Sunday, Dec 14 2025 | Time 00:58 Hrs(IST)
भारत


काशी तमिल संगमम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक : राधाकृष्णन

नयी दिल्ली, 02 दिसंबर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने काशी तमिल संगमम को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का प्रतीक बताते हुए मंगलवार को कहा कि काशी और तमिलनाडु भारत की प्राचीन सभ्यता के उज्जवल दीपस्तंभ हैं, जो अपनी सांस्कृतिक समृद्धि से राष्ट्र को आलोकित करते हैं।
श्री राधाकृष्णन ने यह बात काशी और तमिलनाडु के बीच अटूट सांस्कृतिक संबंध का उत्सव मनाने वाले काशी तमिल संगमम के चौथे संस्करण के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश में कही। उन्होंने कहा कि 2022 में आज़ादी का अमृत महोत्सव के दौरान काशी तमिल संगमम की यह पहल एक प्रमुख राष्ट्रीय मंच के रूप में विकसित हुई है जो गंगा की संस्कृति और कावेरी की परंपराओं को एक साथ लाती है और ये उत्तर और दक्षिण की सांस्कृतिक एकता और उनकी साझा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है। उन्होंने गत 30 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में उनकी टिप्पणियों को याद किया, जिसमें प्रधानमंत्री ने संगमम को दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक और दुनिया के सबसे प्राचीन जीवित शहरों में से एक के बीच 'संगम' के रूप में वर्णित किया था।
श्री राधाकृष्णन ने इस वर्ष की थीम, "आइए तमिल सीखें" का स्वागत किया, जो भाषाई और सांस्कृतिक सद्भाव को सुदृढ़ करती है। उन्होंने चेन्नई के केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान द्वारा प्रशिक्षित पचास हिंदी भाषी तमिल शिक्षकों और समन्वयकों की पहल की सराहना की, जो 15 दिनों में 50 सरकारी और निजी स्कूलों के 1,500 से अधिक छात्रों को बुनियादी तमिल पढ़ाने के लिए वाराणसी पहुंचे हैं। उन्होंने तमिलनाडु और काशी के बीच प्राचीन सांस्कृतिक मार्गों को फिर से खोजने के प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए तेनकासी से काशी तक प्रतीकात्मक अगथियार यात्रा का उल्लेख किया, जिसकी शुरूआत 02 दिसंबर को शुरू हुई और 10 दिसंबर को समाप्त होगी।
ज्ञात रहे कि यह यात्रा पांड्य राजा अथिवीरा पराक्रम पांडियन द्वारा फैलाए गए एकता के संदेश का स्मरण कराती है, जिनकी यात्राओं ने तमिलनाडु को काशी से जोड़ा और तेनकासी-तमिलनाडु का एक शहर जिसके नाम का अर्थ 'दक्षिणी काशी' को उसकी पहचान दी है।
श्री राधाकृष्णन ने उस पहल का भी स्वागत किया जिसके तहत उत्तर प्रदेश के 300 छात्र दस समूहों में केंद्रीय शास्त्रीय तमिल संस्थान सहित तमिलनाडु के प्रमुख संस्थानों की यात्रा करेंगे और इससे दोतरफा सांस्कृतिक समझ और आदान-प्रदान मजबूत होगा।उन्होंने इस सांस्कृतिक एकता कार्यक्रम की भव्यता के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा मंत्रालय और अन्य केंद्रीय मंत्रालयों की सराहना की।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि संगमम सदैव इसी प्रकार आलोकिक रहेगा, काशी और तमिलनाडु के बीच यह संबंध हज़ारों वर्षों तक और प्रगाढ़ होगा और यह एकता की भावना प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व द्वारा परिकल्पित भारत की दिशा में राष्ट्र का मार्गदर्शन करेगी।
तिवारी अशोक
वार्ता
More News

दिल्ली में तेजी से बढ़ा प्रदूषण, ग्रैप-3 के कुछ ही घंटे बाद लागू हुआ ग्रैप-4

13 Dec 2025 | 8:52 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण तेजी से बढ़ने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शनिवार को सुबह ग्रैप-3 लागू किया और शाम होते-होते ग्रैप-4 लागू करने की स्थिति बन गयी।.

see more..

पराली जलाने की शून्य घटनाएं प्रदूषण नियंत्रण में बड़ी सफलता: रेखा गुप्ता

13 Dec 2025 | 8:47 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर वार्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि वर्ष 2025 की शीत ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में पराली जलाने की एक भी घटना दर्ज न होना, दिल्ली सरकार की प्रदूषण नियंत्रण नीति की बड़ी और ठोस उपलब्धि है। .

see more..

निजी ऑपरेटरों के जरिए हज यात्रा करने वाले समय से करा लें बुकिंग : रिजिजू

13 Dec 2025 | 8:36 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने निजी ऑपरेटरों के माध्यम से हज करने वाले हज यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह जल्दी आवेदन करें और केवल अधिकृत हज ग्रुप आयोजकों (एचजीओ) और प्राइवेट टूर ऑपरेटरों (पीटीओ) को ही चुनें। .

see more..

खरगे-राहुल ने केरल के मतदाताओं का जताया आभार -

13 Dec 2025 | 8:18 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसम्बर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा वायनाड से पार्टी सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल स्थानीय निकाय चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को मिली सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए केरल के मतदाताओं का अभार जताया है।.

see more..

कांग्रेस की 'वोट चोर-गद्दी छोड़' रैली रविवार को

13 Dec 2025 | 7:57 PM

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस ने 'वोट चोरी' के खिलाफ चलाए गये अपने अभियान के तहत रविवार 14 अप्रैल को यहां रामलीला मैदान में होने वाली 'वोट चोर - गद्दी छोड़' महा रैली की तैयारी पूरी कर ली है। .

see more..