Friday, Jan 23 2026 | Time 20:15 Hrs(IST)
भारत


विकसित राष्ट्र की यात्रा में योगदान के लिए युवा शक्ति का दूरदर्शी निर्णय जरूरी : डोभाल

नयी दिल्ली 10 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सही निर्णय लेने की क्षमता को युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए कहा है किदेश को विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर ले जाने के लिए उन्हें दूरदर्शी, अनुशासित और क्रियान्वयन-उन्मुख निर्णय प्रक्रिया अपनानी होगी।
श्री डोभाल ने शनिवार को यहां 'विकसित भारत यंग लीडर्स डॉयलाग' के दूसरे संस्करण के उद्घाटन के अवसर पर अपने युवावस्था के अनुभवों को साझा करते हुए व्यक्ति के जीवन और राष्ट्र की दिशा तय करने में निर्णय लेने की केंद्रीय भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के जीवन की गति और दिशा प्रतिदिन लिए जाने वाले निर्णयों की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। उन्होंने युवा नेतृत्व से आग्रह किया कि वह कम उम्र से ही इस क्षमता को सचेत रूप से विकसित करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति सही निर्णय लेने की क्षमता में निहित है और यदि भारत को विकसित भारत के लक्ष्य की ओर ले जाना है तो उन्हें दूरदर्शी, अनुशासित और क्रियान्वयन-उन्मुख निर्णय प्रक्रिया अपनानी होगी। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान दिए गए बलिदानों को भी स्मरण किया और एक सशक्त एवं आत्मविश्वासी राष्ट्र के निर्माण के लिए इतिहास से सीख लेने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रेरणा अस्थायी होती है जबकि अनुशासन स्थायी होता है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि वे अनुशासन को दैनिक प्रेरणा में बदलें और बिना विलंब के कार्य करें। उन्होंने युवाओं से स्वयं पर विश्वास रखने का आह्वान किया और अपने निर्णयों के प्रति पांच वर्षों की प्रतिबद्धता अपनाने को कहा। उन्होंने कहा कि समय के साथ अडिग इच्छाशक्ति व्यक्ति को अजेय बनाती है।
श्री डोभाल ने संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान युवा प्रतिभागियों से बातचीत भी की और दबाव में काम करने तथा महत्वपूर्ण परिस्थितियों में सही निर्णय लेने से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।
युवा और खेल मामलों के मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने प्रतिभागियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए इस पहल को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक क्विज़ दौर में लगभग 50 लाख युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से तीन लाख युवाओं को दस चिन्हित विषयगत 'ट्रैकों' में से किसी एक पर निबंध प्रस्तुत करने के लिए चुना गया। इन निबंधों का मूल्यांकन प्रतिष्ठित प्रोफेसरों द्वारा किया गया, जिसके बाद राज्य स्तर पर 30,000 युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए चुना गया।
उन्होंने कहा कि इस समूह में से अंततः 3,000 युवा नेताओं का चयन किया गया, जिन्हें अपने विचारों को और परिष्कृत करने तथा सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विकसित भारत की यात्रा का नेतृत्व करने के लिए युवा भारतीयों पर अपार विश्वास व्यक्त किया है और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वे कई घंटे युवा नेताओं के साथ सीधे संवाद करेंगे तथा उनके विचारों को सुनेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे, युवा मामले विभाग की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल तथा युवा मामले विभाग के अतिरिक्त सचिव नितेश कुमार मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
संजीव
वार्ता
More News

मोहम्मद यूनुस की 'कठपुतली सरकार' को उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हों सभी बंगलादेशवासी : शेख हसीना

23 Jan 2026 | 7:57 PM

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने शुक्रवार को बंगलादेश की मौजूदा एवं अंतरिम सरकार पर देश को अराजकता में धकेलने और लोकतंत्र को गंभीर खतरे में डालने का आरोप लगाया। .

see more..

पिता की मौत के सदमे से उबर कर परेड में मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करेंगी कैप्टन समीरा बुट्टर

23 Jan 2026 | 7:54 PM

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) गणतंत्र दिवस परेड में अपने मार्चिंग दस्ते का नेतृत्व करने वाली सेना की कैप्टन समीरा बुट्टर के हाथ में उस दिन केवल दस्ते की कमान ही नहीं बल्कि स्मृतियां, व्यक्तिगत क्षति और कर्तव्य के प्रति अटूट संकल्प भी होगा।.

see more..

मुर्मु ने ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन किया,11 भाषाओं की 2300 पुस्तकों का संग्रह है कुटीर में

23 Jan 2026 | 7:40 PM

नयी दिल्ली 23 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में ग्रंथ कुटीर का उद्घाटन किया जिसमें देश की 11 शास्त्रीय भाषाओं की करीब 2300 पुस्तकों का संग्रह है। ग्रंथ कुटीर में तमिल, संस्कृत, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, ओड़िया, मराठी, पाली, प्राकृत, असमिया और बांग्ला की पांडुलिपियों और पुस्तकों का समृद्ध संग्रह है।.

see more..

उच्चतम न्यायालय ने अनिल अंबानी समूह धोखाधड़ी मामले में सीबीआई-ईडी से सीलबंद स्थिति रिपोर्ट मांगी

23 Jan 2026 | 7:24 PM

नयी दिल्ली, 23 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय को अनिल धीरूभाई अंबानी समूह और उसके प्रमोटर अनिल अंबानी की कंपनियों से जुड़े कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में चल रही जांच पर सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।.

see more..