Saturday, Jun 13 2026 | Time 11:37 Hrs(IST)
भारत


जितिन प्रसाद ने रोमानियाई विदेश मंत्री के साथ बैठक की

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) भारत और रोमानिया के बीच व्यापार विस्तार और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की दिशा में मंगलवार को बुखारेस्ट में वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और रोमानिया की विदेश मंत्री ओआना-सिल्विया त्शोईयू के बीच द्विपक्षीय बैठक हुयी।
बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार के विस्तार, निवेश आकर्षित करने और भारत-यूरोपीय संघ के व्यापक आर्थिक ढांचे के भीतर आपूर्ति श्रृंखलाओं को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों ने इस वर्ष जारी वार्ताओं के लिए निर्धारित राजनीतिक दिशा के अनुरूप निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की दिशा में कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच स्थिर व्यापार और निवेश संबंधों की समीक्षा की।
श्री प्रसाद की यह यात्रा भारत-रोमानिया आर्थिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता पर बल देती है। यह व्यापार का विस्तार करेगी, निवेश प्रवाह बढ़ाएगी तथा दोनों अर्थव्यवस्थाओं के पारस्परिक लाभ के लिए कौशल आधारित गतिशीलता का मार्ग प्रशस्त करेगी।
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2024-25 में रोमानिया को भारत का निर्यात 1.03 अरब अमेरिकी डॉलर के पार चला गया जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में कुल द्विपक्षीय व्यापार लगभग 2.98 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया था। दोनों पक्षों ने पेट्रोलियम उत्पादों, इंजीनियरिंग सामग्रियों, दवाइयों और सिरेमिक जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आपूर्ति-श्रृंखला से जुड़े संबंधों को और बढ़ाने तथा दोनों पक्षों की बाज़ार तक पहुंच में वृद्धि के लिए मानकों के निर्माण, परीक्षण और निवेश साझेदारी में सहयोग को सुगम बनाने पर सहमति व्यक्त की।
उन्होंने उत्पादन में विविधता लाने तथा विश्वसनीय साझेदारों के रूप में मज़बूत और अधिक समर्थ आपूर्ति श्रृंखलाओं के निर्माण के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति व्यक्त की ताकि दोनों देशों के व्यवसायों में स्थिरता आए और आपसी विश्वास सुनिश्चित हो सके।
भारत और रोमानिया के बीच हाल ही में हुई उच्च-स्तरीय वार्ता के आधार पर दोनों पक्ष नियमित रूप से विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से इस तरह की बातचीत में गति बनाए रखने पर सहमत हुए। उन्होंने व्यापार को सुव्यवस्थित करने, अवसरों को ठोस परिणामों में बदलने के लिए निवेशकों तक पहुंच को मज़बूत करने के लिहाज से भविष्य में आपसी तालमेल बनाने का भी निर्णय लिया।
तिवारी जितेन्द्र
वार्ता
More News

ईडी ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में तृणमूल विधायक मदन मित्रा के ठिकानों पर की छापेमारी

13 Jun 2026 | 10:46 AM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा से जुड़ी सात जगहों पर तलाशी ले रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, जांच में पता चला है कि श्री मित्रा ने कथित तौर पर बिचौलियों के ज़रिये नकद और सोने के रूप में रिश्वत ली थी। यह रिश्वत कामरहाटी नगरपालिका सहित कई नगरनिगम पदों पर अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति कराने के लिए ली गयी थी।
ईडी ने श्री मित्रा का संबंध ऐसी 125 से ज़्यादा कथित गैर-कानूनी नियुक्तियों से जोड़ा है।
शादाब
वार्ता.

see more..

ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले के दावे फर्जी : विदेश मंत्रालय

13 Jun 2026 | 10:08 AM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) भारत ने ओमान तट के निकट भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज लियाकी फ्रीडम पर अमेरिकी नौसेना के हमले के बारे में सोशल मीडिया पर किये जा रहे दावों को गलत बताते हुए इन्हें बेबुनियाद करार दिया है। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 14 जून)

13 Jun 2026 | 9:17 AM

नयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 14 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार हैं :.

see more..

दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में मुठभेड़ के बाद अपहरण-हत्या मामले में वांछित दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

13 Jun 2026 | 12:52 AM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 11 और 12 जून की रात दक्षिण दिल्ली में हुई मुठभेड़ के बाद दो ऐसे अपराधियों को गिरफ़्तार किया है। पकड़े गये अपराधियों पर 50-50 हज़ार रुपये का इनाम था और जो गाज़ियाबाद पुलिस को अपहरण और हत्या के एक मामले में वांछित थे। .

see more..
एनटीए ने नीट परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाई

एनटीए ने नीट परीक्षा की अवधि 15 मिनट बढ़ाई

13 Jun 2026 | 12:28 AM

नयी दिल्ली, 12 जून (वार्ता) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) -2026 परीक्षा को अधिक छात्र-अनुकूल बनाने के लिए परीक्षा समय को 15 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है। एनटीए ने शुक्रवार को सार्वजनिक सूचना जारी कर कहा कि 21 जून को आयोजित होने वाली परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की कुल अवधि बढ़ाकर 195 मिनट कर दी गई है। अब परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम सवा पांच बजे तक आयोजित होगी।

see more..