Friday, Jan 16 2026 | Time 12:35 Hrs(IST)
भारत


नड्डा रविवार को करेंगे दिल्ली भाजपा के तीन कार्यालयों का उद्घाटन

नयी दिल्ली, 05 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को यहां पार्टी की प्रदेश इकाई के तीन जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे।
यह जानकारी दिल्ली भाजपा के कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग ने शनिवार को दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा कार्यालय विस्तार में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में श्री नड्डा पार्टी की हरियाणा इकाई के भी तीन जिलों कार्यालयों का आभासी माध्यम से उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में श्री नड्डा और श्री सचदेवा के अलावा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई अन्य पदाधिकारी और नेता मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के तीन जिलों बाहरी दिल्ली, नजफगढ़ और महरौली जिले के कार्यालय उद्घाटन में दिल्ली भाजपा नेता और स्थानीय सांसद सहित दिल्ली सरकार में मंत्री जिला कार्यालय में उपस्थित होंगे।
संतोष.श्रवण
वार्ता
More News
भारतीय युवा स्टार्टअप्स में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं: पीएम मोदी

भारतीय युवा स्टार्टअप्स में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं: पीएम मोदी

16 Jan 2026 | 10:26 AM

नयी दिल्ली, 16 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के मौके पर देश के स्टार्टअप समुदाय को बधाई दी और कहा कि भारतीय युवा स्टार्टअप्स में नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। श्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि यह दिन भारतीयों, खासकर युवाओं के ‘साहस, नवाचार की भावना और उद्यमशीलता के जोश’ का जश्न मनाने का दिन है। उन्होंने युवाओं को वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में भारत की तरक्की का श्रेय दिया।

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 17 जनवरी)

16 Jan 2026 | 8:27 AM

नयी दिल्ली 16 जनवरी (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न प्रकार है।.

see more..

यूरोपीय संघ के दो शीर्ष अधिकारी होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि

15 Jan 2026 | 11:45 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) देश के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि होंगे।.

see more..

हरित ऊर्जा की यात्रा में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है भारत: मनोहर लाल

15 Jan 2026 | 10:56 PM

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता ) केंद्रीय बिजली मंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को कहा कि हरित ऊर्जा की यात्रा में भारत आज दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।.

see more..

मोहन यादव ने मोदी से की शिष्टाचार भेंट , सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के क्षमता विस्तार के भूमि-पूजन के लिए किया आमंत्रित

15 Jan 2026 | 10:00 PM

नयी दिल्ली 15 जनवरी(वार्ता) मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और राज्य में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के सुपर थर्मल पॉवर स्टेशन के विस्तार परियोजना के भूमि-पूजन के लिए उन्हें आमंत्रित किया।.

see more..