Saturday, Sep 5 2026 | Time 11:06 Hrs(IST)
भारत


हवाई यात्रियों की संख्या लगातार तीसरे महीने घटी

नयी दिल्ली, 04 नवंबर (वार्ता) देश के विमानन क्षेत्र में जुलाई-सितंबर की तिमाही में गिरावट दर्ज की गयी और लगातार तीन महीने हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर कमी आयी है।
नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि सितंबर में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 2.95 प्रतिशत घटकर 126.43 लाख रह गयी। इससे पहले अगस्त में यह 1.40 प्रतिशत घटकर 129.47 लाख और सितंबर में 126.05 लाख रह गयी थी।
पूरे साल के दौरान जनवरी से सितंबर तक हवाई यात्रियों की संख्या पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 4.12 प्रतिश बढ़कर 12 करोड़ 33 लाख 70 हजार पर पहुंच गयी।
सितंबर में इंडिगो की उड़ानों में 81.27 लाख यात्रियों ने सफर किया और उसकी बाजार हिस्सेदारी 64.3 प्रतिशत रही। एयर इंडिया समूह की बाजार हिस्सेदारी 27.4 प्रतिशत (34.67 लाख यात्री) रही। अकासा एयर 5.3 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर और स्पाइसजेट 1.9 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। अन्य सभी विमान सेवा कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी एक प्रतिशत से कम दर्ज की गयी।
भरी सीटों के अनुपात (पीएलएफ) के मामले में सितंबर में 91.8 प्रतिशत के साथ अकासा एयर पहले स्थार पर रही। स्पाइसजेट 84.6 फीसदी के साथ दूसरे और इंडिगो 81.5 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही। टाटा समूह के स्वामित्व वाले एयर इंडिया समूह (एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस) पीएलएफ के मामले में 79.4 प्रतिशत के साथ चौथे और क्षेत्रीय एयरलाइंस फ्लाई91 पचहत्तर प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर रही।
उल्लेखनीय है कि देश में हवाई यात्रियों की संख्या मार्च के बाद मासिक आधार पर लगातार घटते हुए 145.42 लाख से जुलाई में 126.05 लाख पर आ गयी थी। हालांकि सालाना आधार पर गिरावट जुलाई से शुरू हुई है।
अजीत जितेन्द्र
वार्ता
More News

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 06 सितंबर)

05 Sep 2026 | 8:30 AM

नयी दिल्ली 05 सितंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 06 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

देशभर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव

05 Sep 2026 | 12:39 AM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भगवान श्रीकृष्ण के प्रकटोत्सव का प्रतीक जन्माष्टमी शुक्रवार को देशभर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनायी गयी।.

see more..

राहुल पर एफआईआर एवं खरगे के अपमान के विरोध में शनिवार को रुद्रपुर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव

04 Sep 2026 | 10:56 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।.

see more..

शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर, सात अगस्त को पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में होंगे शामिल

04 Sep 2026 | 10:52 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार से गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे, जहां वह पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे।श्री शाह रविवार को गृह मंत्रालय के विभिन्न प्रभागों से जुड़े गोवा के विषयों पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद वह गोवा में मादक पदार्थों के मुद्दे पर संवाददाता सम्मेलन करेंगे। इसके बाद अटल भवन में भाजपा के नवनिर्मित प्रदेश कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के साथ पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।.

see more..

पूर्वोत्तर के युवा विकसित भारत 2047 की नींव रखेंगे : सिंधिया

04 Sep 2026 | 10:37 PM

नयी दिल्ली, 04 सितंबर (वार्ता) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि पूर्वोत्तर के युवा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ विकसित भारत 2047 की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।.

see more..