Wednesday, May 13 2026 | Time 18:39 Hrs(IST)
भारत


वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत

वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत

नयी दिल्ली 06 मई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन प्रांगण में वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम का गर्मजोशी के साथ पारंपरिक स्वागत किया। श्री तो लाम मंगलवार को तीन दिन की भारत यात्रा पर आए थे।




राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर श्रीमती मुर्मु और श्री मोदी ने श्री तो लाम का स्वागत किया। इस अवसर पर वियतनाम के राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।




बाद में श्री तो लाम विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले। श्रीमती मुर्मु और श्री मोदी ने भी वियतनाम के राष्ट्रपति के साथ आए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की।


 


वियतनाम के राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट भी जाएंगे।


 


इसके बाद वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस वार्ता के बाद दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। शाम को उनका राष्ट्रपति मुर्मु से मिलने का कार्यक्रम है।


 


श्री तो लाम ने कल शाम यहां पहुंचने पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात की थी।


 


इस मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा था , "एनएसए अजीत डोभाल ने वियतनाम के महासचिव और राष्ट्रपति तो लाम से मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के बीच बहुआयामी व्यापक सामरिक साझेदारी को मजबूत करने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।"


 


संजीव उप्रेती

वार्ता

More News

रणनीतिक मंच 'कलम और कवच' का कल उद्घाटन करेंगे रक्षा राज्य मंत्री

13 May 2026 | 6:20 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ देश के प्रमुख रणनीतिक मंच 'कलम और कवच' के तीसरे संस्करण का गुरुवार को यहां मानेकशॉ सेंटर में उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, सैन्य नेतृत्व, रक्षा उद्योग से जुड़े हितधारक, राजनयिक, नवप्रवर्तक, स्टार्ट-अप, शिक्षाविद् और रणनीतिक विशेषज्ञ देश में रक्षा क्षेत्र में निरंतर हो रहे बदलावों, स्वदेशी क्षमता विकास और भविष्य की युद्ध तैयारी पर विचार-विमर्श करेंगे। .

see more..

नीट पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

13 May 2026 | 6:07 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को यहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

जनरल द्विवेदी को सेना प्रमुख के पद से हटाने संबंधी सोशल मीडिया पर आ रही रिपोर्ट फर्जी : सरकार

13 May 2026 | 5:53 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) सरकार ने सोशल मीडिया पर आ रही इन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है। .

see more..

खरीफ फसलों के लिए एमएसपी 2026-27 घोषित, धान के भाव में 72 रुपये की बढ़ोतरी

13 May 2026 | 5:36 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्र सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बुधवार को इजाफे का ऐलान किया।.

see more..
सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

13 May 2026 | 4:57 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) सरकार ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह योजना वर्ष 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

see more..