Monday, Dec 15 2025 | Time 11:03 Hrs(IST)
भारत


मध्य प्रदेश में कफ सिरप से मौत मामले में ईडी ने 2.04 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की

नयी दिल्ली, 03 दिसंबर (वार्ता) मध्य प्रदेश में कफ सिरप से 20 बच्चों की मौत मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के चेन्नई क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार को कहा कि उसने श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक जी रंगनाथन की 2.04 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है।
अस्थायी रूप से कुर्क की गई संपत्तियों में चेन्नई के कोडम्बक्कम स्थित जी. रंगनाथन और उनके परिवार के स्वामित्व वाले दो आवासीय फ्लैट शामिल हैं। ईडी की यह कार्रवाई दो प्राथमिकी दर्ज होने के संबंध में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के अंतर्गत की गई जांच के आधार पर शुरू की गयी।
मध्य प्रदेश पुलिस ने रंगनाथन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 105 के अंतर्गत मिलावटी कफ सिरप बनाने एवं बेचने के आरोप में पहली एफआईआर दर्ज की थी जिसके कारण 20 से अधिक बच्चों की मौत हो गई थी। प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि चेन्नई स्थित श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्यूफैक्चरर द्वारा निर्मित 'कोल्ड्रिफ' कफ सिरप में विषाक्त ग्लाइकोल यौगिक मौजूद थे जिसके कारण बच्चों में गुर्दा फेल होने की कई घटनाएं हुईं।
दूसरी एफआईआर चेन्नई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा औषधि नियंत्रण विभाग के निदेशक और संयुक्त निदेशक पी यू कार्तिगेयन के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम की धारा सात के अंतर्गत दर्ज की गई, जिसमें विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया।
ईडी की जांच से पता चला कि श्रीसन फार्मास्युटिकल मैन्युफैक्चरर ने विनिर्माण लागत में कमी लाने और मुनाफा बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर अनुचित व्यापार प्रथाओं को बढ़ावा दिया जिससे अपराध की आय (पीओसी) प्राप्त हुई।
अधिकारियों ने आगे कहा कि जांच में पाया गया कि तमिलनाडु औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारी श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक के साथ लगातार संपर्क में थे लेकिन औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमों के तहत अनिवार्य वार्षिक निरीक्षण नहीं किया गया।

इससे पहले ईडी ने श्रीसन फार्मास्युटिकल के मालिक, औषधि नियंत्रण प्राधिकरणों, लाइसेंस खरीद में शामिल एजेंटों और अन्य से जुड़े 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया था। इन तलाशियों के दौरान, वित्तीय गतिविधियों एवं मिलावटी निर्माण से संबंधित कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त किए गए। मामले की आगे की जांच चल रही है।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

घने कोहरे के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर 40 उड़ानें रद्द

15 Dec 2025 | 9:47 AM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सोमवार सुबह 40 उड़ानें रद्द करनी पड़ी और चार को डायवर्ट किया गया है जबकि बड़ी संख्या में उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में देरी हो रही है।.

see more..

मोदी जॉर्डन , इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर रवाना

15 Dec 2025 | 9:46 AM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की चार दिन की यात्रा पर सोमवार को जॉर्डन के लिए रवाना हो गये। .

see more..

दिल्ली में घना कोहरा, इंडिगो और एयर इंडिया ने उड़ानों में देरी की चेतावनी जारी की

15 Dec 2025 | 8:43 AM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सोमवार सुबह घने कोहरा छाया रहा, जिसके कारण यहां के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दृश्यता कम रही और इंडिगो और एयर इंडिया सहित विभिन्न विमानन कंपनियों ने उड़ानों में संभावित देरी को लेकर चेतावनी जारी की। .

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 16 दिसंबर)

15 Dec 2025 | 8:10 AM

नयी दिल्ली 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 16 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ निम्न प्रकार है।.

see more..

एम्स ने युवा वयस्कों की अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीके के बीच संबंध को नकारा

15 Dec 2025 | 12:20 AM

नई दिल्ली, 14 दिसंबर (वार्ता) दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में किए गए एक व्यापक एक वर्षीय शव परीक्षण-आधारित अवलोकन अध्ययन में कोविड-19 टीकों की सुरक्षा की पुष्टि करते हुए पाया गया कि युवा वयस्कों में अचानक मृत्यु और कोविड-19 टीकाकरण के बीच कोई संबंध नहीं है।.

see more..