Monday, Dec 15 2025 | Time 10:01 Hrs(IST)
भारत


वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली और पड़ोसी राज्य सरकारों को स्वच्छ वायु योजना तैयार करने का दिया निर्देश

नयी दिल्ली, 03 दिसंबर (वार्ता) वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिये बुधवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की राज्य सरकारों को जनवरी से लेकर दिसंबर तक पूरे साल भर के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।
आयोग के अध्यक्ष ने एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि राज्यों के पास इस महीने के अंत तक इस योजना को अंतिम रूप देने का समय है जिसे जनवरी 2026 में लागू किया जाना है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम के साथ-साथ गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद के नगर निकायों को भी अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली गतिविधियों के लिए इसी तरह की कार्य योजनाएं तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
यह निर्देश बढ़ते प्रदूषण स्तर और उन्हें कम करने के हाल ही में किये गये उपायों के बेअसर रहने को लेकर बढ़ती आलोचना के बीच आया है, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर की संस्थाओं ने अपनी प्रतिक्रिया तेज कर दी है।
इसके अलावा उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में लगातार गिरावट पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से अपनी मौजूदा कार्ययोजना पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। यह टिप्पणी सीएक्यूएम के तीसरे चरण के कड़े प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के कुछ ही दिनों बाद आयी है।
मनोज जितेन्द्र
वार्ता
More News

मोदी जॉर्डन , इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना

15 Dec 2025 | 9:46 AM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर सोमवार को जॉर्डन के लिए रवाना हो गये। .

see more..

दिल्ली में घना कोहरा, इंडिगो और एयर इंडिया ने उड़ानों में देरी की चेतावनी जारी की

15 Dec 2025 | 8:43 AM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार सुबह घने कोहरा छाया रहा, जिसके कारण यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दृश्यता कम रही और इंडिगो और एयर इंडिया सहित विभिन्न विमानन कंपनियों ने उड़ानों में संभावित देरी को लेकर चेतावनी जारी की। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 दिसंबर)

15 Dec 2025 | 8:10 AM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

एम्स ने युवा वयस्कों की अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीके के बीच संबंध को नकारा

15 Dec 2025 | 12:20 AM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किए गए एक व्यापक एक वर्षीय शव परीक्षण-आधारित अवलोकन अध्ययन में कोविड-19 टीकों की सुरक्षा की पुष्टि करते हुए पाया गया कि युवा वयस्कों में अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीकाकरण के बीच कोई संबंध नहीं है।.

see more..

दिल्ली के विवेक विहार में घर में आग लगने से एक शुिशु की मौत; बहन घायल

14 Dec 2025 | 10:31 PM

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में एक घर में आग लगने से एक शिशु की मौत हो गई और उसकी चार साल की बहन गंभीर रूप से झुलस गयी।.

see more..