Tuesday, Mar 17 2026 | Time 15:05 Hrs(IST)
भारत


भारत और जर्मनी द्विपक्षीय व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत

नयी दिल्ली 03 सितम्बर (वार्ता) दुनिया में आर्थिक अस्थिरता तथा राजनीतिक अनिश्चितता की चुनौती के बीच भारत और जर्मनी ने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को प्रगाढ बनाने, द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने और हिन्द प्रशांत क्षेत्र सहित विश्व में नियम आधारित व्यवस्था बनाने पर जोर दिया है।
जर्मनी ने यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते का भी पुरजोर समर्थन करने के साथ-साथ आतंकवाद पर भी भारत के दृष्टिकोण को साझा करते हुए कहा है कि आत्मरक्षा के अधिकार के मामले में वह भारत के साथ खड़ा है। जर्मनी ने भारत को तेजी से बढती अर्थव्यवस्था बताते हुए कहा है कि भारत का दुनिया में विशेष और रणनीतिक महत्व है। दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने तथा इसके विस्तार पर सहमति व्यक्ति की। उन्होंने यूक्रेन-रूस संघर्ष के बातचीत से समाधान की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहरायी।
विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर ने भारत यात्रा पर आये जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वाडेफुल के साथ वार्ता के बाद बुधवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के लिए जर्मनी के विदेश मंत्री के अत्यंत खुले, रचनात्मक और सकारात्मक दृष्टिकोण का स्वागत करता है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक अस्थिरता और राजनीतिक अनिश्चितता की दोहरी चुनौतियों के बीच परामर्श और परस्पर सहयोग पर आधारित रणनीतिक स्वायत्तता वाला बहुध्रुवीय विश्व समय की जरूरत है।
उन्होंने कहा, “ हम दुनिया को आर्थिक अस्थिरता और राजनीतिक अनिश्चितता की दोहरी चुनौतियों का सामना करते हुए देख रहे हैं। हमारा मानना है कि रणनीतिक स्वायत्तता वाला एक बहुध्रुवीय विश्व, प्रमुख सदस्य देशों के बीच गहन परामर्श और सहयोग के माध्यम से ही सर्वोत्तम व्यवस्था बना सकता है।”
श्री वाडेफुल ने कहा कि दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत होने से दोनों की अर्थव्यवस्थाओं को विशेष रूप से फायदा होगा। उन्होंने अपनी एक दिन पहले की बेंगलुरू यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की छलांग को स्वयं देखा है। उन्होंने कहा कि तेजी से बढती अर्थव्यव्था और सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में भारत का दुनिया में विशेष महत्व है जो रणनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है।
जर्मन विदेश मंत्री ने कहा कि जहां तक आतंकवाद का मुद्दा है तो आत्मरक्षा से जुड़े इस मामले में जर्मनी दृढ़ता से भारत के पक्ष में खड़ा है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय नियमों पर आधारित व्यवस्था के मामले में भी जर्मनी, भारत और कई अन्य देशों से सहमत है।
डा. जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों ने राजनीतिक सहयोग, सुरक्षा और प्रतिरक्षा, आर्थिक संबंध, अनुसंधान और भविष्य की प्रौद्योगिकि, जलवायु और ऊर्जा के साथ-साथ शिक्षा, कौशल विकास, गतिशीलता और लोगों के बीच आदान-प्रदान जैसे मुद्दों पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई के संबंध में जर्मनी की समझ का भी भारत स्वागत करता है।
संजीव
जारी वार्ता
More News
भारत  ने काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा की, कहा यह अमानवीय कृत्य

भारत ने काबुल में अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा की, कहा यह अमानवीय कृत्य

17 Mar 2026 | 1:44 PM

नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) भारत ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक अस्पताल पर पाकिस्तान के हमले को कायरतापूर्ण और अमानवीय कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि भारत सोमवार की रात काबुल के ओमिद नशा मुक्ति अस्पताल पर पाकिस्तान के बर्बर हवाई हमले की कड़ी निंदा करता है।

see more..

एयर इंडिया 19 से 28 मार्च के बीच यूरोप, कनाडा के लिए 36 अतिरिक्त उड़ानों का करेगी परिचालन

17 Mar 2026 | 12:42 PM

नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने बढ़ी मांग को देखते हुए यूरोप और कनाडा के लिए 19 से 28 मार्च के बीच 36 अतिरिक्त उड़ानों (दोनों तरफ मिलाकर) के परिचालन की घोषणा की है। .

see more..

पूर्वी दिल्ली में स्टंट वीडियो बनाते समय युवक की मौत

17 Mar 2026 | 11:46 AM

नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में पिस्तौल के साथ स्टंट वीडियो रिकॉर्ड करते समय युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 18 मार्च)

17 Mar 2026 | 8:11 AM

नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 मार्च की महत्वपूर्ण घटनाएं निम्न हैं:.

see more..