में उनके सफर और मेहनत की जमकर सराहना की है। कृति ने सोशल मीडिया पर अली के भावुक पल की एक तस्वीर साझा करते हुए उनके लिए अपना गर्व जाहिर किया और उन्हें मिल रहे प्यार का जश्न मनाया।कृति ने अपनी पोस्ट में लिखा, “इस लड़के पर, उसकी यात्रा पर और इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उसने जो मेहनत की है, उस पर मुझे बहुत-बहुत-बहुत गर्व है। वह इस प्यार के पूरी तरह हकदार है।” उन्होंने अली के प्रति अपना स्नेह जताते हुए लिखा, “तुमसे इतना सारा प्यार!”.

see more..

‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक गीत ‘तू मेरा रैय्यो’ जारी

07 Sep 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता)बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का नया रोमांटिक गीत ‘तू मेरा रैय्यो’ जारी कर दिया गया है। सचेत टंडन और परंपरा टंडन ने इस गीत को अपनी आवाज देने के साथ-साथ इसका संगीत भी तैयार किया है, जबकि गीत के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। प्यार की मासूमियत, अपनापन और रिश्तों की गर्माहट को समेटे यह मधुर गीत श्रोताओं को भावनाओं से जोड़ने वाला है।अवनिका फिल्म्स के बैनर तले गौरव वर्मा द्वारा निर्मित फिल्म के संगीत एलबम का यह तीसरा गीत है। इससे पहले ‘अंडी बंडी’ और ‘कहो तोह’ को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला था। ‘तू मेरा रैय्यो’ में वीर पहाड़िया और आफिया सैयद की जोड़ी रोमांटिक अंदाज में.

see more..

‘जवान’ के तीन साल: एटली और शाहरुख ने भाषाई सीमाएं तोड़कर मास सिनेमा को दी नई पहचान

07 Sep 2026 | 12:32 PM

मुंबई, 07 सितंबर (वार्ता) तीन साल पहले रिलीज हुई शाहरुख खान अभिनीत ‘जवान’ महज एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़े सिनेमाई इवेंट के रूप में सामने आई थी। एटली के निर्देशन और शाहरुख खान की बेमिसाल सुपरस्टारडम ने मिलकर ऐसी फिल्म पेश की, जिसने भाषाई सीमाओं को पार करते हुए देशभर के दर्शकों के बीच अपनी मजबूत पहचान बनाई।.

see more..