Wednesday, May 13 2026 | Time 19:00 Hrs(IST)
भारत


वोट चोरी के आरोप पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी का चुनाव आयोग और सरकार पर हमला

वोट चोरी के आरोप पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी का चुनाव आयोग और सरकार पर हमला

नयी दिल्ली, 06 मई (वार्ता) लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए “वोट चोरी” का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह खड़े किए।




श्री राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार।” उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में भाजपा के 240 सांसदों में से “लगभग हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोगों को क्या भाजपा की भाषा में “घुसपैठिया” कहा जाना चाहिए। हरियाणा का जिक्र करते हुए श्री राहुल गांधी ने कहा, “वहां तो पूरी सरकार ही ‘घुसपैठिया’ है।”


 


उन्होंने आरोप लगाया कि जो संस्थाओं को अपने नियंत्रण में रखते हैं और मतदाता सूचियों व चुनावी प्रक्रिया में हेरफेर करते हैं, वे खुद “रिमोट कंट्रोल” से संचालित हैं। श्री गांधी ने यह भी कहा कि निष्पक्ष चुनाव होने पर सत्ताधारी दल 140 सीटों के आसपास भी नहीं पहुंच पाएगा।


 


इस बीच, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर भी सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समेत विपक्ष के कई बड़े नेताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं।


 


गौरतलब है कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्ष पुराने शासन का अंत कर दिया है। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे हार की हताशा बताया है और कहा है कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है, जिस पर इस तरह के आरोप लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करते हैं।


 


रवि.अभय

वार्ता

More News

आईबीसीए शिखर सम्मेलन से पूर्व शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और चीता संरक्षण की चुनौतियों को लेकर देश भर में कार्यक्रम

13 May 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) शिखर सम्मेलन-2026 से पहले एशियाई शेर, बाघ, तेंदुआ, हिम तेंदुआ और चीता संरक्षण की चुनौतियों तथा सहयोगात्मक प्रयासों को लेकर देशभर में कार्यक्रम आयोजित करेगा।.

see more..

नीट पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

13 May 2026 | 6:27 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) युवा कांग्रेस ने मेडिकल भर्ती के लिए आयोजित नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को यहां प्रदर्शन कर मामले की संसदीय समिति से जांच कराने तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।.

see more..

रणनीतिक मंच 'कलम और कवच' का कल उद्घाटन करेंगे रक्षा राज्य मंत्री

13 May 2026 | 6:20 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ देश के प्रमुख रणनीतिक मंच 'कलम और कवच' के तीसरे संस्करण का गुरुवार को यहां मानेकशॉ सेंटर में उद्घाटन करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि इस सम्मेलन में वरिष्ठ नीति निर्माता, सैन्य नेतृत्व, रक्षा उद्योग से जुड़े हितधारक, राजनयिक, नवप्रवर्तक, स्टार्ट-अप, शिक्षाविद् और रणनीतिक विशेषज्ञ देश में रक्षा क्षेत्र में निरंतर हो रहे बदलावों, स्वदेशी क्षमता विकास और भविष्य की युद्ध तैयारी पर विचार-विमर्श करेंगे। .

see more..

नीट पेपर लीक पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

13 May 2026 | 6:07 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ बुधवार को यहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। .

see more..

जनरल द्विवेदी को सेना प्रमुख के पद से हटाने संबंधी सोशल मीडिया पर आ रही रिपोर्ट फर्जी : सरकार

13 May 2026 | 5:53 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) सरकार ने सोशल मीडिया पर आ रही इन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है। .

see more..