Sunday, Feb 15 2026 | Time 13:01 Hrs(IST)
भारत


दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा की सिंदूर यात्रा में शामिल हुई हजारों महिलाएं

दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा की सिंदूर यात्रा में शामिल हुई हजारों महिलाएं

नयी दिल्ली 19 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में सोमवार को कनाट प्लेस में सिंदूर यात्रा निकाली, जिसमें हजारों महिलाओं के साथ पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए।

यात्रा में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानिथी श्रीनिवासन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी, दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर, सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली भाजपा की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋचा पांडेय और दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष योगिता सिंह शामिल हुयीं। साथ ही दिल्ली भाजपा की उपाध्यक्ष लता गुप्ता, प्रदेश मंत्री सारिका जैन, दिल्ली महिला मोर्चा महामंत्री प्रियल भारद्वाज, श्रीमती सरिता तोमर और सुश्री वैशाली पोद्दार भी इस यात्रा में सम्मिलित हुईं।

इस मौके पर श्रीमती श्रीनिवासन ने कहा कि महिला मोर्चा कार्यकर्ता देश भर में सिंदूर यात्रा का आयोजन कर रही हैं। हर जिले और शहर में महिलाएं हाथों में भारतीय तिरंगा लेकर सड़कों पर है। उन्होंने आतंकवाद और देश की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि अब जिस भाषा में पाकिस्तान समझेगा उसे उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

श्रीमती गुप्ता ने कहा, “ आज हम सभी बहनों की ओर से देश की सेना को नमन करते हैं। दिल्ली में निकाली जा रही सिंदूर यात्रा के माध्यम से महिलाएं यह संदेश दे रही है कि आज प्रदेश की जनता श्री मोदी और भारतीय सैन्य बलों के साथ खड़ी है।” उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान रखते हुए जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने भारतीय सैनिकों को आतंकियों को खत्म करने का आदेश दिया उसके लिए सभी महिलाएं उनका साधुवाद करती हैं।

श्रीमति ईरानी ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर हमारे देश का एक सम्मान प्रतिक और प्रतिज्ञा है। यह महज अभियान नहीं बल्कि हमारी सेना का आतंकवादियों के लिए एक संदेश है कि जब- जब आप हमारे देश की महिलाओं की ओर देखेंगे, पूरा राष्ट्र, भारत की सरकार और सेना हर उस बेटी और मां की सुरक्षा में तैनात मिलेगी।” उन्होंने कहा, “ ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से हम सभी महिलाओं एवं उन सभी माता-बहनों को नमन करते हैं जिनके बेटे आज सीमा पर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी सेना शरहद पर है इसलिए हमरी माता बहनों की सिंदूर सुरक्षित है।” उन्होंने कहा, “ कि देश की सेना के साथ-साथ श्री मोदी को भी हम नमन करते हैं जिन्होंने यह संकल्प लिया है कि ना देश को झुकने देंगे और ना देश को टूटने देंगे। आज भारत की सेना और राष्ट्र एक जुट होकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है कि जब तक आतंकियों का कैंप ढ़ेर नहीं होता तब तक हम चुप नहीं बैठेंगे।”

संतोष अशोक

वार्ता

More News

खड़गे राहुल प्रियंका ने दी देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

15 Feb 2026 | 12:47 PM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महाशिवरात्रि पर्व पर आज देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं और सबकी समृद्धि की मंगल कामना की है।.

see more..

अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया भारतीय छात्र

15 Feb 2026 | 12:12 PM

वाशिंगटन, 15 फरवरी (वार्ता) छह दिनों से लापता भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया (22) अमेरिका के कैलिफोर्निया में मृत पाया गया है। .

see more..

दिल्ली की वायु फिर से 'खराब' श्रेणी में, सुबह में धुंध के आसार

15 Feb 2026 | 11:34 AM

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी की हवा की गुणवत्ता रविवार को फिर से खराब श्रेणी में पहुंच गयी । यहां इस सप्ताह की शुरुआत में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार के संकेत दिखे थे, लेकिन आज यह 221 पर पहुंचकर फिर से 'खराब' श्रेणी में लौट आयी।.

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 फरवरी)

15 Feb 2026 | 8:04 AM

नयी दिल्ली 15 फरवरी (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।.

see more..

शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट ठप, दिल्ली सरकार की डिजिटल शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल- कांग्रेस

14 Feb 2026 | 11:07 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि दिसंबर 2025 से शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट बंद होना दिल्ली की भाजपा सरकार की शिक्षा प्रबंधन में विफलता को दर्शाता है। .

see more..