Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:12 Hrs(IST)
भारत


समाज के भीतर सेवा, दान की परंपरा उसकी सबसे बड़ी शक्ति : बिरला

समाज के भीतर सेवा, दान की परंपरा उसकी सबसे बड़ी शक्ति : बिरला

जयपुर, 03 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि समाज के भीतर सेवा और दान की परंपरा उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और यही भविष्य को नई दिशा देती है।

श्री बिरला ने यहां शुक्रवार को राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा आयोजित प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह में कहा कि सेन समाज ने हमेशा सेवा, श्रम और समर्पण को सर्वोच्च धर्म मानते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। यह समाज शिक्षा, कौशल और संस्कारों के माध्यम से आज भी नई पीढ़ी को प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरी संस्कृति और सामूहिक मूल्यों का सम्मान है। समाज के भीतर सेवा और दान की परंपरा उसकी सबसे बड़ी शक्ति है और यही भविष्य को नई दिशा देती है।

उन्होंने कहा कि सेनजी महाराज ने अपने जीवन से यह संदेश दिया कि श्रम ही सर्वोच्च पूजा है और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म। वहीं, नारायणी माता आस्था और विश्वास की आधारशिला हैं, जिनके आशीर्वाद से समाज ने अपनी परंपराओं और संस्कारों को सदियों से जीवित रखा है। यही कारण है कि यह समाज हर दौर में चुनौतियों का सामना करते हुए राष्ट्र की सेवा में आगे रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ने राष्ट्रीय नाई महासभा की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि संगठन पूरे देश में रक्तदान शिविर, चिकित्सा सेवाएँ, नशा मुक्ति अभियान और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। छात्रवृत्ति, कोचिंग और करियर मार्गदर्शन जैसी योजनाएँ युवाओं को नई राह दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रतिभाएं मंच पर सम्मानित होती हैं तो उनमें नई ऊर्जा और आत्मविश्वास जागता है, जो समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेनजी महाराज के आदर्शों और नारायणी माता की शिक्षाओं को जीवन का हिस्सा बनाएं। शिक्षा, कौशल और तकनीक को अपनाकर आत्मनिर्भर बनें और सेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि जब समाज का हर युवा सक्षम और आत्मनिर्भर होगा, तभी सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा।

आजाद उप्रेती

वार्ता

More News

पश्चिम एशिया से 14,992 यात्री भारत लौटे

06 Mar 2026 | 9:33 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) अमेरिका और इजरायल द्वारा गत 28 फरवरी को ईरान पर किये गये हमले के बाद पश्चिम एशिया में फंसे 14,992 यात्री अब तक भारत लौट आये हैं। .

see more..

ट्रंप का नारा: ईरान को फिर से बनाओ महान, दी चेतावनी -'बिना शर्त आत्मसमर्पण' के बिना समझौता नहीं

06 Mar 2026 | 9:07 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक नया नारा दिया - ईरान को फिर से बनाओ महान (एमआईजीए)। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि ईरान के 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' करने के अलावा और किसी भी तरह उसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।.

see more..

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान झड़प में व्यक्ति की मौत के बाद तनाव, पुलिस की तैनाती

06 Mar 2026 | 9:06 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय युवक की मौत होने के बाद शुक्रवार को इलाके में अर्धसैनिक एवं दिल्ली पुलिस की टीमें भेजी गयीं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। .

see more..

प्रधानमंत्री मोदी नौ मार्च को बजट-पश्चात वेबिनार को करेंगे संबोधित

06 Mar 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मार्च (सोमवार) को केंद्रीय बजट 2026–27 में घोषित प्रमुख पहलों पर चर्चा के लिए 11:30 बजे एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। .

see more..
जामिया देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रोफेसर आसिफ़

जामिया देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रोफेसर आसिफ़

06 Mar 2026 | 8:57 PM

नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मज़हर आसिफ़ ने कहा कि जामिया देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और भावी सिविल सेवकों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोफ़ेसर आसिफ़ ने जामिया के सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (आरसीए) की संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार सफलता के लिए ख़ुशी का इजहार करते हुए जामिया परिवार की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी।

see more..