More News13 Jun 2026 | 4:28 PMदिल्ली की एक अदालत ने राजधानी के जयपुर पोलो ग्राउंड से बेदखली के खिलाफ इंडियन पोलो एसोसिएशन को अंतरिम राहत देने से इनकार किया।
उनियाल, संतोष
वार्ता.
see more.. 13 Jun 2026 | 4:20 PMनयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) वर्तमान में थल सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वर्तमान थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।.
see more..
13 Jun 2026 | 4:06 PMनयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) कांग्रेस ने पेपर लीक, परीक्षा में अनियमितताओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है और इसकी शुरुआत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 17 जून को राजस्थान के कोटा में आयोजित छात्र सम्मेलन से करेंगे। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने शनिवार को एक बयान में कहा कि इस अभियान के तहत श्री गांधी 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे।
see more..
13 Jun 2026 | 3:55 PMनयी दिल्ली 13 जून (वार्ता) वायु सेना का एक माल वाहक विमान ए एन 32 शनिवार को असम के जोरहाट वायु सेना स्टेशन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार पांच वायु सेनाकर्मी शहीद हो गये। हादसे में शहीद हुए वायुसेनाकर्मियों में दो अग्निवीर वायु भी शामिल हैं। वायु सेना के प्रवक्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने कर्तव्य की वेदी पर सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि वायु सेना को इस दुर्घटना में पांच वायुयोद्धाओं को खोने का गहरा दुख है। भारतीय वायु सेना शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है और दुख की इस घड़ी में मजबूती से उनके साथ खड़ी है।
see more..13 Jun 2026 | 3:53 PMनयी दिल्ली, 13 जून (वार्ता) दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने शनिवार को कहा कि वैश्विक स्तर पर ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दिल्ली सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने का दावा किया है। .
see more..