Saturday, Feb 14 2026 | Time 16:15 Hrs(IST)
भारत


एनसीबी ने सांचौर में ड्रग्स की एक अवैध लैब का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली 04 फरवरी (वार्ता) नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोधपुर ज़ोन ने नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजस्थान के सांचौर क्षेत्र में मेफेड्रोन ड्रग्स निर्माण की एक अवैध लैब का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एनसीबी के अधिकारियों ने आज बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और जालोर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 4.910 किलोग्राम मेफेड्रोन जब्त की है।
उन्होंने बताया कि एनसीबी को मिली खुफिया सूचना के आधार पर चार फरवरी को त्वरित कार्रवाई की गई। यह अभियान ऑपरेशन 'प्रयोगशाला' के अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य सिंथेटिक ड्रग्स के निर्माण नेटवर्क को जड़ से समाप्त करना है। तलाशी के दौरान मौके से मेफेड्रोन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और उपकरण बरामद किए गए। इनमें बोरोसिलिकेट जार, थर्मामीटर, औद्योगिक इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्टिरर, वजन मशीन सहित अन्य सामग्री शामिल है।
अभियान के दौरान तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ जारी है और ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।
एनसीबी ने एक बार फिर नशा मुक्त भारत के राष्ट्रीय संकल्प को दोहराते हुए आम जनता से सक्रिय सहयोग की अपील की है। नशीले पदार्थों की बिक्री, परिवहन या तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को मानस – राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 1933) पर साझा किया जा सकता है। एनसीबी ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
आजाद अशोक
वार्ता
More News

कराईकल की जनसभा में अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

14 Feb 2026 | 3:48 PM

कराईकल (पुडुचेरी), 14 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला और उन पर हर रोज झूठ बोलने की परंपरा शुरू करने और देश के किसानों और मछुआरों को गुमराह करने का आरोप लगाया। .

see more..

तेलंगाना में गुडेबेलूर-महबूबनगर तक एनएच-167 को 4 लेन करने की परियोजना को मंजूरी

14 Feb 2026 | 3:47 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) मंत्रिमंडलन ने तेलंगाना में गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को 4 लेन तक चौड़ा करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है।.

see more..
उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि दी

14 Feb 2026 | 3:11 PM

नयी दिल्ली 14 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कई अन्य नेताओं ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद बहादुर सुरक्षाकर्मियों को शनिवार को उनके बलिदान के लिए नमन किया। श्री राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सुरक्षाकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान देश की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा।"

see more..

एनएच-160ए के घोटी–त्रिमबक-पालघर खंड पर पुनर्वास तथा उन्नयन को सरकार की मंजूरी

14 Feb 2026 | 3:02 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) सरकार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 160ए के घोटी-त्रिंबक (मोखाड़ा)-जॉहर-मनोर-पालघर खंड पर 154 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क के उन्नयन तथा पुनर्वास कार्य को मंजूरी दी है। .

see more..
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी

भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी

14 Feb 2026 | 2:59 PM

नयी दिल्ली/रांची, 14 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों, कपास आयात और उसके भारतीय किसानों व वस्त्र उद्योग पर प्रभाव को लेकर खुली सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में श्री दुबे ने गांधी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि वह भारत-अमेरिका व्यापार और टैरिफ संरचना को लेकर "बड़ा झूठ" फैला रहे हैं।

see more..