Sunday, Apr 12 2026 | Time 15:16 Hrs(IST)
भारत


उर्वरकों पर 41,533 करोड़ रुपये के सब्सिडी पैकेज को मंत्रिमंडल की मंजूरी

नयी दिल्ली 08 अप्रैल (वार्ता) सरकार ने किसानों के लिए खरीफ मौसम में उर्वरकोंं पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी में 4317 करोड़ रुपये की बढोतरी करते हुए 41,533 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में उर्वरक विभाग के इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्चिनी वैष्णव ने बाद में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह सब्सिडी पैकेज खरीफ मौसम यानी एक अप्रैल से 30 सितम्बर तक के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (पी एंड के) उर्वरकों पर पोषक तत्व आधारित सब्सिडी (एनबीएस) दरों मे दिया गया है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनुमानित बजटीय आवश्यकता लगभग 41,533.81 करोड़ रुपये होगी जो पिछले वर्ष के खरीफ मौसम की बजटीय आवश्यकता से लगभग 4,317 करोड़ रुपये अधिक है। खरीफ 2025 का बजट 37,216.15 करोड़ रुपये था।
श्री वैष्णव ने कहा कि किसानों को सब्सिडी दरों पर उर्वरकों की उपलब्धता सस्ती, किफायती और उचित कीमतों पर सुनिश्चित की जाएगी। उर्वरकों और इनपुट की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के ताजा रुझानों को ध्यान में रखते हुए पी एंड के उर्वरकों पर सब्सिडी का युक्तिकरण किया जाएगा। डीएपी और एनपीकेएस ग्रेड सहित पी एंड के उर्वरकों पर सब्सिडी खरीफ मौसम के लिए स्वीकृत दरों के आधार पर प्रदान की जाएगी, ताकि किसानों को ये उर्वरक किफायती कीमतों पर सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकें।
सरकार उर्वरक निर्माताओं और आयातकों के माध्यम से डीएपी सहित पी एंड के उर्वरकों के 28 ग्रेड किसानों को सब्सिडी दरों पर उपलब्ध करा रही है। पी एंड के उर्वरकों पर सब्सिडी अप्रैल 2010 से एनबीएस योजना के तहत संचालित है। किसान हितैषी दृष्टिकोण के अनुरूप, सरकार किसानों को किफायती कीमतों पर पी एंड के उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यूरिया, डीएपी, एमओपी और सल्फर जैसे उर्वरकों एवं इनपुट की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के ताजा रुझानों को देखते हुए, सरकार ने खरीफ 2026 के लिए फॉस्फेटिक और पोटाशिक (पी एंड के) उर्वरकों, जिनमें डीएपी और एनपीकेएस ग्रेड शामिल हैं, पर एनबीएस दरों को मंजूरी देने का निर्णय लिया है। सब्सिडी स्वीकृत एवं अधिसूचित दरों के अनुसार उर्वरक कंपनियों को प्रदान की जाएगी, ताकि किसानों को उर्वरक किफायती कीमतों पर उपलब्ध कराए जा सकें।
संजीव अशोक
वार्ता
More News

दिल्ली पुलिस ने चोरी की दो लग्ज़री गाड़ियों के साथ जिम ट्रेनर को जयपुर से किया गिरफ्तार

12 Apr 2026 | 2:48 PM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक जिम ट्रेनर को जयपुर से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की दो लग्ज़री गाड़ियाँ बरामद की हैं।.

see more..

निजी बैंक कर्मचारी साइबर धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार; करोड़ों रुपये के रैकेट का भंडाफोड़

12 Apr 2026 | 2:40 PM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने एक निजी बैंक के कर्मचारी को साइबर धोखाधड़ी रैकेट में कथित रूप से सहयोग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जिसने फर्जी बैंक खातों और ऑनलाइन घोटालों के माध्यम से कई पीड़ितों से करोड़ों रुपये ठगे। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।.

see more..

47.2 लाख रुपये का साइबर निवेश घोटाला बेनकाब, क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

12 Apr 2026 | 2:38 PM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े साइबर निवेश घोटाले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह फर्जी ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर ठगी करता था।.

see more..
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र,कहा दल को परे रखकर एकस्वर में पारित करें विधेयक

महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र,कहा दल को परे रखकर एकस्वर में पारित करें विधेयक

12 Apr 2026 | 1:53 PM

नयी दिल्ली 12 अप्रैल (वार्ता) महिला आरक्षण विधेयक के समय को लेकर नाराज चल रहे विपक्ष के साथ आम सहमति बनाने की सरकार की कवायदों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की है। श्री मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित इस विधेयक को पारित कराने के लिए गुरुवार से एक बार फिर शुरू होने वाली संसद की बैठक से पहले शनिवार को लिखे पत्र में इस विधेयक पर होने वाली चर्चा को ऐतिहासिक बताया।

see more..

मोदी ने आशा भोसले की सेहत पर चिंता जतायी, शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की

12 Apr 2026 | 1:47 PM

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मशहूर पार्श्व गायिका आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने पर उनकी सेहत को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की, जिसके बाद पूरे देश से उनके लिए प्रार्थनाओं एवं शुभकामनाओं की लहर उमड़ पड़ी।.

see more..