Wednesday, May 13 2026 | Time 18:19 Hrs(IST)
भारत


केरल में नयी सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज

केरल में नयी सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज

नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) केरल में नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं और मुख्यमंत्री पद के चयन पर मंथन अंतिम चरण में पहुंच गया है।




कांग्रेस आलाकमान ने इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ नेताओं अजय माकन और मुकुल वासनिक को पर्यवेक्षक के रूप में राज्य भेजा है। दोनों नेता बुधवार शाम केरल पहुंचेंगे। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद वे रवाना होंगे। केरल कांग्रेस विधायक दल की बैठक गुरुवार सुबह आयोजित की जाएगी, जिसमें विधायक अपनी राय रखेंगे।


 


केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त दोनों पर्यवेक्षक विधायकों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान को सौंपेंगे। इसी रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई दिग्गज नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें वीडी सतीशन, सनी जोसेफ, रमेश चेन्निथला, केसी वेणुगोपाल और शशि थरूर जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।


 


गौरतलब है कि हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जिसके बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है।


 


रवि जितेन्द्र

वार्ता

More News

जनरल द्विवेदी को सेना प्रमुख के पद से हटाने संबंधी सोशल मीडिया पर आ रही रिपोर्ट फर्जी : सरकार

13 May 2026 | 5:53 PM

नयी दिल्ली 13 मई (वार्ता) सरकार ने सोशल मीडिया पर आ रही इन रिपोर्टों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया है। .

see more..

खरीफ फसलों के लिए एमएसपी 2026-27 घोषित, धान के भाव में 72 रुपये की बढ़ोतरी

13 May 2026 | 5:36 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्र सरकार ने खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के विपणन सीजन के लिए फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बुधवार को इजाफे का ऐलान किया।.

see more..
सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

सरकार ने कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की योजना को मंजूरी दी

13 May 2026 | 4:57 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) सरकार ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सतही कोयला और लिग्नाइट गैसीकरण परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए 37,500 करोड़ रुपये की बड़ी योजना को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह योजना वर्ष 2030 तक 10 करोड़ टन कोयला गैसीकरण के राष्ट्रीय लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

see more..

प्रो. सोलंकी ने 100 दिनों की 'भारत जलवायु सत्याग्रह यात्रा' की शुरुआत की

13 May 2026 | 4:49 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआई) के पूर्व प्रोफेसर प्रो. चेतन सिंह सोलंकी ने जलवायु परिवर्तन और टिकाऊ जीवनशैली को लेकर देशव्यापी जनजागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए बुधवार को यहां स्थित महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट से 100 दिनों की 'भारत जलवायु सत्याग्रह यात्रा' की शुरुआत की । .

see more..

एमएसपी 2026-27 : तिलहनों में सबसे अधिक सूरजमुखी में 622 रुपये की बढ़ोतरी

13 May 2026 | 4:48 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का एलान किया है। इनमें तिलहनी फसलों में सूरजमुखी के भाव में 622 रुपये प्रति क्विंवटल की बढ़ोतरी की गयी है जिससे इसकी नयी एमएसपी पिछले साल की 7721 से बढ़कर 8343 रुपये प्रति क्विंवटल हो गयी है। .

see more..