Thursday, Dec 11 2025 | Time 04:46 Hrs(IST)
भारत


भाजपा ने दो महीने में बिजली व्यवस्था ठप कर दी: आतिशी

भाजपा ने दो महीने में बिजली व्यवस्था ठप कर दी: आतिशी

नयी दिल्ली 15 अप्रैल (वार्ता) आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में विपक्ष की नेता आतिशी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली में 24 घंटे बिजली की जो व्यवस्था चल रही थी, भारतीस जनता पार्टी (भाजपा) ने दो महीने में उसे ठप कर दिया है।

सुश्री आतिशी ने छतरपुर विधानसभा के अंबेडकर कॉलोनी क्षेत्र का आज दौरा किया और बिजली कटौती से परेशान लोगों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने कहा, “दिल्ली में जगह-जगह बिजली जाने की बहुत समस्या हो रही है। भाजपा सरकार को दिल्ली में आए दो महीने भी नहीं हुए और पिछले 10 सालों से दिल्ली में 24 घंटे बिजली की जो व्यवस्था चल रही थी, भाजपा ने दो महीने में उसे ठप कर दिया है। दूसरी तरफ़ भाजपा के बिजली मंत्री जगह-जगह ये झूठ बोलते है कि दिल्ली में बिजली कटौती नहीं हो रही है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश की राजधानी दिल्ली में बिजली देने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। आप सरकार में 24 घंटे बिजली देने वाला शहर अब घंटों-घंटों के पावरकट से जूझ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “छतरपुर में लोग बिजली कटौती से बेहाल है। यहाँ रोजाना घंटों के पावर कट लग रहे है, एक दिन में कई-कई बार पावर कट लग रहे है। साथ ही छतरपुर में पहले जहाँ बिजली-पानी नियमित आता था, अब घंटों बिजली नहीं आती; पिछले दो महीनों से पानी 8-10 दिन में एक बार आता है, वो भी तभी जब बिजली चली जाती है।”

उन्होंने कहा कि इस तपती गर्मी में जब अभी गर्मियों की शुरुआत ही हुई है, रोज़ाना घंटों बिजली कट रही है तो मई-जून में बिजली का क्या ही हाल होगा।

आजाद, यामिनी

वार्ता

More News
दीपावली, यूनेस्को की विरासत की सूची में शामिल

दीपावली, यूनेस्को की विरासत की सूची में शामिल

10 Dec 2025 | 9:13 PM

नयी दिल्ली, 10 दिसम्बर (वार्ता) भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। .

see more..

मतदाता सूची का मसौदा प्रकाशित करने से पहले बूथ स्तर पर उपलब्ध करायी जाएगी छूटे नामों की सूची: चुनाव आयोग

10 Dec 2025 | 9:08 PM

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन 12 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों में इस समय मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है वहां नयी सूची का मसौदा प्रकशित किये जाने से पहले ही उन मतदाताओं की बूथ-वार सूची बूथ-स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) के साथ साथ राजनीतिक दलों के नामित एजेंटों (बीएलए) को भी उपलब्ध करायी जाएगी जो गणना फार्म भरे जाने के दौरान अनुपस्थित, स्थानांतरित या मृत पाये गये थे या जिनके नाम दो जगह चिह्नित हैं ।.

see more..

सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के तालमेल से स्वदेशी युद्धपोत निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है: संजीव कुमार

10 Dec 2025 | 9:06 PM

नयी दिल्ली 10 दिसंबर (वार्ता) रक्षा सचिव (उत्पादन) संजीव कुमार ने बुधवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बीच बढ़ते तालमेल से स्वदेशी युद्धपोत निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।.

see more..

जम्मू–कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वैश्विक परिवर्तनकर्ताओं को 'वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स' से किया सम्मानित

10 Dec 2025 | 8:59 PM

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) जम्मू–कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में वैश्विक परिवर्तनकर्ताओं को 'वीर सावरकर इंटरनेशनल इम्पैक्ट अवॉर्ड्स 2025' से सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री सिन्हा ने कहा कि वीर सावरकर का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और निडरता का प्रतीक खा।.

see more..

देवेन्द्र यादव और सांसद नीरज डांगी ने "वोट चोर गद्दी छोड़" रैली की तैयारियों का जायजा लिया

10 Dec 2025 | 8:58 PM

नयी दिल्ली, 10 दिसम्बर (वार्ता) राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर को होने वाली "वोट चोर गद्दी छोड़" महारैली की तैयारियाें को लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने 14 जिलों में जिला और ब्लाक स्तर की तैयारियों की समीक्षा की । .

see more..