Saturday, Feb 14 2026 | Time 15:40 Hrs(IST)
भारत


राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा ईसीआई

नयी दिल्ली, 04 फरवरी (वार्ता) भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई)पिछले 25 वर्षों बाद आगामी 24 फरवरी को राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा।
इससे पहले राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय सम्मेलन 1999 में आयोजित किया गया था।
चुनाव पैनल ने बुधवार को जारी प्रेस नोट में कहा कि यह सम्मेलन नयी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयुक्तों के भाग लेने की उम्मीद है।राज्य चुनाव आयुक्त अपने कानूनी और तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सम्मेलन में भाग लेंगे, जिससे नीति और परिचालन दोनों मुद्दों पर गहन चर्चा संभव होगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के साथ सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह सम्मेलन भारतीय चुनाव आयोग और राज्य चुनाव आयोगों के बीच संस्थागत संवाद को नवीनीकृत करने और सहयोग को गहरा करने का एक अवसर है, जिनमें से प्रत्येक अपने विशिष्ट संवैधानिक और कानूनी जनादेश के भीतर कार्य करता है। उन्होंने कहा , "हमारा साझा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी स्तरों पर चुनाव पारदर्शी, समावेशी और तकनीकी रूप से मजबूत रहें।"
ईसीआई के मुताबिक सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य मुख्य चुनाव आयुक्त चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्तों के कामकाज में तालमेल बिठाना है, विशेष रूप से चुनावी प्रक्रियाओं और लॉजिस्टिक्स से संबंधित क्षेत्रों में, जबकि उनके संबंधित कानूनी ढांचे का सम्मान किया जाए। चर्चा के सत्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की पात्रता को नियंत्रित करने वाले चुनावी कानूनों के साथ ही ईसीआई की ओर से शुरू किए गए तकनीकी हस्तक्षेपों पर केंद्रित होंगे। सम्मेलन के एजेंडे के मुख्य विषयों में हाल ही में लॉन्च किया गया ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग और प्रबंधन, और मतदाता सूची तैयार करने और चुनाव संचालन में सर्वोत्तम प्रथाएं शामिल हैं।
प्रेस नोट में कहा गया है कि यह सम्मेलन "दृष्टिकोणों को एक साथ लाने, सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने और यह पता लगाने में मदद करेगा कि प्रौद्योगिकी और कानूनी स्पष्टता जमीनी स्तर के लोकतंत्र को और कैसे मजबूत कर सकती है।"
ईसीआई ने उम्मीद जतायी है कि यह सम्मेलन राष्ट्रीय और राज्य-स्तरीय चुनाव संस्थानों के बीच लगातार जुड़ाव के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा, जिससे भारत की बहु-स्तरीय चुनावी प्रणाली की अखंडता और दक्षता मजबूत होगी।
अशोक
वार्ता
More News

एनएच-160ए के घोटी–त्रिमबक-पालघर खंड पर पुनर्वास तथा उन्नयन को सरकार की मंजूरी

14 Feb 2026 | 3:02 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) सरकार ने महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 160ए के घोटी-त्रिंबक (मोखाड़ा)-जॉहर-मनोर-पालघर खंड पर 154 किलोमीटर से अधिक लंबी सड़क के उन्नयन तथा पुनर्वास कार्य को मंजूरी दी है। .

see more..
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी

भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती दी

14 Feb 2026 | 2:59 PM

नयी दिल्ली/रांची, 14 फरवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों, कपास आयात और उसके भारतीय किसानों व वस्त्र उद्योग पर प्रभाव को लेकर खुली सार्वजनिक बहस की चुनौती दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में श्री दुबे ने गांधी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि वह भारत-अमेरिका व्यापार और टैरिफ संरचना को लेकर "बड़ा झूठ" फैला रहे हैं।

see more..

10 हजार करोड़ रु. के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढे़गी

14 Feb 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) सरकार ने देश में बढ़ते स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए 10 हजार करोड़ रु. के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी प्रदान की है। इसका उद्देश्य स्टार्टअप इकाइयों के लिए उद्यम पूंजी कोष को अधिक सुलभ बनाना है।.

see more..

एक लाख करोड़ के अर्बन चैलेंज फंड को मंत्रिमंडल की मंजूरी

14 Feb 2026 | 2:43 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शहरों में बुनियादी ढांचों के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये के अर्बन चैलेंज फंड (यूसीएफ) को मंजूरी प्रदान की है। .

see more..

सक्सेना ने किया डीडीए ग्रीन एक्सपो का उद्घाटन, दिल्ली को हरित-स्वच्छ बनाने के लिए किये एमओयू पर हस्ताक्षर

14 Feb 2026 | 2:36 PM

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (वार्ता) दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शनिवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित 'डीडीए ग्रीन एक्सपो' का उद्घाटन किया और राजधानी को हरित, स्वच्छ और टिकाऊ शहर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थाओं के साथ कई महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर भी किए। उपराज्यपाल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए डीडीए की नई आवासीय योजनाओं, शहरी विकास परियोजनाओं, पार्कों के पुनर्विकास, जल संरक्षण और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी पहलों की जानकारी ली।

see more..